मीडिया पब्लिशर्स के लिए Twitter से कमाई का मौका, इस नए फीचर से हर आर्टिकल से होगी कमाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने मीडिया संस्थानों के लिए बड़ा एलान किया है। बीते साल 27 अक्टूबर को टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 बिलियन डॉलर्स में इस सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण किया था। जिसके बाद से लेकर अभी तक वह प्लेटफॉर्म पर कई तरह के परिवर्तन करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब मस्क ने मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन्स के लिए कमाई का तरीका ईजाद करते हुए अपने फैसले को सार्वजानिक किया है। एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) पर इसी महीने एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। जिसके तहत मीडिया पब्लिशर्स को उनके किसी भी आर्टिकल पर यूजर्स क्लिक का भुगतान प्राप्त होगा। ऐसे में यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान लेना लगभग अनिवार्य सा हो जाएगा। गौरतलब है कि ट्विटर दुनिया में काफी संख्या में व्यस्त यूजर्स रखने वाला प्लेटफॉर्म हैं। यही वजह रही कि एलन मस्क ने इस कंपनी को टेकओवर किया था।

Elon Musk
Elon Musk

ट्विटर पर क्या होगा नया फीचर?

मस्क ने नए फीचर के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा है-

“अगले महीने शुरू होने वाला यह प्लेटफॉर्म मीडिया प्रकाशकों को एक क्लिक के साथ प्रति लेख के आधार पर उपयोगकर्ताओं से शुल्क लेने की अनुमति देगा। यह उन उपयोगकर्ताओं को सक्षम बनाता है जो मासिक सदस्यता के लिए साइन अप नहीं करेंगे, जब वे कभी-कभार लेख पढ़ना चाहते हैं तो प्रति लेख अधिक कीमत चुकानी होगी। मीडिया संगठनों और जनता दोनों के लिए एक बड़ी जीत होनी चाहिए।”

मीडिया पब्लिशर्स को मौका

मैजूदा समय में ट्विटर द्वारा किसी भी मीडिया पब्लिशर्स के लेख को पढ़ने का भुगतान नहीं किया जाता है। यूजर्स आसानी से फ्री में उस लेख को पढ़ सकता है। ऐसे में नया फीचर मीडिया पब्लिशर्स के लिए वरदान साबित हो सकता है। यूजर्स इसके लॉन्च के बाद फ्री में किसी भी मीडिया पब्लिशर्स के लेख को पढ़ नहीं सकेंगे। इसके लिए उन्हें ट्विटर को सब्सक्रिप्शन के तहत भुगतान करना होगा। अभी तक कितना भुगतान मिलेगा, इसके बारे में जानकारी नहीं आई हैं।

यह भी पढ़े:

Author Blog: ‘सरकारी नौकरी में चयन का बेहूदा तरीका’ -आकाश अग्रवाल की कलम से… ✍

Author Blog: बुर्का और हिजाब पर ‘दोगलापन’। आकाश अग्रवाल की कलम से…

Author Blog: ‘रिश्तों की सौदेबाजी’ -आकाश अग्रवाल की कलम से… ✍

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो