Live Scorecard IPL 2023 48th Match RR vs GT: 9 विकेट से जीती गुजरात टाइटंस, रॉयल्स को दी घर में मात

TeamScoreWicketOver4s6sExtra RunResult
RR118917.5938LOSS
GT119113.51433WON

9 विकेट से जीती गुजरात टाइटंस
(Gujarat Titans won by 9 wickets)

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को उसी के होम ग्राउंड पर 37 गेंदे शेष रहते हरा दिया है। गुजरात ने हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में यह मैच 9 विकेट से जीत लिया है। गुजरात की इस जीत में उसके गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। मैच में टॉस जीतकर रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने फैसले को गलत साबित करते हुए रॉयल्स की टीम को महज 17.5 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट कर दिया।

गुजरात के लिए मैच में अफगानी स्पिनर राशिद खान ने सर्वाधिक 3 विकेट (4 ओवर 14 रन), नूर अहमद 2 विकेट (3 ओवर 25 रन), मोहम्मद शमी 1 विकेट (4 ओवर 27 रन), हार्दिक पंड्या 1 विकेट (2 ओवर २२ रन) और जोसुआ लिटिल को भी 1 विकेट (4 ओवर 24 रन) हासिल हुआ।

वही राजस्थान की बल्लेबाजी मैच में लचर साबित हुई। रॉयल्स के लिए सर्वाधिक 30 रन (20 गेंद, 3 चौके-1 छक्का) कप्तान संजू सैमसन ने बनाये। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल 14 रन, ट्रेंट बोल्ट 15 रन और देवदत्त पडिकल 12 रन बनाये। बाकी अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

वही गुजरात ने 119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर 119 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात के लिए रिद्धिमान साहा ने 41* रन (34 गेंद, 5 चौके), कप्तान हार्दिक पंड्या 39* रन (15 गेंद, 3 चौके-3 छक्के) और शुभमन गिल ने 36 रन (35 गेंद, 6 चौके) बनाये। रॉयल्स की तरफ से एकमात्र विकेट स्पिनर युजवेंद्र चहल को मिला। जिन्होने 3.5 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए यह सफलता हासिल की।

  • गुजरात का पहला विकेट गिरा। शुभमन गिल को युजवेंद्र चहल ने कीपर संजू सैमसन को कैच करवाया। गिल 6 चौकों की मदद से 35 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। अब गुजरात का स्कोर 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन हो गया है।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरु
(Gujarat Titans starts the batting)

17.5 ओवर में 118 रन पर सिमटी राजस्थान की पारी
(Rajasthan gave a target of 119 runs)
  • राजस्थान का दसवां विकेट गिरा। एडम जंपा को अभिनव मनोहर ने रन आउट किया। वह 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ राजस्थान की पूरी पारी 118 रन पर ऑलआउट हो गई हैं। ऐसे में अब गुजरात को जीत के लिए 119 रन का लक्ष्य मिला है।
  • राजस्थान का नवां विकेट गिरा। ट्रेंट बोल्ट को मोहम्मद शमी ने बोल्ड आउट किया। बोल्ट एक चौका और एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। अब राजस्थान का स्कोर 16.3 ओवर में 9 विकेट पर 112 रन हो गया है।
  • राजस्थान का आठवां विकेट गिरा। शिमरोन हेटमेयर को राशिद खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। शिमरोन ने 13 गेंदों पर 7 रन बनाये। अब राजस्थान का स्कोर 14.1 ओवर में 8 विकेट पर 96 रन हो गया है।
Noor Ahmad
Noor Ahmad
  • राजस्थान का सातवा विकेट गिरा। ध्रुव जुरेल को नूर अहमद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। जुरेल एक चौके की मदद से 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। अब राजस्थान का स्कोर 13.1 ओवर में 7 विकेट पर 87 रन हो गया है।
  • राजस्थान का छठा विकेट गिरा। देवदत्त पुड्डीकल को नूर अहमद ने बोल्ड आउट किया। देवदत्त एक चौके की मदद से 12 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। अब राजस्थान का स्कोर 11.3 ओवर में 77 रन पर 6 विकेट हो गया है।
  • राजस्थान का पांचवा विकेट गिरा। इम्पेक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे रियान पराग को राशिद खान ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। पराग 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। अब राजस्थान का स्कोर 9.2 ओवर में 69 रन पर 5 विकेट हो गया है।
R Ashwin bowled out by Rashid Khan
R Ashwin bowled out by Rashid Khan
  • राजस्थान का चौथा विकेट गिरा। आर अश्विन को राशिद खान ने बोल्ड आउट किया। अश्विन 6 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए है। अब राजस्थान का स्कोर 7.6 ओवर में 63 रन पर 4 विकेट हो गया है।
  • राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान संजू सैमसन तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। संजू को जोशुआ लिटिल ने हार्दिक पंड्या के हाथो कैच करवाया। अब राजस्थान का स्कोर 6.5 ओवर में 3 विकेट पर 60 रन हो गया है।
  • राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा। यशस्वी जायसवाल को मोहित शर्मा ने रन आउट किया। जायसवाल एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। अब टीम का स्कोर 5.1 ओवर में 47 रन पर 2 विकेट हो गया है।
  • राजस्थान का पहला विकेट गिरा। जोस बटलर दो चौकों की मदद से 6 गेंदों में 8 रन बनाकर हार्दिक पंड्या की गेंद पर मोहित शर्मा को कैच दे बैठे। अब राजस्थान का स्कोर 1.4 ओवर में 1 विकेट पर 11 रन हैं। 
  • जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी क्रीज पर आ चुकी है। दोनों ही खिलाड़ी इस सीजन अच्छी लय में हैं।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू …
(Rajasthan Royals start batting)

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
(Rajasthan Royals won the toss and chose to bat)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में टॉस जीत लिया है। संजू ने पहले बल्लेबाजी करने का निश्चय किया है। राजस्थान ने जेसन होल्डर की जगह एडम जम्पा को प्लेइंग XI में शामिल किया है।

IPL 2023 48th Match RR vs GT
IPL 2023 48th Match RR vs GT

IPL 2023 48th Match RR vs GT: आईपीएल 2023 का 48वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीचज खेला जाना हैं। यह मैच आज शुक्रवार 5 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। फिलहाल गुजरात की टीम अंक तालिका में 9 में 6 जीत और 3 हार के सतह पहले नंबर पर काबिज हैं। वही राजस्थान रॉयल्स की टीम भी 9 में से 5 जीत और 4 हार के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। आज का यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

यह भी पढ़े:

TV और मोबाइल पर IPL 2023 की Live Streaming देखने के लिए 7 सबसे बढ़िया एप्लीकेशन

IPL Live 2023 Free में कैसे देखें- आईपीएल मैच फ्री में देखने का तरीका

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो