Mrinank Singh जो बना क्रिकेटर से ठग, ऋषभ पंत को लगा चुका है करोड़ों का चूना

Thug Cricketer Mrinank Singh: हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके क्रिकेटर मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें नई दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में अरेस्ट किया है। मृणांक के ऊपर होटल ताज पैलेस से 5.53 लाख रुपये की और भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। बुधवार, 27 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

ताज पैलेस होटल से की ठगी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक Mrinank Singh ने खुद को हरियाणा का क्रिकेट खिलाड़ी बताकर पिछले कई सालों से लोगों को ठगने का काम किया है। उसने जुलाई 2022 में आईपीएल फ्रेंचाइजी Mumbai Indians टीम का प्रतिनिधित्व करने की बात कहकर Taj Palace Hotel से 5,53,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। वह जुलाई 2022 में करीब 7 दिन होटल में रुका और करीब 5.53 लाख रुपये के बिल का भुगतान किए होटल से चला गया था।

यह भी पढ़े: टी-20 में 200+ रन मारने वाला विश्व का सबसे लंबा और भारी बल्लेबाज

ऋषभ पंत को लगाया चूना

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी महंगी घड़ी लेने के चक्कर में मृणांक सिंह की ठगी का शिकार बन गए थे। उनके साथ मृणांक ने 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। ऋषभ पंत को लग्जरी घड़ियां सस्ते दामों में दिलाने का लालच देकर मृणांक ने 2020 में 1.63 करोड़ रुपये का उन्हें चूना लगाया था। Mrinank Singh कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी होने का झांसा देकर पूरे भारत में कई लक्जरी होटल के मालिकों को चूना लगा चुका है।

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर मृणांक सिंह सक्रिय रहता है। उसके क्रिकेट मैदान से जुड़े कई फोटोज इंस्टा पर मौजूद है। कई आईपीएल खिलाड़ियों के साथ और भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे कपिल देव और युवराज सिंह के साथ भी उसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर मौजूद है।

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स