Live Scorecard IPL 2023 23th Match GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट से जीता मैच, सैमसन और हेटमायर के अर्धशतक

TeamScoreWicketOver4s6sExtra RunResult
GT1777201375LOSS
RR179719.210143WON
राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट से जीता मैच
(Rajasthan Royals won the match by 3 wickets)

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 गेंदे शेष रहते 3 विकेट से हरा दिया हैं। इसी के साथ रॉयल्स ने बीते सीजन के फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है। आज की इस रॉयल जीत में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन और निचले क्रम के हिटर बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के शानदार अर्धशतक बेहद अहम रहे। संजू ने 60 रन (32 गेंद, 3 चौके-6 छक्के) और शिमरोन हेटमायर ने नाबाद 56 रन (26 गेंद, 2 चौके-5 छक्के) बनाये। राजस्थान को इस पारी में 2 वाइड और 1 लेग वाई के रूप में 3 एक्स्ट्रा रन हासिल हुए।

राजस्थान ने मैच में 10 चौके और 14 शानदार छक्के लगाए। वही गुजरात की तरफ से मैच में 13 चौके और 7 छक्के लगे। गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 3 विकेट (4 ओवर, 25 रन, 1 मेडन), राशिद खान ने 2 विकेट (4 ओवर 46 रन), हार्दिक पंड्या और नूर अहमद को एक-ेएक सफलता हाथ लगी।

Shimron Hetmyer
Shimron Hetmyer

 

  • आर अश्विन के रूप रॉयल्स को सातवां झटका लगा। वह 1 चौका और 1 छक्का की मदद से 3 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए है। उन्हें मोहम्मद शमी ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट किया।
  • ध्रुव जुरेल के रूप में रॉयल्स का छठा विकेट गिरा। वह 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने मोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया।

  • संजू सैमसन 32 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें नूर अहमद ने अपने डेब्यू मैच में डेविड मिलर के हाथों कैच आउट कराया। नूर अहमद का यह आईपीएल में पहला विकेट भी रहा।
Sanju Samson half-century in 29 balls
Sanju Samson half-century in 29 balls
संजू सैमसन का 29 गेंदों में अर्धशतक
(Sanju Samson half-century in 29 balls)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने मुश्किल परिस्तिथि में टीम के लिए अर्धशतक लगा दिया हैं। उन्होंने 29 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक (50 रन) पूरा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा। वह अभी क्रीज पर हैं …

IPL 2023 23th Match GT vs RR
IPL 2023 23th Match GT vs RR

IPL 2023 23th Match GT vs RR: आईपीएल 2023 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने रिद्धिमान साहा के रूप में पहले ओवर में ही बड़ा झटका झेला। इसके बाद गुजरात की पारी को अन्य बल्लेबाजों ने संभाला और टीम के लिए मिलकर 7 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 177 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें डेविड मिलर ने 46 रन (30 गेंद, 3 चौके-2 छक्के), शुभमन गिल के 45 रन (34 गेंद, 4 चौके-1 छक्का), कप्तान हार्दिक पंड्या के 28 रन (19 गेंद, 3 चौके-1 छक्का), अभिनव मनोहर के 27 रन (13 गेंद, 3 छक्के) और साई सुदर्शन के 20 रन (19 गेंद, 2 चौके) अहम रहे।

वही राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा को सर्वाधिक 2 विकेट (4 ओवर, 25 रन-2 विकेट) ट्रेंट बोल्ट, एडम जंपा और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट हासिल हुआ। गुजरात को राजस्थान के गेंदबाजों की तरफ से इस पारी में 4 वाइड और 1 लेग वाई के रूप में कुल 5 एक्स्ट्रा रन प्राप्त हुए।

यह भी पढ़े:

Suyash Sharma Story: केकेआर ने दिया IPL का नया सितारा, डेब्यू मैच में धमाल कर BCCI की नजरों में आया

TV और मोबाइल पर IPL 2023 की Live Streaming देखने के लिए 7 सबसे बढ़िया एप्लीकेशन

IPL Live 2023 Free में कैसे देखें- आईपीएल मैच फ्री में देखने का तरीका

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो