Live Scorecard IPL 2023 43th Match RCB vs LSG: आरसीबी ने एलएसजी को 18 रन से हराया, अंक तालिका में पांचवे नंबर पर पहुंची

TeamScoreWicketOver4s6sExtra RunResult
RCB126920622WON
LSG108919.5847LOSS

आरसीबी ने 18 रन से जीता मैच
(RCB won the match by 18 runs)

 

  • लखनऊ का दसवां और अंतिम विकेट अमित मिश्रा के रूप में गिरा। अमित मिश्रा को हर्षल पटेल ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथो कैच कराया। मिश्रा पारी के अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर 108 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौटे। मिश्रा ने 2 चौको की मदद से 30 गेंदों पर 19 रन बनाये।
  • लखनऊ का 9वां विकेट गिरा। नवीन उल हक 2 चौकों की मदद से 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश हेजलवुड ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथो कैच कराया। नवीन पारी के 19वे ओवर की चौथी गेंद पर 103 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे।
  • लखनऊ का आठवां विकेट गिरा। रवि बिश्नोई को हर्षल पटेल ने रन आउट किया। बिश्नोई 10 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए। वह 15वे ओवर की चौथी गेंद पर 77 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौटे।
RCB
RCB
  • कृष्णप्पा गौतम के रूप में लखनऊ का सातवां विकेट गिरा। वह एक चौका और 2 छक्कों की मदद से 13 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। गौतम पारी के 12वे ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हुए। उस वक्त टीम का स्कोर 66 रन था।
  • मार्कस स्टोइनिस के रूप में लखनऊ का छठा विकेट गिरा। वह एक छक्के की मदद से 19 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। स्टोइनिस पारी के 11वे ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्हें कर्ण शर्मा ने सुयश प्रभुदेसाई के हाथोह कैच कराया।
  • लखनऊ को निकोलस पूरन के रूप में पांचवा झटका लगा। पूरन एक छक्के की मदद से 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें पारी के सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर कर्ण शर्मा ने महिपाल लोमरोर के हाथो कैच कराया। पूरन 38 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौटे।

  • लखनऊ का चौथा विकेट गिरा। ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को वानिंदु हसरंगा की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने स्टंप आउट किया। दीपक का विकेट छठे ओवर की पहली गेंद पर 27 रन के टीम स्कोर पर गिरा। दीपक ने 2 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाया।

  • लखनऊ का तीसरा विकट गिरा। आयुष बदोनी 11 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। वह पारी के पांचवे ओवर की पहली गेंद पर 21 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौटे। आयुष को जोश हेजलवुड ने विराट कोहली के हाथो कैच कराया।
  • लखनऊ का दूसरा विकट गिरा। क्रुणाल पंड्या तीन चौकों की मदद से 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। वह पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर 19 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन लौटे। क्रुणाल का विकेट ग्लेन मैक्सवेल के खाते में गया। जिसका कैच विराट कोहली ने लपका।
Mohammed Siraj
Mohammed Siraj
  • लखनऊ को मोहम्मद सिराज ने दिया पहला झटका। काइल मेयर्स बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज की गेंद पर अनुज रावत को कैच दे बैठे। वह पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए। जब तक टीम के स्कोर में भी एक भी रन नहीं जुड़ा था।

☝️ एलएसजी की बल्लेबाजी शुरु (LSG starts batting) …☝️ LIVE Updates.

आरसीबी ने दिया 127 रन का लक्ष्य
(RCB gave a target of 127 runs)

आरसीबी ने एलएसजी के सामने जीत के लिए 127 रन का लक्ष्य रखा हैं। आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाये। इस स्कोर में लखनऊ के गेंदबाजों ने आरसीबी को वाइड के रूप में महज 2 रन ही अतिरिक्त दिए। आरसीबी की तरफ से सर्वाधिक 44 रन कप्तान फाफ डु प्लेसी ने बनाये। वही लखनऊ के लिए सर्वाधिक 3 विकेट नवीन उल हक़ ने लिए।

  • आरसीबी का नवां विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में गिरा। सिराज को नवीन उल हक़ ने विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथो कैच कराया। सिराज बिना खाता खोले पारी के अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर टीम के 121 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
  • कर्ण शर्मा 2 रन बनाकर आउट हो चुके है। यह आरसीबी का आठवां विकेट है। कर्ण को नवीन उल हक़ ने विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथो कैच कराया। शर्मा 20वे ओवर की दूसरी गेंद पर टीम के 121 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।
  • दिनेश कार्तिक रन आउट हुए। आरसीबी को 7वां झटका लगा। दिनेश कार्तिक एक चौका और एक छक्का की मदद से 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश ठाकुर ने अपनी ही गेंद पर रन आउट किया। कार्तिक का विकेट पारी के 19वे ओवर की चौथी गेंद पर टीम के 117 रन के स्कोर पर गिरा।
Naveen-ul-Haq takes his first wicket
Naveen-ul-Haq takes his first wicket
  • महिपाल लोमरोर के रूप में आरसीबी का छठा विकेट गिरा। वह 4 गेंदों मे 3 रन बनाकर नवीन उल हक की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। महिपाल का विकेट पारी के 18वे ओवर की पांचवी गेंद पर टीम के 114 रन के कुल स्कोर पर गिरा।

  • आरसीबी को पांचवा झटका। कप्तान डु प्लेसी 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। वह अमित मिश्रा की गेंद पर क्रुणाल पंड्या को कैच दे बैठे। प्लेसी का विकेट पारी के 17वे ओवर की पांचवी गेंद पर टीम के 109 रन के कुल स्कोर पर गिरा।
👉 बारिश की वजह से रुका मैच। RCB: 15.2 ओवर 93 रन पर 4 विकेट

  • अमित मिश्रा ने दिया आरसीबी को चौथा झटका। मिश्रा ने सुयश प्रभुदेसाई को कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। सुयश 90 रन के टीम स्कोर पर पारी के 15वे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए। उन्होने 7 गेंदों में 6 रन की पारी खेली।
  • 80 रन के स्कोर पर आरसीबी को लगा तीसरा झटका। ग्लेन मैक्सवेल 5 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। वह रवि बिश्नोई की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।

  • अनुज रावत के रूप में आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। अनुज 11 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए। वह कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर काइल मेयर्स के हाथो कैच आउट हुए। अनुज का विकेट 12वे ओवर की चौथी गेंद पर 75 रन के टीम स्कोर पर गिरा।
Virat out after scoring 31 runs
Virat out after scoring 31 runs
  • विराट कोहली के रूप में आरसीबी का पहला विकेट गिरा। विराट तीन चौकों की मदद से 30 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई की गेंद पर विकेटकीपर निकोलस पूरन ने स्टंप आउट किया। विराट का विकेट 9वे ओवर की अंतिम गेंद पर आया। तब तक आरसीबी का स्कोर 62 रन हो गया हैं।

  • फील्डिंग करते हुए चोटिल हुए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ..

☝️ आरसीबी की बल्लेबाजी शुरु (RCB starts batting) …☝️ LIVE Updates.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

बैंगलोर के इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, विजयकुमार वैशाक, माइकल ब्रेसवेल और सोनू यादव।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर।

लखनऊ के इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: आयुष बदोनी, डेनियल सैम्स, आवेश खान, क्विंटन डिकॉक और प्रेरक मांकड़।

IPL 2023 43th Match RCB vs LSG
IPL 2023 43th Match RCB vs LSG

IPL 2023 43th Match RCB vs LSG: आईपीएल 2023 का 43वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं। लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निश्चय किया है।

यह भी पढ़े:

TV और मोबाइल पर IPL 2023 की Live Streaming देखने के लिए 7 सबसे बढ़िया एप्लीकेशन

IPL Live 2023 Free में कैसे देखें- आईपीएल मैच फ्री में देखने का तरीका

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो