Hangzhou Asian Games: स्विमिंग के लिए भारत के 36 खिलाड़ियों का हुआ चयन, कई पूर्व मेडलिस्ट भी शामिल

Hangzhou Asian Games: चीन इस साल एशियन गेम्स (Asian Games-2023) की मेजबानी करेगा। 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारत की 36 सदस्यीय तैराकी स्क्वाड का एलान हो चुका हैं। भारतीय तैराकी दल में पूर्व ब्रॉन्ज मेडलिस्ट वीरधवल खाड़े (Former Bronze medalist Virdhawal Khade) को भी शामिल किया गया हैं। इस 36 सदस्यीय दल की घोषणा भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने शनिवार, 8 जुलाई 2023 को ही की हैं।

हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए चुने गए 36 खिलाड़ियों में से तैराकी में 21, डाइविंग में दो और वाटरपोलो में 13 प्लेयर शामिल हैं। हालांकि, अभी तक एसएफआई (SFI) ने वाटरपोलो टीम के खिलाड़ियों के नामों की पुष्टि नहीं की है। बाकी अन्य तैराकी और डाइविंग प्लेयर्स के नाम सामने आ चुके है। पुरुषों के लिए 12 सदस्यीय तैराकी टीम चुनी गई हैं।

जिसमें साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज का नाम भी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में साजन प्रकाश क्वालिफाई करने से रह गए थे। उन्हें फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई और मेडले स्पर्धाओं में माहिर माना जाता है। वही अनुभवी वीरधवल खाड़े ने 2010 के एशियाई खेलों में 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा पुरुष तैराकी टीम में हाल ही में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में चार नेशनल रिकॉर्ड कायम करने वाले आर्यन नेहरा को भी शामिल किया गया है।

Indian swimming team in Asian Games
Indian swimming team in Asian Games

एशियन गेम्स के लिए भारत का 36 सदस्यीय तैराकी दल

तैराकी पुरुष: अनीश गौड़ा, अद्वैत पेज, आर्यन नेहरा, आनंद ए एस, कुशाग्र रावत, लिखित एस पी, साजन प्रकाश, श्रीहरि नटराज, तनिष जॉर्ज मैथ्यू, उत्कर्ष पाटिल, विशाल ग्रेवाल और वीरधवल खाड़े.ऑ

तैराकी महिला:अनन्या नायक, दीनिधि देसिंघु, हशिका रामचंद्रन, लिनयेश ए के, माना पटेल, नीना वेंकटेश, पलक जोशी, शिवांगी सरमा और वृत्ति अग्रवाल. डाइविंग पुरुष: सिद्धार्थ बजरंग परदेशी, हेमन लंदन सिंह.

वाटर पोलो के 13 खिलाड़ी (जिनके नाम की घोषणा अभी नहीं की गई हैं।)


यह भी पढ़े:

Asian Games में पहली बार खेलेगी भारत की पुरुष-महिला क्रिकेट टीम, भारत समेत पांच देशों को होगी टीम चुनने में दिक्क्त

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो