WTC Final 2023 की ट्रॉफी अब Team India की हुई पक्की! अभ्यास के लिए निकाला चमत्कारिक तरीका
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final 2023) जीतने के लिए कमर कस ली हैं। टीम इंडिया (Team India) ने अभ्यास स्तर के दौरान एक नया प्रयोग किया है, जिसके तहत अब पूरी टीम के खिलाड़ी रंग-बिरंगी रबर गेंदों से खेलने का अभ्यास कर रहे हैं। यह प्रयोग इसलिए किया जा रहा है कि क्योंकि कैच लपकने के दौरान आखिरी मौके पर गेंद का रुख बदलने पर भी फील्डर को भी कोई परेशानी ना हो।

टीम इंडिया के अभ्यास में रंग-बिरंगी गेंदे …
(Colorful balls in the practice of Team India)
आईसीसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ओवल मैदान पर चल रहे टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के कुछ वीडियो अपलोड किये जा रहे हैं। जिनमें से देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) हरी गेंदों से कैच लपकते दिखाई दे रहे है। इस दौरान पीले रंग की भी गेंदे देखी गई। इन वीडियोज में लॉन टेनिस गेंद कही दिखाई नहीं दी जोकि आमतौर पर विकेटकीपर और करीबी फील्डर्स के अभ्यास के लिए प्रयोग की जाती है।

जानिए क्या होती हैं रिएक्शन गेंद?
(Know what are reaction balls?)
बता दे इस तरह की रबर गेंदे आमतौर पर गली क्रिकेट में इस्तेमाल की जाती है। इन्हें ‘रिएक्शन गेंद’ भी कहते है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में इस तरह की गेंदे अभ्यास के लिए इस्तेमाल की जाती है। इन गेंदों का इस्तेमाल खासतौर पर स्लिप के फील्डर और विकेटकीपर की कैच प्रैक्टिस के लिए होता हैं।
क्रिकेट के जानकार लोग कहते है कि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की परिस्तिथियां कुछ ऐसी है कि वहां पर गेंद बल्लेबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर रास्ता बदल लेती है। ऐसी स्तिथि में फील्डर के लिए कैच लपकना मुश्किल होता हैं। WTC Final ड्यूक गेंद से खेला जाना है और वह भी इसी तरह डगमगाती है।
यह भी पढ़े:
WTC Final 2023: फिर होगी विराट और स्मिथ की टक्कर, पढ़िए इंग्लैंड में अब तक कौन रहा किस पर भारी
WTC Final 2023 में ड्यूक बॉल से Team India को होगी परेशानी? अक्षर पटेल ने कही चौंकाने वाली बात
Comments
Post a Comment