विराट समेत दुनिया के बड़े एथलीट्स अपना चुके है वीगन डाइट, इसके फायदे जान रह जाओगे दंग
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली युवाओं के लिए रोल मॉडल है। युवा जनरेशन विराट से उनके फैशन सेंस और फिटनेस के बारे में काफी प्रेरणा लेती है। इसके अलावा विराट खेल मैदान में भी अपना शत-प्रतिशत योगदान देने से नहीं चूकते, जिसकी वजह से ही आज वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने हुए है। बात करें फिटनेस की तो विराट इस मामले में दुनिया के अन्य क्रिकेटरों से काफी आगे है। करियर के शुरुआती समय में विराट नॉनवेज काफी खाते थे, लेकिन कुछ समय पूर्व उन्होंने वीगन डाइट को अपनी लाइफ का हिस्सा बना लिया था। जिसके बाद से उनकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव भी आये है।
जानिये क्या होती है वीगन डाइट
आपकी जानकारी के लिए बता दे वीगन डाइट एक प्रकार से नॉनवेज खादय वस्तुओं का त्याग है। जिसमें अंडे, मीट और डेरी प्रॉडक्ट का सेवन नहीं किया जा सकता। वीगन डाइट के अंदर किसी को व्यक्ति को शाकाहार अपनाना होता है, जिसमें फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, दाल, नट्स और सीड्स शामिल होते है। सिर्फ विराट ही नहीं दुनिया के कई ऐसे एथलीट्स है, जो वीगन डाइट को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुके है। जानते है उन एथलीट्स के बारे में...
काईरी इरविंग (Kyrie Irving)
अमेरिका के प्रोफेशन बास्केटबॉल प्लेयर काईरी इरविंग भी वीगन डाइट फॉलो करते है। उन्होंने साल 2017 में प्लांट बेस्ड डाइट को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया था। आपको बता दे प्लांट बेस्ड डाइट में अधिकतर हरी सब्जियां शामिल होती है। काईरी इरविंग बताते है कि, वह प्लांट बेस्ड डाइट फॉलो करने लगे है जिसके कारण उन्होंने नॉनवेज और डेरी प्रॉडक्ट से किनारा कर लिया है। ऐसा करने के बाद वह काफी तरोताजा महसूस भी करने लगे है।
नेट डियाज (Nate Diaz)
नेट डियाज मिक्स्ड मार्शल आर्ट की दुनिया का एक बड़ा नाम है। इस खेल में उनकी उपलब्धियां तमाम है, जिन्हें गिनाया नहीं जा सकता। अमेरिका के प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट नेट डियाज भी वीगन डाइट फॉलो करते है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सभी के सामने यह स्वीकार किया था कि, वह वीगन डाइट पसंद करते है और ऐसी इंडस्ट्री को प्रमोट करना पसंद भी करते है। वह कहते है मजबूत होने के लिए मीट का सेवन करना बकबास है।
वीनस विलियम्स (Venus Williams)
दुनिया की पूर्व नंबर 1 टेनिस महिला प्लेयर वीनस विलियम्स की जबरदस्त फिटनेस का राज ही वीगन डाइट है। टेनिस के खेल में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाली वीनस के करियर में एक समय ऐसा आया, जब वह थकान और जोड़ों में दर्द आदि से परेशान होने लगी थी। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स से सलाह ली और वीगन डाइट का रास्ता अपनाया। ऐसा करने के बाद वीनस को ना सिर्फ सिंड्रोम से उबरने में सहायता मिली बल्कि उनका प्रदर्शन भी सुधर गया।
लुईस हैमिल्टन (Lewis Hamilton)
ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर लुईस हैमिल्टन के नाम से हर एक स्पोर्ट्स प्रेमी परिचित होगा। कई लोगों के रोल मॉडल बन चुके लुईस हैमिल्टन भी अपनी लाइफ में वीगन डाइट फॉलो करते है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि, पहले वह रेड मीट और मछली का सेवन करते थे। लेकिन समय के साथ उन्होंने इन सबसे किनारा कर लिया। जिसके बाद वीगन डाइट को फॉलो करना शुरू किया और साल 2017 में चौथा वर्ल्ड टाइटल खिताब जीतने में सफलता हासिल की। Source
550 words 2,812 characters (Date: 20-01-2020)
Comments
Post a Comment