कौन हैं Priya Singh? जिन्हें उन्हीं के आशिक ने कार से कुचल कर मारने का प्रयास किया

Instagram Influencer Priya Singh: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ‘प्रिया सिंह’ पर जानलेवा हमला हुआ है। उसके बॉयफ्रेंड ‘अश्वजीत गायकवाड़’ ने उसे दोस्तों संग मिलकर कार से कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बच गई। खुलासा खुद ‘प्रिया सिंह’ ने अपने इंस्टाग्राम पर किया है। उसने महाराष्ट्र के ठाणे में कासरवडवली पुलिस स्टेशन में प्रेमी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

26 वर्षीय ‘प्रिया सिंह’ ने बॉयफ्रेंड ‘अश्वजीत गायकवाड़’ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने ठाणे में अपनी एसयूवी से उसे कुचलने की कोशिश की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रिया का प्रेमी और कतिथ आरोपी ‘अश्वजीत गायकवाड़’ महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट का बेटा बताया जा रहा है। घटना 11 दिसंबर, सोमवार की बताई जा रही है। पुलिस प्रिया के कहने पर अश्वजीत और दो अन्य के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

कौन हैं ‘प्रिया सिंह’?

‘प्रिया सिंह’ इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर है। पेशेवर ब्यूटीशियन है। फिटनेस और फैशन को तवज्जो देती है। सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय है। आये दिन इंस्टा पर अपने प्रशंसकों के लिए हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती है। प्रिया की खूबसूरती को चाहने वाले यानी उनके फोलोवर्स 1 मिलियन से भी अधिक पार कर चुके है। प्रिया सिंह महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम के वाघबिल में रहती हैं। प्रेमी ‘अश्वजीत गायकवाड़’ से विवाद के बीच वह यकायक चर्चाओं में आ गई है।

कौन हैं प्रिया सिंह का प्रेमी?

Priya Singh के प्रेमी का नाम ‘अश्वजीत गायकवाड़’ है। वह महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MSRDC) के एमडी अनिल गायकवाड़ का बेटा है। प्रिया बताती है कि Ashwajit Gaikwad के साथ वह पिछले चार साल से रिलेशनशिप में थी। उसे पता चला कि वह शादीशुदा है, फिर भी रिश्ता नहीं तोड़ा।

यह भी पढ़े:  नित्यानंद स्वामी से था इस अभिनेत्री को प्यार, सब कुछ छोड़ करना चाहती थी शादी!

किस पर क्या लगे आरोप?

प्रिया सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटिल और सागर शेल्के के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 279 (तेज गाड़ी चलाना), 338 (जीवन को खतरे में डालना), 504 (शांति भंग करना) और 34 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स