Live Scorecard IPL 2023 38th Match PBKS vs LSG: 56 रन से जीती लखनऊ सुपर जायंट्स, मार्कस स्टोइनिस प्लेयर ऑफ द मैच

TeamScoreWicketOver4s6sExtra RunResult
PBKS2011019.518813LOSS
LSG257520271415WON

56 रन से जीती लखनऊ सुपर जायंट्स
(Lucknow Super Giants won by 56 runs)

258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम एक गेंद शेष रहते ही ऑल आउट हो गई। पंजाब ने 19.5 ओवर में 201 रन बनाये और मैच 56 रन के अंतर से गंवा दिया। पंजाब के लिए सर्वाधिक 66 रन अथर्व तायदे (36 गेंद, 8 चौके-2 छक्के), सिकंदर रजा 36 रन (22 गेंद, 4 चौके-1 छक्का), जितेश शर्मा 24 रन (10 गेंद, 3 छक्के), लियाम लिविंगस्टोन 23 रन (14 गेंद, 2 चौके-1 छक्का) और सैम करन ने 21 रन (11 गेंद, 2 चौके-1 छक्का) बनाये। वही प्रभसिमरण सिंह 9 रन. कप्तान शिखर धवन 1 रन , शाहरुख खान 6 रन और अर्शदीप सिंह ने 1 रन का योगदान दिया।

वही लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने 2 नोबॉल, 7 वाइड और 4 लेगवाई के रूप में 13 एक्स्ट्रा रन लुटाये। लखनऊ के लिए सर्वाधिक 4 विकेट यश ठाकुर (3.5 ओवर 37 रन), नवीन-उल-हक ने 3 विकेट (4 ओवर 30 रन), रवि बिश्नोई ने 2 विकेट (4 ओवर 41 रन) और 1 विकेट मार्कस स्टोइनिस को मिला।

पंजाब किंग्स को मिला 258 रन का लक्ष्य
(Punjab Kings got the target of 258 runs)

पंजाब किंग्स ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 257 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। आईपीएल इतिहास में 250+ का स्कोर किसी भी टीम द्वारा दूसरी बार बनाया गया है। आज के इस मैच में लखनऊ के लिए सर्वाधिक 72 रन मार्कस स्टोइनिस (40 गेंद, 6 चौके-5 छक्के), काइल मेयर्स ने 54 रन (24 गेंद, 7 चौके-4 छक्के), निकोलस पूरन ने 45 रन (19 गेंद, 7 चौके-1 छक्का) और आयुष बदोनी ने 43 रन (24 गेंद, 3 चौके-3 छक्के) का योगदान दिया। वही, कप्तान केएल राहुल ने 12 रन, दीपक हुड्डा ने नाबाद 11 रन और नाबाद क्रुणाल पंड्या ने 11 रन की पारियां खेली। लखनऊ को 4 नोबॉल, 5 वाइड और 6 लेगवाई समेत 15 एक्स्ट्रा रन मिले।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। पंजाब किंग्स के गेंदबाज लखनऊ के सिर्फ पांच बल्लेबाजों को ही पवेलियन की राह दिखा सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट कगिसो रबाडा (4 ओवर 52 रन), एक विकेट अर्शदीप सिंह (4 ओवर 54 रन), एक विकेट सैम करन (3 ओवर 38 रन) और एक विकेट लियाम लिविंगस्टोन (1 ओवर 19 रन) को हासिल हुए। राहुल चाहर सबसे किफायती गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 29 रन खर्चे।

PBKS vs LSG
PBKS vs LSG
दोनों टीमें इस प्रकार हैं

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।

लखनऊ सुपरजाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर।

Live Scorecard IPL 2023 38th Match PBKS vs LSG
Live Scorecard IPL 2023 38th Match PBKS vs LSG

IPL 2023 38th Match PBKS vs LSG: आईपीएल 2023 का 38वां मुकाबला आज 28 अप्रैल-शुक्रवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मुकाबले में सभी की नजरें पंजाब के कप्तान शिखर धवन और खराब फॉर्म से जूझ रहे लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर टिकी होंगी। लखनऊ की टीम 7 मैचों में 4 जीत और 3 हार के साथ चौथे और पंजाब 7 मैचों में 4 जीत और तीन हार के साथ छठे स्थान पर हैं। पंजाब के मुकाबले लखनऊ का रन रेट थोड़ा बेहतर रहा हैं इसलिए एक जैसा परिणाम होने के बाबजूद लखनऊ टीम पंजाब से तालिका में ऊपर हैं।

यह भी पढ़े:
TV और मोबाइल पर IPL 2023 की Live Streaming देखने के लिए 7 सबसे बढ़िया एप्लीकेशन
IPL Live 2023 Free में कैसे देखें- आईपीएल मैच फ्री में देखने का तरीका

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो