Posts

Showing posts from October, 2023

दुनिया का इकलौता क्रिकेटर जिसे हुई थी फांसी, किया था यह घिनौना काम

एकमात्र क्रिकेटर जिसे फांसी की सजा दी गई वेस्टइंडीज का गेंदबाज पत्नी की हत्या का दोषी साल 1955 की बात है जब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज लेस्ली हिल्टन को फांसी दे दी गई। तो उस वक्त पूरी दुनिया हैरान रह गई। इससे पहले किसी भी क्रिकेटर को फांसी पर नहीं चढ़ाया गया था। बताते हैं कि लेस्ली को अपनी पत्नी की हत्या करने का दोषी पाया गया था। और उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। लेस्ली हिल्टन वेस्ट इंडीज के फास्ट बॉलर थे, जिन्होंने 1935 से 1939 के बीच अपने देश के लिए 6 टेस्ट मैच खेले और 19 विकेट लिए। इस दौरान उनका एवरेज 26.12 रहा। लेस्ली ने की थी लव मैरिज –– ADVERTISEMENT –– हिल्टन ने बेवफाई के चलते अपनी वाइफ की हत्या की थी। उनकी वाइफ का नाम लर्लिन रोज था जो कि जमैका के एक पुलिस अधिकारी की बेटी थी। 1935 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने के बाद हिल्टन की मुलाकात लर्लिन से हुई और दोनों में प्यार हो गया। बताते हैं कि कई सालों तक दोनों का अफेयर रहा। साल 1942 में दोनों ने शादी कर ली। इनका एक बेटा भी था। बेवफा निकली थी पत्नी शादी के बाद शुरुआत सालों में सबकुछ ठीक चला। लेकिन 12 साल बाद इस कपल के बीच रिश्तों मे...