Live Scorecard IPL 2023 25th Match SRH vs MI: मुंबई इंडियंस ने 14 रन से जीता मैच, अर्जुन तेंदुलकर को मिला IPL का पहला विकेट
| Team | Score | Wicket | Over | 4s | 6s | Extra Run | Result |
| MI | 192 | 5 | 20 | 19 | 9 | 2 | WON |
| SRH | 178 | 9 | 19.5 | 18 | 4 | 19 | LOSS |
Three wins in a row for the @mipaltan as they beat #SRH by 14 runs to add two key points to their tally.
Scorecard – https://t.co/oWfswiuqls #TATAIPL #SRHvMI #IPL2023 pic.twitter.com/asznvdy1BS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023
आईपीएल 2023 का 25वां मैच मुंबई इंडियंस ने 14 रन से जीत लिया है। मुंबई ने एक गेंद शेष रहते सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त दी। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सनराइजर्स के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करते हुए सनराइजर्स 19.5 ओवर में 178 रन ही बना सकी। हैदराबाद की तरफ से एकमात्र मयंक अग्रवाल ही संघर्ष करते दिखे। मयंक ने हैदराबाद के लिए मैच में सर्वाधिक 48 रन (41 गेंद, 4 चौके-1 छक्का) बनाये। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन 36 रन (16 गेंद, 4 चौके-2 छक्के) और कप्तान एडेन मारकरम ने 22 रनों (17 गेंद, 1 चौका-1 छक्का) की पारी खेली।
मैच की दूसरी पारी में मुंबई के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी और फील्डिंग की। लेकिन एक्स्ट्रा रन देने के मामले में मुंबई के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। मुंबई के गेंदबाजों ने मैच में 13 वाइड, 1 बाउंस और 5 लेग वाई के रूप में कुल 19 रन खर्च किये। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ (4 ओवर, 37 रन-2 विकेट), रिले मेरेडिथ (4 ओवर, 33 रन-2 विकेट) और पियूष चावला (4 ओवर, 43 रन-2 विकेट) ने दो-दो विकेट हासिल किये। वही कैमरून ग्रीन और अर्जुन तेंदुलकर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। मुंबई की टीम को दो विकेट रन आउट के रूप में हासिल हुए।

अर्जुन तेंदुलकर का पहला IPL विकेट
(Arjun Tendulkar first IPL wicket)
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के ऑलराउंडर बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया है। उन्होंने करियर के दूसरे मैच में यह उपलब्धि हासिल की। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए इस मैच में अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 2.5 ओवर गेंदबाजी की और 6.35 की इकॉनमी रेट से 18 रन खर्च करते हुए एक विकेट अपने नाम किया। अर्जुन ने हैदराबाद के पुछल्ले बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार को आउट किया।
A special moment for young Arjun Tendulkar, who gets his first wicket in #TATAIPL and it is his captain Rohit Sharma, who takes the catch of Bhuvneshwar Kumar.
Arjun takes the final wicket and @mipaltan win by 14 runs. pic.twitter.com/1jAa2kBm0Z
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023
- अर्जुन तेंदुलकर ने अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर हैदराबाद का 10वां विकेट लेकर पारी को समाप्त किया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने मैच 14 रन से अपने नाम कर लिया। अर्जुन ने भुवनेश्वर कुमार को कप्तान रोहित शर्मा के हाथो कैच आउट कराया। भुवनेश्वर 2 रन बनाकर आउट हुए।
- अब्दुल समद रन आउट हुए। हैदराबाद का नवां विकेट गिरा। उन्हें ऋतिक शौकीन ने रन आउट किया। वह 9 रन बनाकर आउट हुए।
- हैदराबाद का आठवां विकेट गिरा। वाशिंगटन सुंदर को टिम डेविड ने रन आउट कर दिया है। सुंदर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए।
- हैदराबाद का सातवां विकेट गिरा। तीन चौकों की मदद से 6 गेंदों पर 13 रन बनाकर मार्को जानसेन आउट हुए है। उन्हें रिले मेरेडिथ ने टिम डेविड के हाथो कैच कराया।
#MumbaiIndians are on a rampage.@timdavid8 with two key catches as Klaasen and Mayank Agarwal depart in quick succession.
Live – https://t.co/oWfswiuqls #TATAIPL #SRHvMI #IPL2023 pic.twitter.com/9QSK3QEzcD
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023
- हैदराबाद को छठा झटका लगा। मयंक अग्रवाल को रिले मेरेडिथ ने टिम डेविड के हाथो कैच आउट करवाया। मयंक 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए।
- हैदराबाद को 5वां झटका। हेनरिक क्लासेन 16 गेंदों पर 36 रन बना आउट। वह 4 चौके और 2 छक्के लगाने में सफल रहे। उन्हें पियूष चावला ने टिम डेविड के हाथो कैच कराया।
#MumbaiIndians continue to make merry as Cameron Green and Piyush Chawla strike in quick succession. #SRH lose Aiden Markram for 22 and Abhishek Sharma for 1.
Watch the two wickets here 👇👇#TATAIPL pic.twitter.com/EnuLu6AAea
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023
- हैदराबाद को चौथा झटका। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। उन्हें पियूष चावला ने टीम डेविड के हाथो कैच कराया।
- हैदराबाद के कप्तान मार्करम 22 रन बनाकर आउट हुए। वह कैमरून ग्रीन की गेंद पर ऋतिक शौकीन द्वारा कैच लपके गए।

- राहुल त्रिपाठी 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेसन बेहरेंडॉर्फ ने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथो कैच आउट कराया।
- हैदराबाद को लगा पहला झटका। हैरी ब्रूक महज 9 रन बनाकर आउट हो गए है। उन्हें जेसन बेहरेंडॉर्फ ने सूर्यकुमार यादव के हाथो कैच आउट कराया।
Innings Break!#MumbaiIndians post a formidable total of 192/5 on the board.#SRH chase coming up shortly. Stay tuned!
Scorecard – https://t.co/oWfswiuqls #TATAIPL #SRHvMI #IPL2023 pic.twitter.com/C7TfCDGbsE
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023
IPL 2023 25th Match SRH vs MI: आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निश्चय किया। वही मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी करने के लिए पहले आमनत्रित किया। मुंबई की पारी खत्म हो चुकी है और टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया है। अब जीत के लिए एसआरएच को 193 रन की जरुरत है। मुंबई के लिए इस मैच में कैमरून ग्रीन ने सर्वाधिक 64 रन (40 गेंद, 6 चौके-2 छक्के) की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन 38 रन (31 गेंद, 3 चौके-2 छक्के), तिलक वर्मा 37 रन (17 गेंद, 2 चौके-4 छक्के) और कप्तान रोहित शर्मा ने 28 रन (18 गेंद, 6 चौके) बनाये।
मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज सिर्फ पांच विकेट ही हासिल कर सके। मैच में एसआरएच के गेंदबाजों ने सिर्फ वाइड के दो ही रन एक्स्ट्रा खर्च किये। सबसे अधिक 2 विकेट मार्को जानसेन (4 ओवर, 43 रन) के खाते में आये। वही भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन के खाते में एक-एक विकेट दर्ज हुआ। मुंबई के लिए इस मैच में ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर खेल रहे है। यह उनका दूसरा आईपीएल मैच हैं, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
Maiden IPL FIFTY for @CameronGreen_ 🔥🔥
A quick-fire half-century off 33 deliveries by Green.
Live – https://t.co/oWfswiuqls #TATAIPL #SRHvMI #IPL2023 pic.twitter.com/cIF77lPDa2
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023
कैमरून ग्रीन के 40 गेंद में 64 रन
(Cameron Green 64 off 40 balls)
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान ग्रीन ने कुल 40 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160.00 का रहा।
Milestone 🚨 – 6000 runs and counting for @ImRo45 in #TATAIPL
Keep going, Hitman 💪💪#SRHvMI pic.twitter.com/VQeYRWivwb
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023
हिटमैन रोहित के आईपीएल में 6 हजार रन पूरे
(Hitman Rohit completes 6000 runs in IPL)
A look at the Playing XIs for #SRHvMI
Live – https://t.co/oWfswiuqls #TATAIPL #SRHvMI #IPL2023 pic.twitter.com/yZcFvVGOYB
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2023
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, टी नटराजन।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वधेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

यह भी पढ़े:
IPL 2023: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू मैच, जानिये गेंद और बल्ले से कितना रहे असरदार
Suyash Sharma Story: केकेआर ने दिया IPL का नया सितारा, डेब्यू मैच में धमाल कर BCCI की नजरों में आया
TV और मोबाइल पर IPL 2023 की Live Streaming देखने के लिए 7 सबसे बढ़िया एप्लीकेशन
Comments
Post a Comment