Asia Cup India Squad: एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम इंडिया का एलान, तिलक वर्मा नया चेहरा
Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन हो चुका हैं। भारतीय स्क्वाड में कुल 17 खिलाड़ियों को जगह दी गई हैं। वही विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बैकअप खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ रखा गया है। आज 21 अगस्त, सोमवार को मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कप्तान रोहित शर्मा की उपस्तिथि में मीडिया से बातचीत करते हुए एशिया कप स्क्वाड की घोषणा की। टीम में लंबे समय से बाहर चल रहे केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्द कृष्णा की वापसी हुई हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर ने बताया कि अभी केएल राहुल पूरी तरह फिट नहीं हैं इसलिए संजू को स्टैंडबाय रखा गया है। Suryakumar Yadav सूर्यकुमार यादव पर फिर जताया गया भरोसा टी-20 इंटरनेशनल में विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के वनडे में आंकड़े खराब हैं। उनका वनडे प्रदर्शन लगातार खराब रहा है, जिसे वह खुद भी स्वीकार कर चुके है। इसके बाबजूद एशिया कप स्क्वाड के लिए सूर्यकुमार यादव पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। हालांकि, श्रेयस अय्यर की वापसी से चौथे नंबर की बल्लेबाजी के लिए सूर्या का प्लेइंग XI में जगह बनाना जरूर कठिन हो गया है। श्र...