ये हैं नेपाल की प्लस साइज मॉडल Jane Dipika Garrett, जानें क्यों है खास

दुनियाभर में ‘मिस यूनिवर्स 2023’ का ताज जीतने वाली निकारागुआन की ‘शेन्निस पलासियोस’ की चर्चाएं है। लेकिन इस प्रतियोगिता में नेपाल की मॉडल ‘जेन दीपिका गेरेट’ ने काफी सुर्खियां बटोरी है। Jane Dipika Garrett प्रतियोगिता की एकमात्र ‘प्लस साइज मॉडल’ थी। शायद ही इस तरह के मंच पर कभी प्लस साइज मॉडल को देखा गया था, लेकिन नेपाल की 23 वर्षीय ‘जेन दीपिका गेरेट’ ने इस मिथक को तोड़ दिया। भले ही वह Miss Universe नहीं बन सकी।

स्विमसूट पहनकर मंच पर किया धमाल

मध्य अमेरिका में स्थित सबसे छोटा और सबसे सघन आबादी वाला देश ‘अल सल्वाडोर’ Miss Universe 2023 प्रतियोगिता का गवाह बना। यहां भाग लेने वाली Jane Dipika Garrett को दर्शकों का काफी सपोर्ट और प्यार मिला। उन्हें Miss Universe 2023 Pageant Preliminary Round में काफी पसंद किया गया था। वह ‘मिस यूनिवर्स 2023’ के मंच पर डिजाइनर Rubin Singer द्वारा बनाये गए खूबसूरत स्विमसूट को पहनकर मंच पर उतरी थी।

दुनियाभर की लड़कियों को दिया मैसेज

जेन दीपिका गेरेट ने न सिर्फ एक खूबसूरत स्विमसूट पहना बल्कि अपनी प्लस साइज बॉडी को फ्लॉन्ट भी किया। अपनी बॉडी साइज, बॉडी पॉजिटिविटी और अक्सेप्टबिलटी से जुड़े सभी स्टीरियोटाइप को तोड़कर Jane Dipika Garrett ने दुनियाभर की लड़कियों को एक मैसेज भी दिया। मंच पर दीपिका का आत्मविश्वास और अदा देखने लायक थी। Social Media पर भी सिर्फ उन्हीं का बोलबाला था।

टॉप 20 को पछाड़ बनी थी मिस नेपाल

सन 2000 में जन्मी Jane Dipika Garrett मॉडलिंग के साथ-साथ बतौर नर्स और बिजनेस डेवलपर के तौर पर भी काम करती है। वह बॉडी पॉजिटिविटी और महिलाओं की हॉर्मोनल और मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाने का भी काम करती है। वह नेपाल के काठमांडू की निवासी है लेकिन उनका जन्म अमेरिका का है। इससे पहले वह वॉशिंगटन डीसी में रहा करती थीं। दीपिका ने काठमांडू से नर्सिंग की पढ़ाई की और अपना स्नातक कम्पलीट किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jane Garrett (@jadedipika_)

यह भी पढ़े: हिमाचल की रहने वाली Isha Gupta की भोजपुरी इंडस्ट्री में Grand Entry, क्यूटनेस से मचाया तहलका

दीपिका ने अप्रैल 2018 से मई 2018 तक Young Life Inn Nepal के तहत बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया था। Miss Nepal का टाइटल जीतने के लिए उन्होंने 20 मॉडल्स को मात दी थी। Miss Nepal का खिताब जीतने के बाद मंच पर उन्होंने कहा था –

“एक कर्वी औरत जो दूसरों के बहुत से ब्यूटी स्टैन्डर्ड में फिट नहीं होती, उसके रूप में मैं आज दूसरी कर्वी महिलाओं को रिप्रेजेंट कर रही हूं। वो औरतें जो बढ़े वजन और हॉर्मोनल इश्यू जैसी चीजों को झेलती हैं, मैं मानती हूं कि खूबसूरती का कोई एक पैमाना नहीं है बल्कि हर औरत अपने आप में खूबसूरत होती है।”

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो