Asian Games: एशियन गेम्स के लिए भारत की संभावित क्रिकेट टीम, गोल्ड जीतना होगा पक्का

Asian Games 2023: इस बार एशियन गेम्स की मेजबानी चीन कर रहा हैं। सितंबर-अक्टूबर महीने में चलने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के खेल को भी लंबे समय बाद शामिल किया गया है। एशियन गेम्स के इतिहास में तीसरी बार शामिल हो रहे क्रिकेट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी हैं। शुक्रवार, 7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत की महिला और पुरुष, अपनी दोनों टीमें एशियन गेम्स 2023 में भेजने के लिए फाइनल स्वीकृति भी दे दी थी। इस टूर्नामेंट के लिए पुरुष टीम के लिए शिखर धवन का नाम कप्तानी के लिए सबसे टॉप पर चल रहा है। ऐसे में जानते है एशियन गेम्स के लिए भारत की संभावित टीम क्या होगी-

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

शिखर धवन को मिलेगा यशस्वी जायसवाल का साथ

धवन ओपनर बल्लेबाज हैं और उन्होंने भारत के लिए कई बेहतरीन शुरुआत दी हैं। ऐसे में एशियन गेम्स के लिए कप्तान और मुख्य ओपनर के तौर पर धवन का नाम तय है। वही नए-नवेले यशस्वी जायसवाल को गिल-रोहित और ईशान किशन के होने से विश्व कप टीम में जगह मिलना मुश्किल है। ऐसे में उन्हें एशियन गेम्स में कप्तान शिखर धवन के साथ ओपनिंग के लिए चुना जा सकता है। इसके अलावा तीसरे ओपनिंग विकल्प के तौर पर 15 सदस्यीय स्क्वाड में पृथ्वी शॉ के नाम पर भी चयनकर्ताओं को ध्यान देना चाहिए।

Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

तीसरे और चौथे क्रम के लिए भी लगभग नाम तय

ओपनिंग के बाद तीसरे और चौथे क्रम पर श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों की वजह से ऋतुराज का विश्वकप टीम में शामिल होना मुश्किल है। ऐसे में उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। वह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए बेहतर विकल्प हो सकते है। वही चौथे क्रम के लिए टीम में तिलक वर्मा अच्छा विकल्प बन सकते है। तिलक वर्मा के होने से तेजी से रन बटोरने और ऑफ स्पिन गेंदबाजी में मदद मिलेगी।

Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane

अनुभवी रहाणे के साथ साई सुदर्शन और नितीश राणा

टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशियन गेम्स में मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे प्रभावशाली विकल्प हो सकते है। वह टी-20 फॉर्मेट में क्या कर सकते है, यह सबने आईपीएल में देखा हैं। ऐसे में उनकी बल्ले की तेजी पर शक करना गलत होगा। वह पांचवे क्रम के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। साथ ही उन्हें इस टीम का उपकप्तान बनाया जाना चाहिए। उनका साथ देने के लिए छठे क्रम के लिए नितीश राणा और साई सुदर्शन के बीच जबरदस्त टक्कर हो सकती है।

Jitesh Sharma
Jitesh Sharma
जितेश शर्मा का विकेटकीपर के तौर पर नाम तय

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपने प्रभावी प्रदर्शन से आईपीएल और घरेलु क्रिकेट में काफी प्रभावित किया है। उन्हें टीम इंडिया के स्क्वाड में इसी साल श्रीलंका दौरे पर शामिल किया गया था लेकिन उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिला हैं। एशियन गेम्स में उनका नाम तय माना जा रहा है।

akshar patel
akshar patel
अक्षर पटेल या अनुभवी रविंद्र जडेजा में से कोई एक

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में अनुभवी रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल में किसी एक को अवसर दिया जा सकता हैं। एक अन्य ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पंड्या हैं, जिन्हें विश्व कप के लिए जाना पक्का है। ऐसे में विश्वकप में दूसरे ऑलराउंडर के तौर पर रविंद्र जडेजा का नाम सबसे आगे है। ऐसे में अक्षर पटेल को एशियन गेम्स की टीम में शामिल किया जा सकता है। चयनकर्ता वाशिंगटन सुंदर के नाम पर भी चर्चा कर सकते हैं।

R Ashwin
R Ashwin
स्पिन में अनुभवी आर अश्विन के साथ रवि बिश्नोई

भारत के अनुभवी ऑफ़ स्पिनर आर अश्विन लंबे समय से टी-20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में स्पिन ऑलराउंडर के साथ टीम में मुख्य स्पिनर की भूमिका के लिए चयनकर्ता गुगली स्पिनर रवि बिश्नोई के नाम पर मुहर लगा सकते है। आर अश्विन को एशियन गेम्स में लिया जाए तो अच्छा टीम संतुलन हो सकता है।

Umran Malik
Umran Malik
तेज गेंदबाजी की कमान उमरान मलिक के पास

एशियन गेम्स के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के लिए तेज गेंदबाजी की कमान उमरान मलिक को दी जानी संभव हैं। उनका साथ देने के लिए नवदीप सैनी, दीपक चाहर और मुकेश कुमार में से किन्ही दो को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसमें दीपक चाहर का नाम लगभग तय हैं।

probable indian cricket team in Asian Games
probable indian cricket team in Asian Games

भारत की 16 सदस्यीय एशियन गेम्स संभावित टीम

शिखर धवन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश राणा, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।


यह भी पढ़े:

Asian Games में पहली बार खेलेगी भारत की पुरुष-महिला क्रिकेट टीम, भारत समेत पांच देशों को होगी टीम चुनने में दिक्क्त

ICC Cricket World Cup 2023: भारत की 16 सदस्यीय वर्ल्डकप संभावित टीम, 11 की जगह लगभग तय

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो