दुनिया का इकलौता क्रिकेटर जिसे हुई थी फांसी, किया था यह घिनौना काम
एकमात्र क्रिकेटर जिसे फांसी की सजा दी गई
वेस्टइंडीज का गेंदबाज पत्नी की हत्या का दोषी
साल 1955 की बात है जब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज लेस्ली हिल्टन को फांसी दे दी गई। तो उस वक्त पूरी दुनिया हैरान रह गई। इससे पहले किसी भी क्रिकेटर को फांसी पर नहीं चढ़ाया गया था। बताते हैं कि लेस्ली को अपनी पत्नी की हत्या करने का दोषी पाया गया था। और उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। लेस्ली हिल्टन वेस्ट इंडीज के फास्ट बॉलर थे, जिन्होंने 1935 से 1939 के बीच अपने देश के लिए 6 टेस्ट मैच खेले और 19 विकेट लिए। इस दौरान उनका एवरेज 26.12 रहा।
लेस्ली ने की थी लव मैरिज
–– ADVERTISEMENT ––
हिल्टन ने बेवफाई के चलते अपनी वाइफ की हत्या की थी। उनकी वाइफ का नाम लर्लिन रोज था जो कि जमैका के एक पुलिस अधिकारी की बेटी थी। 1935 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद हिल्टन की मुलाकात लर्लिन से हुई और दोनों में प्यार हो गया। बताते हैं कि कई सालों तक दोनों का अफेयर रहा। साल 1942 में दोनों ने शादी कर ली। इनका एक बेटा भी था।
बेवफा निकली थी पत्नी
शादी के बाद शुरुआत सालों में सबकुछ ठीक चला। लेकिन 12 साल बाद इस कपल के बीच रिश्तों में दरार आ गई। इस विवाद की जड़ हिल्टन की वाइफ का ड्रेस मेकिंग बिजनेस था। हालांकि बिजनेस में कोई खामी नहीं थी लेकिन लर्लिन बिजनेस के सिलसिले में अक्सर न्यूयॉर्क जाती थीं और कई हफ्तों वहीं रहतीं थीं। हिल्टन को शक तब हुआ, जब उन्हें एक गुमनाम चिठ्ठी मिली जिसमें उनकी पत्नी के अवैध संबंधों की बात थी।
मारी थीं सात गोलियां
हिल्टन ने तुरंत ही लर्लिन को अमेरिका से वापस बुलाया। दोनों के बीच काफी लड़ाई होने लगी। हिल्टन को पता चला कि उनकी पत्नी का ब्रूकलीन एवेन्यू में रहने वाले रॉय फ्रांसिस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। पहले तो लर्लिन ने इस रिश्ते को मानने से इंकार कर दिया। बाद में सब सच सामने आया तो लर्लिन ने खुलेआम अपने अवैध संबंधों की बात कबूली। यह सुनने के बाद हिल्टन का गुस्सा काफी बढ़ गया और उन्होंने अपनी वाइफ को गोली मार दी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान हिल्टन ने अपने बचाव में कहा कि वे खुद को गोली मारना चाहते थे, लेकिन गलती से गोली वाइफ को लग गई। हालांकि कोर्ट को उनकी बात को नहीं माना, क्योंकि लर्लिन की बॉडी में 7 गोलियां लगी थीं। 20 अक्टूबर 1954 को उन्हें लर्लिन के मर्डर का दोषी पाया, और 17 मई 1955 को उन्हें फांसी दे दी गई।
दोस्तों आज हम आप लोगों को बताने वाला हूं कि क्रिकेट जगत में बहुत सारे खिलाड़ी आए और चले गए और उन खिलाड़ियों में से कुछ ऐसे खिलाड़ी हुए जिनको कोई फिक्सिंग के दौरान या मैच के दौरान कुछ गलतियों के कारण सजा मिलती थी लेकिन दोस्तों आज हम विश्व के एक ऐसे खिलाड़ी की बात करेंगे जिसे एक जुर्म के दौरान फांसी की सजा हुई थी।
credit: third party image reference
दोस्तों आप लोगों को जानकारी के लिए बता दूं कि 1995 मैं वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज लेस्ली हिल्टन को अपनी पत्नी का दोषी पाया गया जिसके दौरान उन पर लगे कड़े प्रतिबंध के बाद उन्हें फांसी दे दी गई।
हम आप लोगों को यह भी बता दें कि लेस्ली हिल्टन जो वेस्टइंडीज के एक फास्ट बॉलर थे जिन्होंने 1935 से 1939 के बीच अपने देश के लिए 6 टेस्ट मैच खेले और 19 विकेट लिए। इस दौरान उनका एवरेज 26.12 रहा।
credit: third party image reference
दोस्तों आपको यह भी बता दें कि लेस्ली हिल्टन ने अपना डेब्यू मैच 1935 मैं इंग्लैंड के खिलाफ किया था जिस जगह पर मैच हुआ वहीं पर लेस्ली हिल्टन और लर्लिन सेमी मिले जिसके बाद उन्होंने लर्लिन से प्यार का इज़हार किया दोस्तो लर्लिन एक इंग्लैंड पुलिस की बेटी थी लेकिन इन दोनों के कपल रिश्ते में 12 साल बाद दरार आ गई जिसके दौरान लेस्ली हिल्टन ने अपनी गर्लफ्रेंड लर्लिन को 7 गोलियां मारी जिसके दौरान उन्हें बलात्कार का दोषी पाया गया उसके बाद उनके ऊपर लगे इस अपराध के बाद उन्हें फांसी की सजा हो गयी।
Comments
Post a Comment