Rugby based Movie: 'रग्बी' प्रेमियों के लिए बेहतरीन हैं ये 5 विदेशी फिल्में, एक बार जरूर देखें

Rugby based Movie: खेलों और फिल्मों का जुड़ाव कई सदियों से चला आ रहा है। खेलों पर बेस्ड कई फिल्में इंडस्ट्री में बनाई जाती रही है। रग्बी के खेल को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए सिनेमा का काफी बड़ा योगदान रहा है। भारत में जब भी रग्बी के खेल की बात होती है सबसे पहला नाम Actor Rahul Bose का आता है, जोकि भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर रग्बी खेल चुके है।

यह भी पढ़े: Sayesha Saigal: पति से उम्र में 17 साल छोटी है यह एक्ट्रेस, अजय देवगन संग किया था काम

एक नजर रग्बी बेस्ड पांच विदेशी फिल्मों पर –

people who like rugby should see these five films

मर्डरबॉल
(Murderball)

यह फिल्म 8 जुलाई 2005 को USA के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म का बजट तीन लाख यूएसडी डॉलर था। फिल्म की कहानी अमेरिका की दिव्यांग Rugby Team पर बेस्ड है। जिसने 2004 पैराओलंपिक्स गेम्स तक पहुंचने में कठिन सफर तय किया था। उसके इसी सफर को फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। फिल्म को देखने के बाद आपका Rugby के प्रति प्रेम तो बढ़ेगा ही, साथ ही शारीरिक अक्षम लोगों के प्रति सोच में भी बदलाव होगा।

people who like rugby should see these five films

इनविक्टस
(Invictus)

यह फिल्म तीन दिसंबर 2009 को Beverly Hills के सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फिल्म की कहानी Rugby के खेल और Nelson Mandela के जीवन के कुछ पहलुओं पर बेस्ड है। रग्बी विश्वकप 1995 के समय को दिखाती यह फिल्म दर्शकों ने काफी पसंद की थी। फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है कि, किस प्रकार रग्बी के खेल के जरिये तत्कालीन दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया था।

people who like rugby should see these five films

दिस स्पोर्टिंग लाइफ
(This Sporting Life)

लिंडसे एंडरसन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 फरवरी 1963 को UK के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी एक युवा यॉर्कशायर से संबंधित है। जोकि स्थानीय रग्बी क्लब से नाराज होता है। फिल्म में लगभग सभी रियल रग्बी खिलाड़ियों ने अभिनय किया है। यही वजह है कि फिल्म को देखने के बाद आपको लगेगा नहीं कि फिल्म में रग्बी खेलने की एक्टिंग की गई है। 2 घंटे 14 मिनट की यह फिल्म रग्बी पसंद करने वाले लोगों को जरूर देखनी चाहिए।

people who like rugby should see these five films

द मीनिंग ऑफ लाइफ
(Monty Python’s The Meaning of Life)

यह फिल्म यूएसए (USA) के सिनेमाघरों में 31 मार्च 1983 को प्रदर्शित की गई। कॉमेडी और म्यूजिकल ड्रामा बेस्ड इस फिल्म में रग्बी मैच भी दिखाया गया है। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि, एक बच्चा सेक्स एजूकेशन के पीरियड में रग्बी खेलने का दिवा स्वप्न देखता है और पकड़ा जाता है। दरअसल उस समय (19 वीं सदी और 20वीं सदी) में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में रग्बी खेलने पर पूरी तरह से प्रतिबंध हुआ करता था। मोंटी पीथन का निर्देशन बेहतरीन है।

people who like rugby should see these five films

द डिपार्टेड
(The Departed)

26 सितंबर 2006 को न्यूयॉर्क के सिनेमाघरों में इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया था। क्राइम थ्रिलर बेस्ड फिल्म का निर्देशन मार्टिन स्कोर्सस ने किया। फिल्म में बोस्टन पुलिस और अग्निशमन कर्मचारियों के बीच रग्बी का मैच दिखाया गया है। मैट डेमोन और फ्रैंक कैस्टिलो की भूमिका वाली यह विदेशी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें अभिनेताओं ने रग्बी मैच खेला था। फिल्म की कहानी और अभिनय इतना जबरदस्त है जो रग्बी प्रेमियों को दिल जीत लेगा।

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो