कहां हैं 'लाल सागर' और इसे लाल कहने के पीछे क्या वजह है? जानें पूरा सच

Lal Sagar Kaha Hai: ‘लाल सागर’ इस वक्त चर्चाओं में हैं। दरअसल यहां कुछ ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार (24 दिसंबर 2023) को सुबह तेल ले जा रहे जहाज को निशाना बनाया। इस जहाज पर भारत के 25 क्रू सदस्य सवार थे, जो कि पूरी तरह सुरक्षित बच गए। इन सब के बीच कई लोगों को यह जानने की जिज्ञासा जाएगी कि आखिर यह ‘लाल सागर’ हैं क्या? क्या सच में सागर भी लाल हो सकता है? इन्हीं सवालों के जवाब हम यहां आपको बता रहे हैं –

क्या होता है लाल सागर?

‘लाल सागर’ अफ्रीका एवं एशिया के बीच स्तिथ ‘हिंद महासागर’ का एक समुद्री जल प्रवेश द्वार है। दक्षिण में यह ‘अदन की खाड़ी’ से होता हुआ इसमें मिलता है। यह ‘लाल सागर’ रिफ्ट के नीचे स्थित है, जो ग्रेट रिफ्ट वैली का हिस्सा है। यह सागर मिस्र और अरब-इस्राइल को अलग करता है।

क्या लाल है ‘लाल सागर’ का पानी?

इसका पानी लाल नहीं है, हालांकि समुद्री सतह पर प्रवाल की मौसमी उपस्थिति के कारण यह कभी-कभी लाल दिखाई देता है। लगभग 2250 किलोमीटर लंबाई के इस समुद्री विस्तार की औसत गहराई 490 मीटर है तथा सबसे चौड़े स्थान पर इसके तटों के बीच 355 किलोमीटर की दूरी है।

यह भी पढ़े: अंग्रेज भक्त की जान बचाने अफगानिस्तान पहुंच हुए भोले बाबा

कौन हैं ‘लाल सागर’ का मालिक?

दुनिया के सबसे दूरदर्शी डेवलपर्स में से एक ‘रेड सी ग्लोबल’ (लाल सागर) का पूर्ण स्वामित्व सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) के पास है। लाल सागर में ‘ट्राइकोड्समियम एरिथ्रियम’ (Trichodesmium erythraeum) नाम का शैवाल मिलता है। यह मुख्य रूप से नीले-हरे रंग का शैवाल होता है, जोकि नष्ट होते ही समुद्र के नीले-हरे रंग को लाल-भूरे रंग में बदल देता है। बताया जाता है कि लाल सागर की चौड़ाई प्रति वर्ष 1 से 1.7 सेमी बढ़ रही है।

लाल सागर की सीमा मिस्र, सूडान, इरिट्रिया, जिबूती, सऊदी अरब, यमन, जॉर्डन और इज़राइल जैसे कुल आठ देशों से लगती है। लाल सागर के पास सबसे नजदीक बंदरगाह के तौर पर मानव निर्मित जलमार्ग ‘स्वेज नहर’ हैं। कहते है Lal Sagar पृथ्वी पर सबसे युवा महासागर है। यह करीब 6 से 8 मिलियन वर्ष पुराना है। अन्य महासागर 30 से 100 मिलियन वर्ष से अधिक पुराने हैं, इसलिए लाल सागर अभी भी अपेक्षाकृत सबसे नया है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो