Rajasthan Assembly Election 2023: रोचक हैं सांगानेर विधानसभा का राजनीतिक इतिहास, जानें कब-कब कौन बना MLA

Sanganer Assembly Election Report Card in Rajasthan : राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। एक बार फिर प्रदेश की जनता पर निर्भर होगा कि वह अगले पांच साल के लिए किसे अपना जननायक चुनती है। नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दोनों मुख्य राजनीतिक दलों बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरु कर दिया है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से सांगानेर विधानसभा सीट हर पार्टी के लिए अहम मानी जाती हैं। यह आबादी के लिहाज से प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीटों में से एक हैं। मौजूदा मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने लंबे समय से इस सीट पर अपना दबदबा कायम रखा है।

एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति में सांगानेर विधानसभा (Sanganer Assembly) का रोल काफी अहम रहने वाला है। बीते चार चुनावों से इस सीट पर बीजेपी ने कब्ज़ा किया हुआ है। लेकिन इस बार मुकाबला रोचक होने की उम्मीद की जा रही है। बीते पांच सालों से क्षेत्र में बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी की सक्रियता कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज के मुकाबले में काफी कम रही है। भारद्वाज ने हर छोटे-बड़े कार्यक्रमों और जनता के बीच जाकर विषम परिस्तिथयों में उपस्तिथि दर्ज करवाई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आगामी चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सांगानेर सीट पर एक रोचक चुनावी जंग देखने को मिलेगी।

Political introduction of Sanganer assembly
Political introduction of Sanganer assembly

पिछले चुनावों में जीत के बाबजूद घटा था बीजेपी का मताधार

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक भारतीय जनता पार्टी के अशोक लाहोटी (Ashok Lahoti) हैं, जिन्हें गत चुनावों में (साल: 2018) कुल 1,07,947 वोट प्राप्त हुए थे। यह डाले गए कुल वोटों का 51.55 प्रतिशत हैं। हालांकि, यह आंकड़ा साल 2013 में हुए चुनावों में बीजेपी को मिले वोटों की संख्या से 14.40 प्रतिशत कम हैं। उस दौरान बीजेपी ने सांगानेर में घनश्याम तिवारी (Ghanshyam Tiwari) को अपना उमीदवार बनाया था, जिन्हें 1,12,465 वोट प्राप्त हुए थे जोकि डाले गए वोटों का 65.59 प्रतिशत था। घनश्याम तिवारी इस सीट से लगातार तीन (2003, 2008 और 2013) चुनावों में बीजेपी के टिकट पर जीते थे और दो बार मंत्रिमंडल में भी शामिल रहे।

कांग्रेस का हार के बाद भी बढ़ा था बीते चुनावों में जनाधार

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में सांगानेर सीट पर दूसरा स्थान कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज (Pushpendra Bhardwaj) का रहा था। उन्हें कुल 72,542 वोट प्राप्त हुए थे जोकि डाले गए कुल वोटों का महज 34.64 प्रतिशत था। लेकिन कांग्रेस के लिए यह इसलिए भी अच्छा था क्योंकि उसका जनाधार उससे पहले हुए चुनाव में मिले वोट प्रतिशत से अधिक रहा। कांग्रेस को 2018 के चुनावों में 2013 में हुए चुनाव के मुकाबले में सांगानेर सीट पर 7.16 प्रतिशत वोट अधिक प्राप्त हुए थे। सांगानेर सीट पर कांग्रेस के लिए साल 1993 और 1998 में इंदिरा मायाराम ने चुनाव जीता था। इसके बाद से ही लगातार चार बार बीजीपी ने यहां दबदबा बना लिया।

Political introduction of Sanganer assembly
Political introduction of Sanganer assembly

सांगानेर सीट पर अन्य दलों की क्या हैं स्तिथि?

जयपुर जिले की सांगानेर विधानसभा सीट पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रभुत्व रहा हैं। हालांकि, 1977 में हुए विधानसभा चुनावों में पहली बार इस सीट पर गैर कांग्रेसी और गैर बीजेपी पार्टी का उमीदवार जीत कर आया, जिसका नाम था विद्या पाठक (Vidya Pathak)। वह पहली महिला नेत्री थी जिसने सांगानेर विधानसभा का पहला विधायक होने का सौभाग्य मिला। वह 1975 से 1977 के बीच देश में लगे आपातकाल के विरोध में बनी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के समूह ‘जनता पार्टी’ के टिकट पर चुनाव जीती थी। बाद में उन्होंने 1980, 1985 और 1990 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता।

सांगानेर की सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बाद जागो पार्टी (JGP), बसपा (BSP), भारत वाहिनी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (NPEP) भी अपनी किस्मत आजमा चुके है। लेकिन इनमें से किसी को भी कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन इस बार प्रदेश में नई-नवेली राष्ट्रीय पार्टी बनी ‘आम आदमी पार्टी’ (AAP) भी ताल ठोक रही हैं। ऐसे में ना सिर्फ सांगानेर बल्कि पूरे राजस्थान का विधानसभा चुनाव (Rajasthan assembly Elections) त्रिकोणीय होने के साथ-साथ रोचक भी होने के आसार है।

1977 से लेकर 2018 तक कौन-कौन बना सांगानेर विधायक
YearMember (MLA)Party
1977Vidhya PathakJanata Party
1980Vidhya PathakBharatiya Janata Party
1985Vidhya PathakBharatiya Janata Party
1990Vidhya PathakBharatiya Janata Party
1993Indira MayaramIndian National Congress
1998Indira MayaramIndian National Congress
2003Ghanshyam TiwariBharatiya Janta Party
2008Ghanshyam TiwariBharatiya Janta Party
2013Ghanshyam TiwariBharatiya Janta Party
2018Ashok LahotiBharatiya Janta Party

यह भी पढ़े:

Author Blog: ‘करियर का मार्ग-राजनीति’- आकाश अग्रवाल की कलम से… ✍

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो