World Cup Qualifiers 2023: श्रीलंका ने जीता विश्व कप क्वालिफायर का खिताब, फाइनल में नीदरलैंड को हराया

World Cup Qualifiers 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2023 का क्वालिफायर टूर्नामेंट श्रीलंका ने जीत लिया है। उसने फाइनल में नीदरलैंड को 128 रन से करारी शिकस्त दी। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें भारत में होने वाले विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। रविवार, 9 जुलाई को जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए फाइनल मैच में टॉस जीतकर नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पहले गेंदबाजी की और श्रीलंका को 47.5 ओवर में महज 233 रन पर समेट कर रख दिया।

Sri Lanka winner of ICC ODI Cricket World Cup Qualifiers 2023
Sri Lanka winner of ICC ODI Cricket World Cup Qualifiers 2023

आसान लक्ष्य से चूकी नीदरलैंड

श्रीलंका के लिए मैच में सहन अर्चचिगे ने 57 रन बनाए। चरित असलंका ने 36, कुशल मेंडिंस ने 43, वनिंदु हसरंगा ने 29 और पथुम निसांका ने 23 रन का योगदान दिया। सदीरा समरविक्रमा ने 19 और महीश तीक्षणा ने 13 रन बनाए। वही नीदरलैंड की तरफ से वान बीक, रयान क्लीन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार ने दो-दो और आर्यन दत्त को एक सफलता हासिल हुई। अब बारी थी नीदरलैंड की बल्लेबाजों की, जिसमें वह असफल हो गए।  लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड के बल्लेबाजों की श्रीलंकाई स्पिनरों के आगे एक नहीं चली। पूरी टीम महज 105 रन पर ही सिमट गई। नीदरलैंड के लिए मैक्स ओडाड ने 33, लोगन वान बीक ने 20 और विक्रमजीत सिंह ने 13 रन की पारियां खेली। श्रीलंका की तरफ से महीश तीक्षणा ने चार, दिलशान मदुशंका ने तीन और वनिंदु हसरंगा ने दो विकेट हासिल किये।

इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। ग्रुप राउंड में अमेरिका, नेपाल, आयरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें बाहर हुई थीं। इसके बाद सुपरसिक्स में चार टीमों, जिसमें दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के अलावा, जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड और ओमान को बाहर होना पड़ा। 1975 और 1979 में टूर्नामेंट को जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम पहली बार वनडे विश्व कप में खेलती नजर नहीं आएगी।


यह भी पढ़े:

Asian Games में पहली बार खेलेगी भारत की पुरुष-महिला क्रिकेट टीम, भारत समेत पांच देशों को होगी टीम चुनने में दिक्क्त

टी-20 में 200+ रन मारने वाला विश्व का सबसे लंबा और भारी बल्लेबाज। Double Century in T20 Cricket

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो