Rashid Khan ने 32 गेंदों में बनाई थी IPL की पहली फिफ्टी, उड़ाए थे 10 छक्के

Rashid Khan First IPL Half Century: अफगानी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर राशिद खान एक बेहतरीन प्लेयर हैं। वह न सिर्फ अपने देश की टीम के लिए बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में भी लंबे समय से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साल 2023 के आईपीएल सीजन में राशिद खान ने गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया था। उनका यह अर्धशतक कई मायनों में बेहद ख़ास रहा।

शुक्रवार (12 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ राशिद खान के बल्ले से यह अर्धशतक निकला। अपनी इस पारी में राशिद ने महज 32 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 79 रन ठोक दिए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राशिद के बल्ले ने जबरदस्त आग उगली और इस पारी में 3 चौके व 10 छक्के देखने को मिले। महज 79 रन की पारी में 10 गगनचुंबी छक्के देख हर कोई हैरान था, हैरानी इसलिए भी थी क्योंकि राशिद पार्ट टाइम बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़े: Suryakumar Yadav ने 49 गेंदों में ठोका था पहला IPL शतक, किया था धमाका

8वें नंबर पर खेली ताबड़तोड़ पारी

राशिद खान ने यह धमाकेदार पारी अपनी टीम के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खेली। गुजरात के उपकप्तान और अफगानी स्पिनर राशिद खान ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को अपना मुरीद बना लिया। कोई भी उनसे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर रहा रहा था। यह उनके आईपीएल करियर का 104वां मैच था, जिसमें उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। यह कारनामा राशिद ने महज 24 साल की उम्र में कर दिखाया।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो