Asian Games 2023: Sakshi Chaudhary- जानें कौन हैं एथलीट साक्षी चौधरी, मां के त्याग ने दी पंखो को उड़ान

Asian Games 2023: Sakshi Chaudhary- साक्षी चौधरी भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला तीरंदाज हैं। बेहद कम उम्र में तमाम उपलब्धियां रखने वाली साक्षी सितंबर-अक्टूबर महीने में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क़्वालिफाई कर चुकी है। यह टूर्नामेंट 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोउ में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान साक्षी चौधरी से देश पदक की उम्मीद लगा रहा होगा। 20 वर्षीय साक्षी विश्व तीरंदाजी रैंकिंग में फिलहाल 57वे स्थान पर काबिज हैं। उनकी करियर बेस्ट रैंकिंग 42 की रही है।

indian archer Sakshi Chaudhary
indian archer Sakshi Chaudhary

मां ने धनुष और कोच ने की तीर की व्यवस्था

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद शहर के चिरंजीव विहार की रहने वाली साक्षी चौधरी (Sakshi Chaudhary) कुशल तीरंदाज हैं। वह कई बड़े टूर्नामेंट्स में भारत के लिए पदक हासिल कर चुकी है। मिडिलक्लास परिवार से आने वाली साक्षी के पिता जितेंद्र सिंह निजी कंपनी में नौकरी किया करते थे। साक्षी ने कोरोना काल में परिवार के सामने तीरंदाजी सीखने की इच्छा व्यक्त की थी। जिसका मान रखते हुए उनकी मां ने अपनी ज्वेलरी बेचकर करीब एक लाख रुपए का धनुष कंपाउंड राउंड के लिए दिया। यही नहीं व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में जाने से पहले धनुष की रिलीजर टूट गई, जिसे मां ने अपनी सोने की अंगूठी बेचकर करीब 25 हजार की कीमत में खरीद कर दिया। व‌र्ल्ड चैंपियनशिप में जाने के लिए साक्षी के पास तीर के लिए पैसे नहीं थे। ऐसी स्तिथि में कोच विकास ने उधार तीर दिलवाए।

यह भी पढ़े: Asian Games 2023: Dhiraj Bommadevara- जानें कौन हैं धीरज बोम्मादेवरा

साक्षी चौधरी की खेल उपलब्धियां

  • दिसंबर 2018 : सिल्वर लाइन स्कूल में तीरंदाजी का अभ्यास आरंभ किया
  • फरवरी 2019 : यूपी स्टेट जूनियर में ट्रायल में चयन और पहली चैंपियनशिप में कांस्य पदक
  • जून 2019 : मुंबई मेयर कप में स्वर्ण पदक जीता
  • वर्ष 2020 : कोरोना संक्रमण की वजह से कोई चैंपियनशिप नहीं हो सकी
  • जनवरी 2021 : दिल्ली में आयोजित आर्चरी चैंपियनशिप में कांस्य पदक
  • जनवरी 2021 : हरियाणा के बल्लभगढ़ में जूनियर आर्चरी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • मार्च 2021 : हापुड़ में आयोजित यूपी स्टेट जूनियर व सीनियर चैंपियनशिप में तीन-तीन स्वर्ण पदक
  • मई 2021 : थाईलैंड में होने वाली जूनियर एशिया आर्चरी कप चैंपियनशिप में चयन (कोविड के कारण रद)
  • अगस्त 2021 : पोलैंड में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक
  • मार्च 2022 : इराक में आयोजित एशिया कप स्टेज-1 तीरंदाजी में टीम रजत पदक
  • मार्च 2022 : इराक में आयोजित एशिया कप स्टेज-1 तीरंदाजी व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक
  • मई 2022 : इराक में आयोजित एशिया कप स्टेज-2 तीरंदाजी में टीम स्वर्ण पदक
  • मई 2022 : इराक में आयोजित एशिया कप स्टेज-2 तीरंदाजी व्यक्तिगत में स्वर्ण पदक

यह भी पढ़े: Asian Games: एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो