Posts

Showing posts from February, 2024

ताबड़तोड़ रहा Yashasvi Jaiswal का पहला IPL शतक! स्ट्राइक रेट था 200 का

Yashasvi Jaiswal First IPL Century: साल 2013 यानी आईपीएल के 16वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी प्रदर्शन किया था। इस सीजन यशस्वी जायसवाल ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया था। अपने पहले आईपीएल शतक के दौरान यशस्वी ने पूरे 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। उनका पहला आईपीएल शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया था। यशस्वी जायसवाल ने अपनी इस शतकीय पारी में 16 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े थे। इस दौरान उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए कुल 124 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि, जायसवाल ने अपने शुरुआती 100 रन 188.68 की स्ट्राइक रेट से महज 53 गेंदों में पूरे कर लिए थे, जिसमें 13 चौके और 6 चौके शामिल रहे। इस शतक के साथ यशस्वी जायसवाल ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया था। यह उनके आईपीएल करियर की सबसे बेस्ट पारी भी रही हैं। यह भी पढ़े:  Fastest Fifty of IPL History: शतक से चूके यशस्वी, महज 13 गेंदों में उड़ाए थे इतने रन यशस्वी शतक लेकिन मिली हार आईपीएल 2023 का यह तीसरा शतक रहा। ओवरऑल आईपीएल इतिहास का यह 78वां शतक था। मुंबई के वानख...

Fastest Fifty of IPL History: शतक से चूके यशस्वी, महज 13 गेंदों में उड़ाए थे इतने रन

Fastest Fifty of IPL History: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर बल्लेबाज हैं। साल 2023 का आईपीएल सीजन उनके करियर का बेहद खास रहा था, जिसमें उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के दम पर वह भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे। आईपीएल के बीते सीजन में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी निकला था। आईपीएल के 16वें सीजन में यशस्वी जायसवाल ने ईडन गार्डन में खेले गए मैच में आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कारनामा किया था। उन्होंने अपनी इस पारी में 47 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 98 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 5 छक्के देखने को मिले। हालांकि, वह शतक से चूक गए, लेकिन रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। अपनी इस पारी के शुरूआती 50 रन जायसवाल ने महज 13 गेंदों में पूरे किये थे। यशस्वी जायसवाल ने अपने आईपीएल करियर के 35वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की   थी। उन्होंने यह पारी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए बतौर ओपनर खेली। इससे पहले इसी सीजन में य...

Rashid Khan ने 32 गेंदों में बनाई थी IPL की पहली फिफ्टी, उड़ाए थे 10 छक्के

Rashid Khan First IPL Half Century: अफगानी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर राशिद खान एक बेहतरीन प्लेयर हैं। वह न सिर्फ अपने देश की टीम के लिए बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में भी लंबे समय से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। साल 2023 के आईपीएल सीजन में राशिद खान ने गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया था। उनका यह अर्धशतक कई मायनों में बेहद ख़ास रहा। शुक्रवार (12 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ राशिद खान के बल्ले से यह अर्धशतक निकला। अपनी इस पारी में राशिद ने महज 32 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 79 रन ठोक दिए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राशिद के बल्ले ने जबरदस्त आग उगली और इस पारी में 3 चौके व 10 छक्के देखने को मिले। महज 79 रन की पारी में 10 गगनचुंबी छक्के देख हर कोई हैरान था, हैरानी इसलिए भी थी क्योंकि राशिद पार्ट टाइम बल्लेबाज हैं। यह भी पढ़े:  Suryakumar Yadav ने 49 गेंदों में ठोका था पहला IPL शतक, किया था धमाका 8वें नंबर पर खेली ताबड़तोड़ पारी राशिद खान ने यह धमाकेदार पारी अपनी टीम के लिए आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खेली। गुज...

Suryakumar Yadav ने 49 गेंदों में ठोका था पहला IPL शतक, किया था धमाका

Suryakumar Yadav First IPL Century: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक साल 2023 के सीजन में लगाया। उन्होंने यह शतक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया था। अपनी इस शतकीय पारी में सूर्या ने 49 गेंदों में नाबाद 103 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले। इस मैच में सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और रनों की बरसात कर दी थी। यह मैच शुक्रवार (12 मई) को खेला गया था। सूर्या के बल्ले से यह शतक आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में आया। यह सूर्य के करियर का पहला और मौजूदा सीजन का ओवरऑल चौथा शतक था। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हैरी ब्रूक, कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए वेंकटेश अय्यर, राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल भी ऐसा कर चुके है। यह भी पढ़े:  धमाकेदार रहा Shubman Gill का पहला IPL शतक, खेली थी महज इतनी गेंदे 210.20 स्ट्राइक रेट से ठोके रन सूर्यकुमार यादव ने यह शतकीय पारी आईपीएल करियर के अपने 135वें मैच में खेली। शतकीय पारी के दौरान सूर्या का स्ट्राइक रे...

Holi ka Danda 2024: क्या हैं रतनजोत का पौधा? जिससे बनता है होली का डंडा

Holi ka Danda Vala Ratanjot Ka Paudha: भारत में इस वर्ष होली का त्यौहार 25 मार्च (सोमवार) को मनाया जा रहा हैं। यह हिंदुओ का एक प्रमुख त्यौहार हैं। होली से एक दिन पूर्व होलिका दहन (Holika Dahan 2024) होता है, इसमें होलिका रुपी झाड़ को जलाया जाता है। होलिका दहन से एक माह पूर्व होली का डंडा गाड़ने की परंपरा हमारे देश में रही है। हालांकि, आज के समय में होली का डंडा सिर्फ एक-दो दिन पहले ही रोपकर खानापूर्ति की जाती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि, होली का डंडा किस पौधे अथवा पेड़ का होता हैं। यदि नहीं तो, हम आपको बता देते हैं, होली का डांडा रतनजोत के पौधे से बनता हैं। इसी पौधे का डंडा ही होली की पूजा में ‘डांडा’ के रूप में इस्तेमाल होता हैं। रतनजोत के पौधे को डीजल का पौधा भी कहते हैं, क्योंकि बायो डीजल बनानेे में रतनजोत वनस्पति का उपयोग किया जाता हैं। रतनजोत, जिसे रंग-ए-बादशाह भी कहते हैं, इसके फूल नीले रंग के होते हैं। यह भी पढ़े:  Holi ka Danda 2024: होली पर क्यों गाड़ते हैं 2 डांडे? जानिए क्या हैं इनका रहस्य रतनजोत के लाल रंग का कमाल रतनजोत के पेड़ की जड़ से एक महीन लाल रंगने वा...

Holi ka Danda 2024: होली पर क्यों गाड़ते हैं 2 डांडे? जानिए क्या हैं इनका रहस्य

Holi ka Danda Ropne Ka Rahasya: भारत में इस वर्ष होली का त्यौहार 25 मार्च (सोमवार) को मनाया जा रहा हैं। यह हिंदुओ का एक प्रमुख त्यौहार हैं। देशभर में होली से एक माह पूर्व माघ पूर्णिमा को होली का डांडा रोपने की परंपरा रही है, जो आजकल धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। आज के समय में होली का डंडा सिर्फ एक-दो दिन पहले ही रोपकर खानापूर्ति की जाती है। लेकिन, आज भी कई ऐसी जगह हैं, जहां पुरानी परंपरा को यथावत निभाया जा रहा हैं। मुख्य धारा की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के जालौर में आज भी माघ मास की पूर्णिमा को होली का डंडा रोप दिया जाता हैं। कई वर्षों से जालौर में होली का डांडा भक्त प्रहलाद चौक पर रोपा जाता रहा हैं, संभवतया क्षेत्रवासी इस वर्ष भी इस परंपरा का निर्वहन करेंगे। डंडा रोपने के साथ ही, शहर के मंदिरों में फागोत्सव शुरू हो जाता है। मंदिरों में फाल्गुन के साथ श्रद्धालु अबीर, गुलाल व फूलों के साथ ठाकुरजी के संग होली खेलना शुरू कर देते हैं। यह भी पढ़े:  Holi ka Danda Ropne Ki Pratha: क्या हैं होली का डांडा? जानें कैसे लुप्त हो रही यह प्रथा गाड़ते हैं दो-दो होली के डांडे ठाकुर जी के साथ ...

Holi ka Danda Ropne Ki Pratha: क्या हैं होली का डांडा? जानें कैसे लुप्त हो रही यह प्रथा

Holi ka Danda Ropne Ki Pratha: भारत में इस वर्ष होली का त्यौहार 25 मार्च (सोमवार) को मनाया जा रहा हैं। वहीं, होलिका दहन (Holika Dahan 2024) रविवार, 24 मार्च को होगा। इससे एक महीने पहले ‘होली का डंडा’ रोपने की परंपरा हमारे हिंदू धर्म में रही हैं। सदियों से चली आ रही यह परंपरा धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं। आजकल सिर्फ यह डंडा होलिका दहन के एक दिन पहले रोप कर खानापूर्ति कर दी जाती है, जबकि असल में एक माह पूर्व इसे रोपा जाना चाहिए। हिंदू धर्म-शास्त्रों में बताया गया हैं कि, होली का डंडा- होली से ठीक एक माह पूर्व माघ मास की पूर्णिमा (Magha Purnima) को रोपा जाना चाहिए। उपरोक्त मान्यता से पता चलता है कि, जो हिंदू पर्व पहले एक महीने तक सेलिब्रेट किया जाता था, वह अब सिर्फ दो दिवस तक ही सिमट कर रह गया हैं। होली के उत्सव का पहला काम ‘होली का डांडा’ चौराहे पर गाड़ना होता है। होली का डंडा एक प्रकार का पौधा होता है, जिसे सेम, रतन ज्योत का पौधा भी कहते हैं। यह भी पढ़े:  होली पर मजेदार हिंदी चुटकुले। Holi Jokes Hindi।। Best Holi Jokes in Hindi कब रोपा जाता है होली का डांडा? ज...

Jaipur Shiv Mandir: जयपुर के बसने से पहले प्रकट हुए थे स्वयंभू शिवलिंग! लगती है भीड़

Jaipur Shiv Mandir: राजस्थान की राजधानी जयपुर को मंदिरों का शहर कहा जाता हैं, जिनमें शिव मंदिर अत्यधिक है। यही वजह है कि, इस शहर को छोटी काशी के नाम से भी ख्याति प्राप्त हैं। जयपुर में स्तिथ है, यूनेस्को विश्वधरोहर की लिस्ट में शामिल भगवान शिव को समर्पित ताड़केश्वर महादेव मंदिर। यह मंदिर शहर के चौड़ा रास्ता एरिया में मार्केट के बीचोंबीच स्तिथ है। मंदिर की स्थापत्य कला में राजस्थानी स्थापत्य और स्थानीय संस्कृति की झलक दिखती हैं। ताड़केश्वर महादेव मंदिर (Tarkeshwar Mahadev Mandir) जयपुर शहर की स्थापना से पूर्व का हैं। जयपुर शहर की स्थापना वर्ष 1727 में हुई थी, जिसे आमेर के महाराज जय सिंह द्वितीय द्वारा निर्मित करवाया गया था। उन्हीं के नाम पर शहर को जयपुर कहा गया। हालांकि, अपनी स्थापना के समय में जयपुर को ‘जैपर’ कहा गया था, लेकिन यह कालांतर में जयपुर हो गया। बताया जाता है कि, जयपुर की स्थापना से पहले से ही यहां शिवलिंग स्थापित है। यह भी पढ़े:   Jaipur Shiv Mandir: जयपुर का वो शिवालय, जहां सूर्य किरणों से होती थी समय की गणना यहां हैं स्वयंभू शिवलिंग बताया जाता है कि, जिस स्थान प...

Jaipur Shiv Mandir: जयपुर का वो शिवालय, जहां सूर्य किरणों से होती थी समय की गणना

Jaipur Shiv Mandir: जयपुर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जागेश्वर महादेव मन्दिर (Jageshwar Mahadev Mandir) स्तिथ हैं। एक समय यहां सूर्य की किरणों से समय की गणना की जाती थी। कहा जाता है कि, मंदिर निर्माण के दौरान ही ऐसे कंगूरे निर्मित किये गए थे, जिनसे छटकर पड़ने वाली सूर्य किरणों से समय की गणना हुआ करती थी। बताया जाता है कि, यहां शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी भगवान शिव (Bhagwan Shiv) के सामने रखे भोग पर पड़ती थी। बताते है कि, सूर्य उत्तरायण में हो या दक्षिणायन, सूर्य की किरणें इस शिवलिंग पर पड़ा करती थी। लेकिन समय चक्र के साथ यह महिमा भी लुप्त हो गई, इसके पीछे की वजह है, क्षेत्र में खड़ी हुई बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण। चाहे ईश्वर की देन अब यह प्राकृतिक घड़ी बंद हो चुकी है, लेकिन भोले बाबा की महिमा आज भी बरकरार हैं। स्थानीय नागरिकों के सहयोग से शिवलिंग पर चढ़ने वाले जल को नाले में जाने से बचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग की गई हैं। यह भी पढ़े:   Jaipur Shiv Mandir: जयपुर का 100 साल पुराना शिव मंदिर हैं ख़ास! शिवालय में उगा है पेड़ शिव के साथ नहीं हैं पार्वती जागेश्वर महादेव मन्दिर पंचकोण के बीच...

Jaipur Shiv Mandir: जयपुर का 100 साल पुराना शिव मंदिर हैं ख़ास! शिवालय में उगा है पेड़

Image
Jaipur Shiv Mandir: राजस्थान की राजधानी यानी गुलाबी शहर जयपुर को छोटी काशी के नाम से भी जानते हैं। यहां पर अनेक धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनमें से एक है भगवान शंकर का झाड़खंड महादेव मंदिर। यह मंदिर दक्षिण भारतीय शैली के तिरुचिरापल्‍ली मंदिर जैसा दिखाई पड़ता हैं। झाड़खंड महादेव मंदिर वैशाली नगर क्विंस रोड पर स्थित है। एक समय इस क्षेत्र को प्रेमपुरा नाम से जाना जाता था। मंदिर का निर्माण करीब 100 साल पुराना हैं। झारखंड महादेव मंदिर (Jharkhand Mahadev Mandir) की अपनी एक अलग पहचान है, यहां पर आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। कहते हैं, जिस जगह पर यह मंदिर बना हुआ है, उस जगह पर किसी समय बड़ी संख्या में झाड़ियां ही झाड़ियां हुआ करती थी। यही वजह है कि झाड़ियों से झाड़ और खंड यानी पूरा इलाका, इस तरह मंदिर को झारखंड नाम दिया गया। मौजूदा समय भी मंदिर के आसपास के क्षेत्र में झाड़ियां और पेड़ पौधे दिखते हैं। यह भी पढ़े:   जब अंग्रेज भक्त की जान बचाने अफगानिस्तान पहुंच हुए भोले बाबा, अद्भुत हैं यह कथा शिवालय में उगा हुआ हैं पेड़ मंदिर के पास आर्मी बटालियन कैंप भी हैं। बताते है कि...

Tonk News: गांव चैनपुरा में श्री 1008 मुरली मनोहर महाराज जी के मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले की तहसील निवाई के गांव चैनपुरा में आज बुधवार (14 फरवरी 2024) को श्री 1008 मुरली मनोहर महाराज जी के मंदिर (Shri 1008 Murli Manohar Maharaj Ji Mandir) का जीर्णोद्धार हुआ। इस मौके पर गांव की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। इस भव्य कलश यात्रा में करीब 204 महिलायें शामिल थी। मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्यक्रम में गांव के आमजन के अलावा कई विशिष्ट लोगों ने भी शिरकत की। ग्रामीण मंदिर के नए स्वरुप को देखकर प्रसन्न दिखाई दिए। 7 दिन होगी भागवत कथा मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम के अवसर पर समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह (Shrimad Bhagwat Katha Week) और ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया हैं। इस कार्यक्रम में वृंदावन के श्री हीरानंद जी महाराज (Shri Hiranand Ji Maharaj) और कथावाचक श्री महंत रामसुमिरन दास जी महाराज (Shri Mahant Ramsumiran Das Ji Maharaj) की उपस्तिथि रहेगी। 14 से 21 फरवरी तक कथा कथा का आयोजन बुधवार, 14 फरवरी से लेकर बुधवार, 21 फरवरी तक रहेगा। कथा चैनपुरा गांव के श्री मुरली मनोहर जी महाराज (Shri Murli Manohar Ji Maharaj) ...

IPL Jokes in Hindi: आईपीएल पर बने हैं ये मजेदार जोक्स, पढ़कर हंसने की पूरी गारंटी

IPL Jokes in Hindi: आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हैं। दुनियाभर में क्रिकेट की इस प्रोफेशनल लीग के लाखों-करोड़ों प्रशंसक हैं। तमाम क्रिकेट फैंस इस लीग को पसंद करते है। यह वैश्विक स्तर पर सबसे अमीर क्रिकेट लीग हैं। आईपीएल की हर एक फ्रेंचाइजी अपने-आप में एक बड़ा ब्रांड बन चुकी हैं, ऐसे में फैंस क्रिकेट से जुड़े फनी जोक्स बी पढ़ना पसंद करते है। इसी कड़ी में हम लाये हैं आईपीएल के हिंदी जोक्स- पीके: भाया हमरा इक ठो सवाल है – ई ससुरा क्रिकेट मा काहें कहते हैं “Catch पकड़ो – Chatch पकड़ो“ जबकि “Catch” और “पकड़ो” दोनों का एकै मतलब है। बड़ा कनफूजन है यह गोला पर … *********************** यह भी पढ़े: IPL में CSK के बॉलर से पूछो- दुःख क्या होता है? विकेट बॉलर लेता है .. और कमेंट्री करने वाले बोलते हैं – धोनी की रणनीति काम आई, धोनी जानते हैं विकेट कैसे लेना हैं। *********************** यमराज: बोल बालक तेरी आखिरी इच्छा क्या है? बालक: RCB को जीतते हुए देखना चाहता हूँ. यमराज: चतुर बालक अमर होना चाहता है…! *********************** यह भी पढ़े:  How to Watch IPL Live Free &#82...

Hug Day Jokes Hindi: हग डे पर पढ़े मजेदार हिंदी जोक्स, हंसी रोकना मुश्किल!

Hug Day Jokes Hindi: हर साल ‘वैलेंटाइन डे’ 14 फरवरी को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इससे पहले 7 फरवरी से ही ‘वैलेंटाइन वीक’ शुरू हो जाता हैं। पूरा सप्ताह प्यार का कहलाता हैं। वैलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे होता हैं। यह 12 फरवरी को मनाया जाता हैं। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गले लगाकर प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के साथ मानसिक थकान को दूर करने के लिए पढ़ते हैं हग डे स्पेशल फनी हिंदी जोक्स – भाइयों-बहनों .. आज 12 Feb ‘हग डे’ है। बोले तो कायदे से कल 13 Feb “हेन्ड वॉस डे” होना चाहिये कि नहीं…? बचपन से तेज दिमाग है, पर घमंड नहीं करता! ******************** यह भी पढ़े:  Valentines Day Jokes Hindi: मिंकू-चिंकू के वैलेंटाइन डे जोक्स को पढ़ नहीं रुकेगी हंसी

Promise Day Jokes Hindi: प्रॉमिस डे पर पढ़े मजेदार हिंदी जोक्स, गुदगुदाने पर करेंगे मजबूर

Promise Day Jokes Hindi: हर साल ‘वैलेंटाइन डे’ 14 फरवरी को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इससे पहले 7 फरवरी से ही ‘वैलेंटाइन वीक’ शुरू हो जाता हैं। पूरा सप्ताह प्यार का कहलाता हैं। वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे होता हैं। यह 11 फरवरी को मनाया जाता हैं। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को टेडी उपहार में देकर प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के साथ मानसिक थकान को दूर करने के लिए पढ़ते हैं टेडी डे स्पेशल फनी हिंदी जोक्स – झूठा वादा कर प्रेमिका बोली – प्रिय मेरी हर सांस सांस में लिखा तुम्हारा नाम। और तब से हुआ एक सांस लेना भी मुश्किल .. प्रेमिका को है भयंकर खांसी जुकाम। ********************* Teddy Day Jokes Hindi: टेडी डे पर पढ़े मजेदार हिंदी जोक्स, हंसने की रहेगी पूरी गारंटी

Teddy Day Jokes Hindi: टेडी डे पर पढ़े मजेदार हिंदी जोक्स, हंसने की रहेगी पूरी गारंटी

Teddy Day Jokes Hindi: हर साल ‘वैलेंटाइन डे’ 14 फरवरी को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इससे पहले 7 फरवरी से ही ‘वैलेंटाइन वीक’ शुरू हो जाता हैं। पूरा सप्ताह प्यार का कहलाता हैं। वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे होता हैं। यह 10 फरवरी को मनाया जाता हैं। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को टेडी उपहार में देकर प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के साथ मानसिक थकान को दूर करने के लिए पढ़ते हैं टेडी डे स्पेशल फनी हिंदी जोक्स – जमाना सच में बहुत खराब चल रहा है… . मैंने अपनी Girlfriend को 6 फुट का Teddy गिफ्ट किया… . उसकी मम्मी ने Teddy की रुई निकलवा के 2 बड़े तकिये भरवा लिए… ********************************* मेरे सभी पुरुष मित्रों के लिए देखना कहीं, Teddy की आड़ में Daddy ना बन जाओं” Happy Teddy Day ********************************* लड़की को Teddy Bear गिफ्ट करने पर English बोलने वाली Girl- “Oh God! How Sweet!” हिंदी बोलने वाली Girl- “कितना खूबसूरत है, यह!” पंजाबी Girl- “ओह जी, किन्ना सोहना Teddy है!” हरियाणवी Girl- “रे यो के दे दिया है भालू-सा !” Happy Teddy Day ****************************...

Tiranga Girl Tanzim Merani: 'तिरंगा गर्ल' की CAA, UCC और हिजाब के खिलाफ भूख हड़ताल

Tiranga Girl Tanzim Merani: अहमदाबाद की 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा और सोशल एक्टिविस्ट तंजीम मेरानी एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वह शैक्षणिक संस्थाओं में हिजाब प्रतिबंध, सामान नागरिक संहिता (UCC) और नागरिकता संसोधन अधिनियम (CAA) को जल्द से जल्द लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उनका यह आमरण अनशन राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र के VT Ground में चल रहा हैं। इस अनशन की चर्चा इसलिए भी करना जरुरी है क्योंकि जिस क्षेत्र में यह चल रहा है, वह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधायकी क्षेत्र भी हैं। मांगे नहीं मानी तो चलती रहेगी भूख हड़ताल मुस्लिम छात्रा तंजीम मेरानी का यह अनशन 1 फरवरी से अनवरत चालू हैं। उसे प्रशासन की तरफ से वीटी ग्राउंड पर पांच दिन अनशन करने की परमिशन दी गई हैं। यह खबर आज 3 फरवरी को लिखी जा रही हैं, तब तक भी तंज़ीम का अनशन चालू हैं। उसका कहना है कि ‘यदि उसकी मांगे मांगी नहीं जाती है तो उसकी भूख हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।’ वह जल्द ही जलत्याग करने की बात भी करती है और कहती है कि किसी भी हाल में अपने प्रण से पीछे नहीं हट...

Chocolate Day Jokes Hindi: चॉकलेट डे हो जाएगा स्पेशल, जब पढ़ोगे ये फनी चुटकुले

Chocolate Day Jokes Hindi: हर साल ‘वैलेंटाइन डे’ 14 फरवरी को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाता है। इससे पहले 7 फरवरी से ही ‘वैलेंटाइन वीक’ शुरू हो जाता हैं। पूरा सप्ताह प्यार का कहलाता हैं। वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे होता हैं। यह 9 फरवरी को मनाया जाता हैं। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार करते हैं। प्यार के साथ-साथ मानसिक थकान को दूर करने के लिए पढ़ते हैं चॉकलेट डे स्पेशल फनी हिंदी जोक्स – एक छोटी लड़की दुकानदार से – अंकल जब मैं बड़ी हो जाऊंगी, तो आप अपने बेटे की शादी मुझसे कराएंगे? दुकानदार : हां, बेटा क्यूं नहीं? लड़की : तो फिर अपनी होने वाली बहू को एक चॉकलेट खिला दो। ****************************************************** चिंकू बहुत सारी चॉकलेट खा रहा था – पास में खड़ा आदमी बोला : इतनी चॉकलेट खाना अच्छी बात नहीं. चिंकू : तुम्हें पता है मेरे दादा जी 95 साल तक जिए, आदमी : तो क्या वो रोज चॉकलेट खाते थे? चिंकू : नहीं! वो बस अपने काम से काम रखते थे! ****************************************************** यह भी पढ़े:  Propose Day Jokes Hin...