INDvsAUS: WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया ने जीती WTC ट्रॉफी, भारत को फाइनल में 209 रन से हराया

TeamScoreWicketOver4s6sExtra RunResult
IND (1st Innings)2961069.435229All Out
AUS (1st Innings)46910121.364238All Out
IND (2nd Innings)*2341063.333113All Out
AUS (2nd Innings)270884.329226Declared
Reserve Day
209

run

पहले दिन का खेल समापत
(first day play over)

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (IND vs AUS Final) के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। पहले दिन कुल 85 ओवर का खेल हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3 विकेट खोकर 327 रन बना लिए है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेल खत्म होने तक क्रीज पर ट्रेविस हेड (146*) और स्टीव स्मिथ (95*) रन बनाकर क्रीज पर है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया को डेविड वार्नर (43), उस्मान ख्वाजा (0) और मार्नस लाबुशेन (26) के रूप में तीन विकेट खोने पड़े हैं। वही भारत के लिए मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता हाथ लगी है। भारत के लिए मैच में एकमात्र स्पिनर रविंद्र जडेजा खेल रहे है।

ट्रेविस हेड का शतक
(Travis Head century)

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने 106 गेंदों पर टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा। हेड का शतक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के इतिहास का भी पहला शतक है। 2021 में हुए फाइनल में कोई भी बल्लेबाज तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाया था। हालांकि, इस फाइनल में हेड ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाकर 238 रन बना लिए हैं। फिलहाल स्टीव स्मिथ 53 रन और ट्रेविस हेड 100 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

ट्रेविस हेड का अर्धशतक
(travis head half century)

ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाकर 160 रन बना लिए हैं। फाइनल जैसे अहम मुकाबले में भी ट्रेविस हेड ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सिर्फ 60 गेंदों पर टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। वह 61 गेंदों पर 52 रन और स्टीव स्मिथ 74 गेंदों में 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 80 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

  • ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा। लंच के बाद अपने पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने मार्नस लाबुशेन को क्लीन बोल्ड किया। वह 62 गेंदों में 26 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर फिलहाल 76 रन पर तीन विकेट है। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड क्रीज पर हैं।
  • 71 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा है। शार्दुल ठाकुर ने डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेजा है। वॉर्नर ने 60 गेंद में आठ चौकों की मदद से 43 रन बनाए। शार्दुल की गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भरत ने उनका कैच पकड़ा। अब मार्नस लाबुशेन के साथ स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं। 23 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 73 रन है।
  • फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गिरा हैं। महज 2 रन के टीम स्कोर पर ख्वाजा बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। ख्वाजा ने 10 गेंदों का सामना किया और मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच कराया। अब डेविड वॉर्नर के साथ मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट पर चार रन है।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी शुरु …

रोहित शर्मा खेल रहे है करियर का 50वां टेस्ट मैच
(Rohit Sharma is playing his 50th Test match)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल के रूप में आप[ने टेस्ट करियर का 50वां मुकाबला खेल रहे है। अभी तक के 49 मैचों के करियर में उनक बल्ले से 45.7 की औसत और 55.9 की स्ट्राइक रेट से 3379 रन बने हैं। जिसमें 9 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 361 चौके और 69 छक्के भी जड़े हैं। वह टेस्ट में ऑफ स्पिन गेंदबाजी में 383 गेंदे फेंकते हुए 2 विकेट निकालने में भी सफल रहे है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
(IND vs AUS Test Live)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लेबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Rohit Sharma has won the toss and TeamIndia have elected to bowl against Australia in the WTC23 Final
Rohit Sharma has won the toss and TeamIndia have elected to bowl against Australia in the WTC23 Final
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
(India won the toss and chose bowling)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं मिला है। रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में शामिल एकमात्र स्पिन गेंदबाज हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

INDvsAUS: WTC Final 2023 🔴LIVE
INDvsAUS: WTC Final 2023 🔴LIVE

WTC Final 2023 🔴LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया (INDvsAUS) के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final 2023) आज बुधवार (7 जून) को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। लंदन के केनिंगटन ओवल में यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरु होगा। इस महामुकाबले में ड्यूक गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा। पांच दिन चलने वाले इस टेस्ट महामुकाबले के लिए एक दिन (12 जून) का रिजर्व डे रखा गया हैं। मैच से जुड़ी ख़बरें आप kalamkunj.com पर पड़ सकते हैं। फाइनल का टेलीविजन में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मोबाइल फोन पर आप यह मैच डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दोनों टीमें
(Both teams for the World Test Championship final)

ऑस्ट्रेलियाः पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन।

स्टैंडबॉय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।


यह भी पढ़े:

INDvsAUS: कहां देखें WTC Final 2023 का Live Telecast और Online Streaming?, पढ़े पूरी जानकारी

WTC Final 2023: ओवल के मैदान पर कैसा हैं भारतीय गेंदबाजों का रिकॉर्ड? इस रिपोर्ट में पढ़िए

WTC Final 2023 में शुभमन गिल की होगी असली परीक्षा, पिछले फाइनल में रहा था शर्मनाक प्रदर्शन

अजिंक्य रहाणे WTC Final 2023 में रच सकते हैं इतिहास, इन दो रिकॉर्ड्स के करीब खड़े हैं उनके कदम

WTC Final 2023: फिर होगी विराट और स्मिथ की टक्कर, पढ़िए इंग्लैंड में अब तक कौन रहा किस पर भारी

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो