ब्यूटी क्वीन है Ashrita Shetty, क्रिकेटर पति को IPL Auction में किसी ने नहीं खरीदा

Manish Pandey Wife Ashrita Shetty: ‘आश्रिता शेट्टी’ दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस है। वह कई तमिल फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन साल 2019 में शादी के बाद वह फिल्मों में कम ही नजर आई। उनकी शादी भारतीय क्रिकेटर ‘मनीष पांडे’ से हुई है। मनीष एक बेहतरीन क्रिकेटर है, लेकिन वह कुछ सालों से अपना बेस्ट परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे है। यही वजह है कि उन्हें 17वें सीजन के लिए IPL Auction में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

‘आश्रिता शेट्टी’ के बारे में अधिक जानें-

‘आश्रिता शेट्टी’ का जन्म 16 जुलाई 1993 को कर्नाटक के एक दक्षिण भारतीय परिवार में हुआ। वह फिलहाल मुंबई में रहती है। पांच से अधिक तमिल फिल्मों में काम कर चुकी है। उनकी मुख्य फिल्मों में Telikeda Bolli (2012 में), Udhayam NH4 (2013 में), Oru Kanniyum Moonu Kalavaanikalum (2014 में), Indrajith (2017 में), Saddu (2018 में) और Naan Thaan Siva (जो अभी तक रिलीज नहीं हुई) शामिल है।

सोशल मीडिया पर भी Ashrita Shetty काफी सक्रिय रहती है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दो लाख से भी अधिक फॉलोवर्स है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज यहां पोस्ट करती है। इसके अलावा वह अपने पति Manish Pandey के क्रिकेट मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में नजर आ चुकी है।

यह भी पढ़े:  यूनिकॉर्न की तरह होती है डेकाकॉर्न कंपनी, अब IPL हुई इसमें शामिल

‘मनीष पांडे’ के बारे में अधिक जानें-

नैनीताल में 10 सितम्बर 1989 को जन्मे ‘मनीष पांडे’ भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके है। वह घरेलु क्रिकेट कर्नाटक के लिए खेलते रहे है। साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके है। उनकी आईपीएल टीमों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स का नाम शामिल रहा है।

‘टीम इंडिया’ और आईपीएल के स्टार रहे ‘मनीष पांडे’ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते है। वह भारत के टॉप हैंडसम क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार है। उनके इंस्टाग्राम पर 9 लाख से भी अधिक फॉलोवर्स है। अक्सर अपने चाहने वालों के लिए मनीष तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते है।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो