Yashasvi Jaiswal Achievement: डेब्यू टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का शतक, कई रिकॉर्ड्स की लगा दी झड़ी

Yashasvi Jaiswal Achievement: वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में यशस्वी जयसवाल ने ‘शतक’ लगा दिया है। 21 वर्षीय सलामी भारतीय बल्लेबाज ने धमाकेदार अंदाज में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है। शुक्रवार, 14 जुलाई को डोमिनिका के विंडसर पार्क स्टेडियम में जायसवाल ने यह कारनामा किया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी और कप्तान रोहित ने टीम के लिए शतकीय पारियां खेली और बड़ी बढ़त भी हासिल की। मैच का दूसरे दिन भारत के लिए रोहित शर्मा ने अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। लेकिन सभी जगह यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन के चर्चे अधिक थे। जायसवाल अभी 146 रन बनाकर नाबाद है और वह इस पारी को दोहरा शतक में तब्दील करने का पूरा प्रयास करेंगे। यशस्वी के शतक पर कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत अन्य सभी खिलाड़ियों ने उनका अभिवादन किया। यशस्वी को सभी से स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त हुआ।

Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

डेब्यू मैच में यशस्वी जायसवाल का शतक

डेब्यू टेस्ट में भारत के लिए शतक लगाने वाले यशस्वी 17वें बल्लेबाज बन गए है। वह विदेशी मैदान पर डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले पिछली बार डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए शतक लगाया था। उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन की पारी खेली थी। डेब्यू टेस्ट में भारत के लिए पहला शतक 1933 में लाला अमरनाथ (118 रन) ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।

डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे ओपनर

यशस्वी डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे सलामी बल्लेबाज है। उनसे पहले शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में और पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में यह कारनामा दोहराया था। यशस्वी वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2013 में कोलकाता में 177 रन की पारी खेली थी। पृथ्वी शॉ ने राजकोट में 2013 में 134 रन बनाए थे।

Rohit Sharma-Yashasvi Jaiswal
Rohit Sharma-Yashasvi Jaiswal

रोहित शर्मा और यशस्वी की साझेदारी रिकॉर्ड

कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए कुल 454 गेंदे खेली। इसी के साथ उन्होंने मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी का साल 2015 में फातुल्ला में बांग्लादेश के खिलाफ 407 गेंदे खेलने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की जोड़ी हैं, जिसने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में 492 गेंद खेली थी।

वही लिस्ट में दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जोड़ी हैं, जिसने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 461 गेंदों का सामना किया था। ये सभी साझेदारी पहले विकेट के लिए की गई थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी भारतीय जोड़ी

रोहित-यशस्वी वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे अधिक रन (229) की साझेदारी करने वाली भारतीय सलामी जोड़ी बन गई हैं। इससे पहले संजय बांगर और सहवाग की जोड़ी ने 2002 में मुंबई में 201 रन की साझेदारी की थी। सहवाग और जाफर ने 2006 में ग्रॉस आइसेल में 159 रन और 1978 में सुनील गावस्कर और चेतन चौहान की जोड़ी ने मुंबई में 153 रन जोड़े। 1976 में गावस्कर और अंशुमान गायकवाड़ की जोड़ी ने किंगस्टन में 136 रन जोड़े थे।

यह भी पढ़े:

R Ashwin Achievement: टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन का कारनामा, एक नहीं चार-चार उपलब्धियां हासिल की

Asian Games: एशियन गेम्स के लिए भारत की संभावित क्रिकेट टीम, गोल्ड जीतना होगा पक्का

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो