WTC Final 2023: फिर होगी विराट और स्मिथ की टक्कर, पढ़िए इंग्लैंड में अब तक कौन रहा किस पर भारी

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final 2023) 7 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अभ्यास में जुट गए है। भारतीय टीम का यह लगातार दूसरा फाइनल है। वही ऑस्ट्रेलिया टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में शिरकत करेगी। टूर्नामेंट के पहले संस्करण में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को हराकर खिताब जीता था। लेकिन इस बार कीवी टीम छठे स्थान पर ही रह गई हैं।

Virat Kohli and Steve Smith
Virat Kohli and Steve Smith

विराट-स्मिथ के बीच होगी टक्कर
(fight between Virat-Smith)

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और भारत के विराट कोहली के बीच मुकाबला हर बार रोचक होता हैं। एक बार फिर से WTC Final के जरिये फैंस को विराट-स्मिथ की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए मुख्य बल्लेबाज की भूमिका में नजर आने वाले है। इंग्लैंड की धरती पर स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड विराट कोहली से बेहतर नजर आता हैं। इंग्लैंड की धरती पर स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड हर मामले में विराट कोहली से बेहतर हैं। जाने कैसे-

इंग्लैंड की धरती पर विराट-स्मिथ-

विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंग्लैंड में टेस्ट में अब तक 31 पारियों में 33.32 की औसत से 1033 रन बनाए हैं। जिसमें पांच अर्धशतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 149 रन रहा हैं। इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट में विराट कोहली चार बार जीरो पर आउट हुए है। वही स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने इंग्लैंड में टेस्ट में 30 पारियों में 59.55 की औसत से 1727 रन बनाए हैं। इनमें सात अर्धशतक और छह शतक शामिल हैं।

ओवल में विराट-स्मिथ का रिकॉर्ड-

लंदन के ओवल मैदान में भी स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन अभी तक विराट कोहली से बेहतर रहा हैं। इस मैदान पर तीन टेस्ट में 28.16 की औसत से विराट ने 169 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। वहीं स्मिथ ने ओवल में तीन टेस्ट में 97.75 की औसत से 391 रन जोड़े हैं। जिसमें 2 शतक व 1 अर्धशतक है।

एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड-

विराट कोहली ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर में 24 टेस्ट खेले हैं। जिसमें उन्होंने 48.27 की औसत से 1979 रन बनाए हैं। इसमें पांच अर्धशतक और आठ शतक शामिल हैं। वही स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट में 65.07 की औसत से 1887 रन बनाए हैं। जिसमें पांच अर्धशतक और आठ शतक शामिल हैं। इस को देखकर कह सकते है कि विराट और स्टीव स्मिथ को एक-दूसरे के खिलाफ खेलना काफी रास आता है।

जुलाई 2021 के बाद विराट-स्मिथ-

गत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जून 2021 में हुआ था। जिसके बाद से लेकर अभी तक स्मिथ ने 19 टेस्ट की 30 पारियों में 50.08 की औसत से 1252 रन बनाए हैं। इसमें छह अर्धशतक और तीन शतक शामिल हैं। वही कोहली ने 16 टेस्ट की 28 पारियों में 32.18 की औसत से 869 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक और एक शतक है। विराट ने इसी साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शतकों के सूखे को खत्म किया था।

Virat Kohli and Steve Smith
Virat Kohli and Steve Smith
दोनों का टेस्ट में ओवरऑल रिकॉर्ड-

विराट कोहली ने अभी तक के अपने करियर में 108 टेस्ट मैचों में 48.93 की औसत से 8416 रन बनाए हैं। जिसमें 28 अर्धशतक और 28 शतक शामिल हैं। उनका बेस्ट 254 नॉटआउट हैं। वही स्मिथ ने 96 टेस्ट में 59.81 की औसत से 8792 रन बनाए हैं। इनमें 37 अर्धशतक और 30 शतक हैं। 239 रन बेस्ट है।


यह भी पढ़े:

WTC Final 2023 से पहले ICC ने किया बड़ा ऐलान, भारत-ऑस्ट्रेलिया टीमों ने ली राहत की सांस!

WTC Final 2023 की टीम में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल, ब्याह के चक्कर में इस खिलाड़ी का कटा पत्ता!

WTC Final 2023 में यह होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! India Probable Playing 11 for WTC Final 2023

WTC Final 2023 में ड्यूक बॉल से Team India को होगी परेशानी? अक्षर पटेल ने कही चौंकाने वाली बात

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो