Live Scorecard IPL 2023 24th Match CSK vs RCB: चेन्नई ने आरसीबी को 8 रन से हराया, डुप्लेसिस और मैक्सवेल की पारी बेकार

TeamScoreWicketOver4s6sExtra RunResult
CSK22662012177WON
RCB218820121611LOSS
Chennai beat RCB by 8 runs
Chennai beat RCB by 8 runs

चेन्नई ने आरसीबी को 8 रन से हराया
(Chennai beat RCB by 8 runs)

आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज हो गया है। इस मैच में चेन्नई ने आरसीबी को 8 रन से करारी शिकस्त से दी है। मैच में टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का निश्चय किया था। जिसके बाद सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में आरसीबी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी और मैच 8 रन से गंवा दिया।

आरसीबी की तरफ से प्रदर्शन

आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। जिसके लिए सभी 6 गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया। वही बल्लेबाजी में टीम के लिए सर्वाधिक रन ग्लेन मैक्सवेल ने 76 रन (36 गेंद, 3 चौके-8 छक्के) और कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 62 रन (33 गेंद, 5 चौके-4 छक्के) का योगदान दिया।

सीएसके की तरफ से प्रदर्शन

सीएसके ने मैच में पहले बल्लेबाजी की। टीम के लिए डेवोन कॉन्वे ने सर्वाधिक 83 रन (45 गेंद, 6 चौके-6 छक्के) और शिवम दुबे ने 52 रन (27 गेंद, 2 चौके-5 छक्के) का योगदान दिया। वही गेंदबाजी में तुषार देशपांडे ने सर्वाधिक 3 विकेट (4 ओवर 45 रन), मथीशा पथिराना 2 विकेट (4 ओवर 42 रन) और आकाश सिंह, महेश थीक्षाना और मोईन अली को एक-एक सफलता हाथ लगी।


  • आरसीबी को सातवां झटका लगा। वेन पार्नेल 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें तुषार देशपांडे ने शिवम दुबे के हाथ कैच कराया।

दिनेश कार्तिक 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट
(Dinesh Karthik got out after scoring 28 runs in 14 balls)

दिनेश कार्तिक के रूप में आरसीबी का पांचवा विकेट गिर गया हैं। कार्तिक तीन चौके और एक छक्के की मदद से 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए है। उन्हें तुषार देशपांडे ने महेश तीक्षणा के हाथो कैच कराया। कार्तिक का स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा।

Du Plessis out after scoring 62 runs in 33 balls
Du Plessis out after scoring 62 runs in 33 balls
डु प्लेसी 33 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट
(Du Plessis out after scoring 62 runs in 33 balls)

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी 33 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनके बल्ले से पांच चौके और चार छक्के देखने को मिले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 187.88 का रहा। डु प्लेसी मोईन अली की गेंद पर एमएस धोनी द्वारा कैच आउट हुए।

Maxwell out after scoring 76 runs in 36 balls
Maxwell out after scoring 76 runs in 36 balls
मैक्सवेल 36 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट
(Maxwell out after scoring 76 runs in 36 balls)

आरसीबी को तीसरा झटका लगा। ग्लेन मैकक्सवेल 36 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनके बल्ले से 3 चौके 8 छक्के देखने को मिले। मैक्सवेल को महीश तीक्षणा ने अपनी गेंद पर धोनी के हाथो कैच कराया। मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 211.11 का रहा।

  • आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। महिपाल लोमरोर बिना खाता खोले तुषार देशपांडे की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट हुए।
  • विराट कोहली के रूप में RCB का पहला विकेट गिरा। विराट एक चौके की मदद से 4 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए है। उन्हें आकाश सिंह ने बोल्ड किया।

चेन्नई ने आरसीबी को दिया 227 का लक्ष्य
(Chennai gave a target of 227 to RCB)

चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन का स्कोर खड़ा किया है। चेन्नई के लिए सर्वाधिक रन डेवोन कॉन्वे (83 रन-45 गेंद, 6 चौके-6 छक्के) ने बनाये। इसके अलावा शिवम दुबे के 52 रन (27 गेंद, 2 चौके-5 छक्के) और अजिंक्य रहाणे के 37 रन (20 गेंद, 3 चौके-2 छक्के) अहम् रहे। वही अन्य बल्लेबाजों में मोईन अली 19* रन, अंबाती रायडू 14 रन, रविंद्र जडेजा 10 रन, ऋतुराज गायकवाड़ 3 रन और एमएस धोनी एक रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई को इस पारी में 2 नो बॉल, 4 वाइड और 1 लेग वाई के रूप में 7 एक्स्ट्रा रन प्राप्त हुए। आरसीबी ने इस दौरान कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी को एक-एक विकेट हासिल हुआ। जिसमें मोहम्मद सिराज, वेन पर्नेल, विजय कुमार, मैक्सवेल, हसरंगा और हर्षल पटेल का नाम शामिल हैं।

  • रविंद्र जडेजा 10 रन बनाकर आउट हो गए है। वह एक छक्का लगाने में सफल रहे। उन्हें मैक्सवेल ने कैच आउट किया।
  • चेनई का पांचवा विकेट गिरा हैं। अंबाती रायुडू 6 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का देखने को मिला। रायडू विशक विजय कुमार की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के द्वारा लपके गए।

शिवम दुबे का 25 गेंदों में अर्धशतक
(Shivam Dubey half-century in 25 balls)

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन बना पचासा पूरा किया। वह अर्धशतक लगाने के बाद दो गेंद और खेल सके और 27 गेंदों में 52 रन बनाकर वेन पर्नेल की गेंद पर मोहम्मद सिराज को कैच दे बैठे।

Devon Conway out for 83
Devon Conway out for 83
डेवोन कॉनवे 83 रन बनाकर आउट
(Devon Conway out for 83)

डेवोन कॉन्वे के रूप में चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा। वह 6 चौके और 6 ही छक्कों की मदद से 45 गेंदों में 83 रन बनाकर आउट हो गए है। उन्हें हर्षल पटेल ने बोल्ड आउट किया। डेवोन कॉन्वे ने अपनी इस पारी में 184.44 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये।

  • अजिंक्य रहाणे 20 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो चुके है। वह तीन चौके और 2 छक्के लगाने में सफल रहे। उन्हें वानिन्दु हसरंगा ने बोल्ड किया। रहाणे के रूप में चेन्नई को दूसरा झटका लगा हैं। 
Live Scorecard IPL 2023 24th Match CSK vs RCB
Live Scorecard IPL 2023 24th Match CSK vs RCB

आईपीएल 2023 का 24वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में आरसीबी (RCB) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निश्चय किया है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधर पहले बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार व्यस्क, मोहम्मद सिराज।

चेन्नई सुपरकिंग्स: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा।

यह भी पढ़े:

IPL 2023: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू मैच, जानिये गेंद और बल्ले से कितना रहे असरदार

TV और मोबाइल पर IPL 2023 की Live Streaming देखने के लिए 7 सबसे बढ़िया एप्लीकेशन

IPL Live 2023 Free में कैसे देखें- आईपीएल मैच फ्री में देखने का तरीका

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो