Asian Games 2023: Dhiraj Bommadevara- जानें कौन हैं धीरज बोम्मादेवरा, एशियन गेम्स में रहेगी पदक की आस

Asian Games 2023: Dhiraj Bommadevaraधीरज बोम्मादेवरा भारत के स्टार तीरंदाज एथलीट हैं। इसी साल मई महीने में हुए तीरंदाजी विश्वकप में उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह अब सितंबर-अक्टूबर माह के दौरान चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियन गेम्स में खेलते हुए दिखाई देंगे। यह टूर्नामेंट 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। भारत के तिरंगे का मान बढ़ाने के लिए कई स्टार आर्चर अपना सर्वश्रेष्ठ देने को बेताब हैं, उन्हीं में से एक नाम है ‘धीरज बोम्मादेवरा’ का। धीरज अभी महज 21 साल के है। वह आंध्रप्रदेश राज्य के विजयवाड़ा के रहने वाले है और अब देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी करते है।

Indian archer Dheeraj Bommadevra
Indian archer Dheeraj Bommadevra

धीरज की लिस्ट में शामिल हैं कई पदक

भारत के स्टार आर्चर धीरज बोम्मादेवरा (Dhiraj Bommadevara) के खाते में कम समय में कई उपलब्धियां दर्ज हैं। वह इसी साल (2023 में) हुए तीरंदाजी विश्वकप में टीम स्पर्धा में सिल्वर और कांस्य जीतने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। साल 2021 में हुई विश्व आर्चरी यूथ चैंपियनशिप में धीरज गोल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। इससे पहले वह साल 2018 में एशियन ग्रांड प्रिक्स सर्किट की टीम स्पर्धा में सिल्वर पदक जीते। वही साल 2017 की एशियन आउटडोर चैंपियनशिप में धीरज ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर पदक अपनी झोली में डाला था।

यह भी पढ़े: Hangzhou Asian Games: स्विमिंग के लिए भारत के 36 खिलाड़ियों का हुआ चयन

सोशल मीडिया पर धीरज की सक्रियता 

यह लेख लिखते वक्त हमने धीरज बोम्मादेवरा (Dhiraj Bommadevara) की सोशल मीडिया उपस्तिथि को परखा। हमें उनके बारे में फेसबुक पेज दिखाई दिया। जहां पर उनकी लिस्ट में तकरीबन ढाई हजार फ्रेंड्स की संख्या मौजूद हैं। इसके अलावा अन्य पॉपुलर मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम पर धीरज की मौजूदगी दिखाई दी।

यह भी पढ़े: Asian Games: एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो