Sayesha Saigal: पति से उम्र में 17 साल छोटी है यह एक्ट्रेस, अजय देवगन संग किया था काम

Sayesha Saigal Story: सायशा सहगल दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस है। 12 अगस्त 1997 को जन्मी सायशा बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) की नातिन है।  महज 26 वर्ष की उम्र में सायशा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बड़ी पहचान स्थापित की है। उन्होंने 2016 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म शिवाय के जरिये बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उनके को-स्टार एक्टर अजय देवगन थे।

सुमित सहगल और शाहीन की बेटी है सायशा

वर्ष 2015 से फिल्मों में सक्रिय Sayesha Saigal सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह आये दिन इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत और आकर्षक तस्वीरें पोस्ट करती है, जिन्हें उनके फैंस और अन्य इंस्टाग्राम यूजर्स काफी पसंद करते है। इंस्टाग्राम पर उन्हें तीन मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते है। सायशा एक्टर और फिल्ममेकर Sumit Sehgal और एक्ट्रेस शाहीन की बेटी है। उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ मूवी ‘अखिल’ से की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayyeshaa (@sayyeshaa)

पति से उम्र में 17 साल छोटी है सायशा सहगल

साल 2019 में सायशा ने साउथ फिल्म अभिनेता आर्य के साथ विवाह किया था। हैरानी की बात यह है सायशा अपने पति से उम्र में 17 साल छोटी है। 11 दिसंबर 1980 को जन्मे एक्टर आर्य की उम्र 42 वर्ष और सायशा की उम्र अभी 26 साल है। दोनों ने लव मैरिज की है, उनकी जोड़ी को फिल्म इंडस्ट्री में काफी पसंद भी किया जाता है। दोनों की जोड़ी को देखकर तो यही कहा जा सकता है कि ‘प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता, इसमें हर बात जायज है।’

यह भी पढ़े: इरफान खान की फिल्मों के 20 दमदार और यादगार डायलॉग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sayyeshaa (@sayyeshaa)

फिल्म ‘काप्पान’ में पति आर्य संग किया था काम

आपको बता दे शादी के पहले से ही सायशा और आर्या काफी अच्छे दोस्त रहे है। दोनों ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म Kaappaan में एक साथ काम किया था। अभिनेता आर्या न सिर्फ एक अच्छे कलाकार है बल्कि बेहतर बिजनेसमैन भी है। एक्टिंग के अलावा वह चेन्नई के आलीशान होटल ‘शी सेल’ के मालिक भी है। यही नहीं उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है जिसके तहत वह नए कलाकारों को आगे आने का असवर देते है जोकि काबिलेतारीफ है।

Comments

Popular posts from this blog

T20 World Cup: पाक से हार के बाद बोले कोहली- हम जानते हैं कि खेल कहां गलत हुआ

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स