Nauksham Chaudhary है राजस्थान की खूबसूरत महिला विधायक, जानें उनके बारे में

Rajasthan BJP MLA Nauksham Chaudhary: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भरतपुर जिले के कामां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ‘नौक्षम चौधरी’ को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कामां विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी मुखत्यार अहमद (Mukhtar Ahmed) को हराया। ‘नौक्षम चौधरी’ को चुनाव में कुल 78646 वोट मिले। इसी सीट से 2008 और 2018 में विधायक रह चुकीं कांग्रेस नेता जाहिदा खान (Congress leader Zahida Khan) तीसरे नंबर पर रही।

कौन हैं ‘नौक्षम चौधरी’?

सन 1993 में जन्म हुआ। हरियाणा के मेवात की रहने वाली है। उनका पैतृक गांव पुन्हाना ज़िले का पेमा खेड़ा है। उनकी मां रंजीता कौर हरियाणा कैडर में IAS ऑफिसर हैं और पिता राम सिंह चौधरी रिटायर जज हैं। उनके चाचा भी आईपीएस ऑफिसर रह चुके है। मामा भी सरकार में बड़े ओहदे पर हैं।

10 भाषाओं का हैं ज्ञान

नौक्षम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से हिस्ट्री की पढ़ाई की है। इस दौरान वह कई डिबेट्स में पार्टिसिपेट करती थी। उन्हें नाटक लिखने और स्टेज पर अभिनय करने का भी शौक रहा है। वह हिंदी, अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं का ज्ञान रखती है। आगे की पढ़ाई के लिए ‘नौक्षम चौधरी’ इटली के मिलान शहर चली गई। यहां उन्होंने फैशन, बिजनेस और ब्रांड मैनेजमेंट में मास्टर्स किया। फिर वह लंदन गई और मीडिया प्रमोशन एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई की।

नौकरी छोड़ राजनीति में कूदी

पढ़ाई पूरी करने के बाद Nauksham Chaudhary को सिंगापुर में अच्छी सैलरी पर नौकरी मिली। यहां उन्हें कुछ टॉप फैशन ब्रांड्स के लिये पब्लिक रिलेशंस का काम देखना था। कुछ समय नौकरी को देने के बाद उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया। साल 2019 में वह पहली बार चर्चा में आई, जब उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पुन्हाना सीट से टिकट दिया। नौक्षम को टिकट देने के लिए भाजपा ने सिटिंग विधायक रहीश खान का टिकट काटा था।

यह भी पढ़े: Baryl Vanneihsangi है मिजोरम की खूबसूरत महिला विधायक, जानें उनके बारे में खास

हरियाणा हारी पर राजस्थान जीता

टिकट नहीं मिलने से नाराज रहीश खान पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। दूसरी तरफ Nauksham Chaudhary भी जीत हासिल नहीं कर सकी और तीसरे नंबर पर रही। लेकिन 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा से सटे कामां क्षेत्र से नौक्षम को टिकट दिया और वह जीतने में सफल रही। उन्हें कुल 78646 वोट प्राप्त हुए। उनकी जीत का अंतर 13906 वोटों का रहा। संभावना है कि उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दे दी जाए।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो