WTC Final 2023 में यह होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! India Probable Playing 11 for WTC Final 2023

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना हैं। पांच दिवसीय यह महामुकाबला 7 जून से 11 जून तक लंदन के ओवल मैदान पर होगा। इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है। आईपीएल खत्म होते ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टूर्नामेंट का फाइनल हर दो साल में खेला जाता है। यह पहली बार 2019 से 2021 के बीच खेला गया, जिसका खिताब न्यूजीलैंड ने जीता था। वही भारतीय टीम दूसरे (रनर अप) और ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। लेकिन इस बार खेल बिल्कुल उलट हैं।

WTC Final 2023
WTC Final 2023

विराट की जगह हिटमैन करेंगे कप्तानी
(Hitman will captain in place of Virat)

2021-2023 के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इस बार भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। भारत की टीम लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। पिछली बार भारत की कप्तानी विराट कोहली (Virat Kohli) ने की थी। लेकिन इस बार टीम इंडिया का नेतृत्व रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे है। इस बार गत विजेता न्यूजीलैंड की टीम तालिका में 6वें स्थान पर हैं। वही तीसरा स्थान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने हासिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक मजबूत टीम का चयन किया है। ऑस्ट्रेलिया के साथ लंदन के मैदान पर भारत के लिए चुनौती आसान नहीं दिखाई देती हैं। भारत के पास जो खिलाड़ी फाइनल खेलने के लिए हैं, वे सभी फॉर्म में है। बल्लेबाजी में भारत के पास चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और खुद कप्तान रोहित हैं। वही गेंदबाजी में IPL के पर्पल कैप विजेता मोहम्मद शमी है।

WTC Final 2023 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
(India Probable Playing 11 for WTC Final 2023)

रोहित शर्मा (कप्तान) और शुभमन गिल

विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा

केएस भरत (विकेटकीपर) और रविंद्र जडेजा

आर अश्विन और अक्षर पटेल

शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी

उमेश यादव।

भारत की WTC टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

स्टैंड-बाय: यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार।


यह भी पढ़े:

WTC Final 2023 की टीम में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल, ब्याह के चक्कर में इस खिलाड़ी का कटा पत्ता!

WTC Final 2023 से पहले ICC ने किया बड़ा ऐलान, भारत-ऑस्ट्रेलिया टीमों ने ली राहत की सांस!

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो