Live Scorecard IPL 2023 49th Match CSK vs MI: चेन्नई ने 6 विकेट से जीता मैच, मुंबई इंडियंस को दी करारी शिकस्त

TeamScoreWicketOver4s6sExtra RunResult
CSK140417.4975WON
MI1398201518LOSS

चेन्नई ने 6 विकेट से जीता मैच
(Chennai won the match by 6 wickets)

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच 6 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई हैं। उसके 11 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ अब 11 अंक हो गए है। चेन्नई की मुंबई के खिलाफ इस जीत में सर्वाधिक 3 विकेट मथीषा पथिराना (4 ओवर 15 रन) ने लिए। उसके अलावा दीपक चाहर 2 विकेट (3 ओवर 18 रन), तुषार देशपांडे 2 विकेट (4 ओवर 26 रन) और 1 विकेट रविंद्र जडेजा (4 ओवर 37 रन) ने लिया।

चेन्नई की तरफ से बल्लेबाजी में सर्वाधिक 44 रन डेवोन कॉन्वे (42 गेंद, 4 चौके) ने बनाये। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ 30 रन (16 गेंद, 4 चौके-2 छक्के), शिवम् दुबे 26 रन (18 गेंद, 3 छक्के) और अजिंक्य रहाणे ने 21 रन (17 गेंद, 1 चौका-1 छक्का) बनाये।

बात करें मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की तो उसके लिए सबसे अधिक 64 रन नेहाल वधेरा (51 गेंद, 8 चौके-1 छक्का), सूर्यकुमार यादव 26 रन (22 गेंद, 3 चौके) और ट्रिस्टन स्टब्स ने 20 रन (21 गेंद-2 चौके) बनाये। वही मुम्बई के गेंदबाज सीएसके के सिर्फ चार विकेट लेने में सफल रहे। जिसमें सर्वाधिक 2 विकेट पियूष चावला (4 ओवर 25 रन), आकाश मेधवाल 1 विकेट (1 ओवर 4 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स ने 1 विकेट (2 ओवर 14 रन) लिया।

Piyush Chawla
Piyush Chawla
  • चेन्नई का चौथा विकेट गिरा। डेवोन कॉन्वे को आकाश मेधवाल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। कॉन्वे ने 4 चौकों की मदद से 42 गेंदों में 44 रन की पारी खेली। इसी के साथ अब चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 16.3 ओवर में 130 रन हो गया है।
  • चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा। इम्पेक्ट प्लेयर अंबाती रायडू को ट्रिस्टन स्टब्स ने राघव गोयल के हाथो कैच कराया। रायडू एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब चेन्नई का स्कोर 12.5 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन हो गया है।
  • चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा। अजिंक्य रहाणे को पियूष चावला ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। रहाणे एक चौका और एक छक्के की मदद से 17 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद अब चेन्नई का स्कोर 9 ओवर के बाद 2 विकेट पर 81 रन हो गया है।
  • चेन्नई का पहला विकेट गिरा। ऋतुराज गायकवाड़ 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। गायकवाड़ को पियूष चावला ने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथो कैच आउट कराया। अब चेन्नई का स्कोर 4.1 ओवर में 1 विकेट पर 46 रन हो गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरु…
(Chennai Super Kings start batting)

मुंबई ने चेन्नई के सामने रखा 140 रन का लक्ष्य
(Mumbai set a target of 140 runs in front of Chennai)
Half-century for Nehal Wadhera
Half-century for Nehal Wadhera
  • मुंबई के चौथे विकेट के रूप में सूर्यकुमार यादव (26 रन, 22 गेंद-3 चौके), पांचवा विकेट नेहाल वधेरा (64 रन-51 गेंद, 8 चौके-1 छक्का), छठा विकेट टिम डेविड (2 रन-4 गेंद), सातवां विकेट अरशद खान (1 रन-2 गेंद) और आठवां विकेट ट्रिस्टन स्टब्स (20 रन-21 गेंद, 2 चौके) के रूप में गिरा। इसी के साथ मुंबई की पारी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 139 रन बना समाप्त हुई।
  • मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। उन्हें दीपक चाहर ने रविंद्र जडेजा के हाथो कैच कराया। अब मुंबई इंडियंस का स्कोर 2.5 ओवर में 14 रन पर 3 विकेट हो गया है।
  • मुंबई का दूसरा विकेट गिरा। ईशान किशन एक चौके की मदद से 9 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए। किशन को दीपक चाहर ने महेश थीक्ष्णा के हाथो कैच आउट कराया। अब मुंबई इंडियंस का स्कोर 2.2 ओवर में 13 रन पर 2 विकेट हो गया है।
  • मुंबई का पहला विकेट गिरा। कैमरुन ग्रीन एक चौके की मदद से 4 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। ग्रीन को तुषार देशपांडे ने बोल्ड आउट किया। अब मुंबई इंडियंस का स्कोर 1.5 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन हो गया है।
मुंबई इंडियंस की पारी शुरू …
(Mumbai Indians innings started)

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, मथीषा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्ष्णा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहाल वधेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अर्शद खान।

चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया
(Chennai won the toss and decided to bowl)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निश्चय किया हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करती दिखाई देने वाली हैं। बतौर कप्तान इस मैदान पर रोहित शर्मा ने अपने सभी मैच जीते है।

Dhoni and Rohit
Dhoni and Rohit

फ़िलहाल अंक तालिका में चेन्नई की टीम 10 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ 11 अंक लेकर तीसरे नंबर पर हैं। वही मुंबई इंडियंस 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 अंक लेकर छठे स्थान पर काबिज हैं।

IPL 2023 49th Match CSK vs MI
IPL 2023 49th Match CSK vs MI

IPL 2023 49th Match CSK vs MI: आईपीएल 2023 का 49वां मुकाबला आज शनिवार 6 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। यह हाई बोल्टेज मुकाबला होगा। जहां पांच बार की चैंपियन मुंबई के सामने चार बार की खिताब विजेता सीएसके की चुनौती होगी। कैप्टन कूल धोनी और हिटमैन रोहित शर्मा के बीच जबरदस्त टक्कट देखने को फैंस बेताब हैं। मुकाबला भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। मैच सीएसके के होमग्राउंड चेन्नई में एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

यह भी पढ़े:

TV और मोबाइल पर IPL 2023 की Live Streaming देखने के लिए 7 सबसे बढ़िया एप्लीकेशन

IPL Live 2023 Free में कैसे देखें- आईपीएल मैच फ्री में देखने का तरीका

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो