Indian Players in Zim Afro T10 League: जिम एफ्रो टी-10 लीग में गदर मचाने को तैयार हैं ये 6 भारतीय क्रिकेटर

Zim Afro T10 League: दुनियाभर में क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट बल्कि अब फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के भी आयोजन होने लगे है। भारत में आईपीएल की लोकप्रियता के बाद अलग-अलग देशों ने अपने-अपने स्तर पर फ्रेंचाइजी लीग्स शुरु कर दी हैं। इस कड़ी में अब जिम्बाब्बे ने भी ‘जिम एफ्रो टी-10 लीग’ की शुरुआत की हैं। इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण 20 से 29 जुलाई तक चलेगा। टूर्नामेंट महज 9 दिनों तक चलेगा। 29 को फाइनल होगा। जिम एफ्रो टी-10 लीग के शुरु होने से पहले इसे लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही हैं। टूर्नामेंट में जिम्बाब्बे और दक्षिण अफ्रीका की कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट में मेजबान जिम्बाब्बे समेत भारत और अन्य देशों के क्रिकेटर्स खेलते हुए दिखाई देंगे।

जिम एफ्रो टी-10 लीग में शामिल भारतीय खिलाड़ी

Yusuf Pathan-Joburg Buffaloes
Yusuf Pathan-Joburg Buffaloes

युसूफ पठान-जॉबर्ग बफेलोज

2011 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युसूफ अंतरराष्ट्रीय रिटायमेंट के बाद अब जिम एफ्रो टी-10 लीग में चौके-छक्के बरसाते नजर आएंगे। युसूफ के नाम 22 टी-20 इंटरनेशनल में 11 चौके-17 छक्के और 174 टी-20 आईपीएल में 262 चौके और 158 छक्के दर्ज हैं।

Parthiv Patel - Cape Town Sump Army
Parthiv Patel – Cape Town Sump Army

पार्थिव पटेलकेप टाउन सैम्प आर्मी

पूर्व भारतीय विकेटकीपर खिलाड़ी पार्थिव पटेल 38 वर्ष की उम्र में अब जिम एफ्रो टी-10 लीग में गदर मचाते नजर आएंगे। उनके नाम भारत के लिए 2 टी-20 इंटरनेशनल में 4 चौके और 1 छक्का दर्ज हैं। वही 139 टी-20 इंटरनेशनल में पार्थिव ने 365 चौके और 49 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है।

Stuart Binny - Cape Town Sump Army
Stuart Binny – Cape Town Sump Army

स्टुअर्ट बिन्नीकेप टाउन सैम्प आर्मी

भारत के पूर्व तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी के नाम 3 टी-20 इंटरनेशनल में 2 चौके और 1 छक्का दर्ज है। वही 95 टी-20 आईपीएल में वह 66 चौके और 35 छक्के लगाने में सफल रहे है। जिम एफ्रो टी-10 लीग में बिन्नी का खेल देखने को मिलेगा। वह अभी 39 वर्ष के हैं।

Robin Uthappa - Harare Hurricanes
Robin Uthappa – Harare Hurricanes

रॉबिन उथप्पाहरारे हरिकेन

37 वर्षीय विकेटकीपर ओपनर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा किसी समय भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ हुआ करते थे। 2007 विश्वकप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे उथप्पा ने 13 टी-20 इंटरनेशनल में 26 चौके-6 छक्के और 205 टी-20 आईपीएल मैचों में 481 चौके और 182 छक्के जड़े हैं।

Irfan Pathan - Harare Hurricanes
Irfan Pathan – Harare Hurricanes

इरफान पठानहरारे हरिकेन

जिम एफ्रो टी-10 लीग में भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान का जलवा देखने को मिलेगा। इरफान पठान के नाम 24 टी-20 इंटरनेशनल में 9 चौके-7 छक्के और 103 टी-20 आईपीएल मैचों में 87 चौके और 37 छक्के दर्ज हुए है। वही गेंद से भी इरफान लीग में गदर मचाते दिखाई दे सकते है।

S Sreesanth-Harare Hurricane
S Sreesanth-Harare Hurricane

एस श्रीसंतहरारे हरिकेन

विवादों से भरे क्रिकेट करियर की यादों को पीछे छोड़ते हुए एस श्रीसंत जिम एफ्रो टी-10 लीग में अपने आक्रामक अंदाज में खेलते दिखाई देंगे। पूर्व तेज गेंदबाज के नाम 10 टी-20 इंटरनेशनल में 7 विकेट और 44 टी-20 आईपीएल मैचों में 40 विकेट दर्ज है।


यह भी पढ़े:

Zim Afro T10 League 2023: जिम्बाब्बे से शुरु होगी क्रिकेट की नई आंधी, 20 जुलाई को होगा आगाज

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो