Live Scorecard IPL 2023 15th Match RCB vs LSG: रोमांचक मैच में लखनऊ जायंट्स ने आरसीबी को हराया, महज 1 रन से जीता मैच

TeamScoreWicketOver4s6sExtra RunResult
RCB212220121512LOSS
LSG213920171216WON

लखनऊ जायंट्स ने 1 रन से जीता मैच
(Lucknow Giants won the match by 1 run)

आईपीएल 2023 का 15वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत लिया है। लखनऊ ने इस मैच में आरसीबी को महज 1 रन से हरा दिया। लखनऊ ने आरसीबी द्वारा दिए गए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर में अंतिम गेंद तक पहुंचकर 213 रन पूरे कर मैच जीत लिया।

लखनऊ ने लिए मार्कस स्टॉयनिस ने 65 रन (30 गेंद, 6 चौके और 5 छक्के) और निकोलस पूरन ने 62 रन (19 गेंद, 4 चौके और 7 छक्के) का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वही आरसीबी की तरफ से मैच में वेन पार्नेल ने 3 विकेट (4 ओवर 41 रन), मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट (4 ओवर 22 रन), हर्षल पटेल 2 विकेट (4 ओवर 48 रन) और कर्ण शर्मा ने 1 विकेट (3 ओवर 48 रन) हासिल किये।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन का विशाल टारगेट रखा। जिसमें कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 79* रन (46 गेंद, 5 चौके-5 छक्के), विराट कोहली 61 रन (44 गेंद, 4 चौके-4 छक्के) और ग्लेन मैक्सवेल के 59 रन (29 गेंद, 3 चौके-3 छक्के) का अहम योगदान रहा। पारी के अंत में फाफ डु प्लेसी और दिनेश कार्तिक (1*रन) नाबाद लौटे।

लखनऊ के लिए अमित मिश्रा ने 2 ओवर गेंदबाजी में 18 रन देकर एक विकेट लिया। वही मार्क वुड ने 4 ओवर में 32 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया।

  • लखनऊ का नवां विकेट गिरा। जयदेव उनादकट एक चौके की मदद से 7 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट। वह हर्षल पटेल की गेंद पर फाफ डु प्लेसी द्वारा लपके गए।
  • लखनऊ का आठवां विकेट गिरा। मार्क वुड 1 रन बनाकर हर्षल की गेंद पर बोल्ड आउट हुए।
  • लखनऊ का सातवां विकेट गिरा। आयुष बडोनी 4 चौकों की मदद से 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए है। वह वेन पार्नेल की गेंद पर हिट-विकेट आउट हुए।
  • लखनऊ का छठा विकेट गिरा। निकोलस पूरन 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 19 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। वह मोहम्मद सिराज की गेंद पर शाहबाज अहमद के हाथों कैच पकडे गए।

निकोलस पूरन का 15 गेंदों में अर्धशतक
(Nicholas Pooran half-century in 15 balls)

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आईपीएल 2023 का सबसे तेज अर्धशतक लगा दिया है। उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के की मदद से महज 15 गेंदों में 51* रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 340.00 का रहा।

निकोलस पूरन के आईपीएल में 1000 रन पूरे हो गए है। यह उनका आईपीएल में 51वां मैच हैं।

  • लखनऊ का पांचवा विकेट गिरा। कप्तान केएल राहुल एक चौके की मदद से 20 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के हाथो कैच आउट कराया।
  • लखनऊ का चौथा विकेट गिरा। मार्कस स्टॉयनिस 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 30 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कर्ण शर्मा ने शाहबाज अहमद के हाथों कैच आउट किया।

मार्कस स्टॉयनिस का 25 गेंदों में अर्धशतक
(Marcus Stoinis half-century in 25 balls)

लखनऊ के बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से महज 25 गेंदों में 52* रन बना पचासा पूरा किया।

Wayne Parnell
Wayne Parnell
  • लखनऊ को तीसरा झटका। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या आउट। वह बिना खाता खोले वेन पार्नेल की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे।
  • लख़नऊ का दूसरा विकेट गिरा। ऑलराउंडर दीपक हुड्डा 9 रन बनाकर आउट हो गए है। वह वेन पार्नेल की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे।

  • लखनऊ का पहला विकेट गिरा । काइल मायर्स बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए है। वह पहले ओवर की ही तीसरी गेंद पर आउट हो गए। जब वह आउट हुए तब आरसीबी का स्कोर महज 1 रन था और वह रन भी एक्स्ट्रा के तौर पर टीम को मिला था।

आरसीबी ने दिया 213 रन का टारगेट
(RCB gave a target of 213 runs)

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाये है। इसी के साथ अब एलएसजी के सामने जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य है। आरसीबी के लिए इस विशाल स्कोर कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 79* रन (46 गेंद, 5 चौके-5 छक्के), विराट कोहली 61 रन (44 गेंद, 4 चौके-4 छक्के) और ग्लेन मैक्सवेल के 59 रन (29 गेंद, 3 चौके-3 छक्के) का अहम योगदान रहा। पारी के अंत में फाफ डु प्लेसी और दिनेश कार्तिक (1*रन) नाबाद लौटे।

इस पारी में आरसीबी के सिर्फ दो ही विकेट गिरे। जिसमें विराट कोहली का विकेट अमित मिश्रा के खाते में दर्ज हुआ। वही दूसरा विकेट ग्लेन मैक्सवेल का रहा, जो मार्क वुड की गेंद पर बोल्ड आउट हुए। अमित मिश्रा ने 2 ओवर गेंदबाजी में 18 रन देकर एक विकेट लिया। वही मार्क वुड ने 4 ओवर में 32 रन खर्च कर एक विकेट हासिल किया। लखनऊ के गेंदबाजों ने मैच में 4 वाइड और 8 लेग बाई के रन एक्स्ट्रा के तौर पर खर्च किये, जो आरसीबी के स्कोर में जुड़ गए।

  • मार्क वुड ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया। आरसीबी का यह दूसरा विकेट गिरा। मैक्सवेल 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 29 गेंदों में 59 रन बनाकर बोल्ड हुए।
Glenn Maxwell half-century in 24 balls
Glenn Maxwell half-century in 24 balls

ग्लेन मैक्सवेल का 24 गेंदों में अर्धशतक
(Glenn Maxwell half-century in 24 balls)

आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अर्धशतक बना लिया है। उन्होने महज 24 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 216.67 का रहा।

Faf du Plessis half-century in 35 balls
Faf du Plessis half-century in 35 balls
फाफ डु प्लेसी का 35 गेंदों में अर्धशतक
(Faf du Plessis half-century in 35 balls)

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने महज 35 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52* रन बनाकर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 148.57 का रहा।

  • आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने आईपीएल करियर के 3500 रन पूरे कर लिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की हैं। यह उनके आईपीएल करियर का 119वां मैच हैं।
Amit Mishra dismissed Virat Kohli
Amit Mishra dismissed Virat Kohli
  • विराट कोहली के रूप में आरसीबी का पहला विकेट गिरा। वह अमित मिश्रा की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस द्वारा लपके गए। विराट ने मैच में 4 चौके और 4 ही छक्कों की मदद से 44 गेंदों में 61 रन की धमाकेदार पारी खेली।
Virat Kohli half-century in 35 balls
Virat Kohli half-century in 35 balls
विराट कोहली का 35 गेंदों में अर्धशतक
(Virat Kohli half-century in 35 balls)

विराट कोहली ने महज 35 गेंदों में 50 रन बना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के देखने को मिले। इस अर्धशतक को लगाने के दौरान विराट का स्ट्राइक रेट 142.86 का रहा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।

सब्स्टीट्यूट्सः कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, आकाशदीप, माइकल ब्रेसवेल।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।

सब्स्टीट्यूट्सः आयुष बदोनी, स्वप्निल सिंह, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सम्स।

लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
(Lucknow won the toss and chose bowling)
Live Scorecard IPL 2023 15th Match RCB vs LSG
Live Scorecard IPL 2023 15th Match RCB vs LSG

IPL 2023 15th Match RCB vs LSG: आईपीएल 2023 का 15वां मैच आज 10 अप्रैल-सोमवार को खेला जाना है। यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा। मैच शाम के समय 7.30 बजे बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। आरसीबी का यह होम ग्राउंड है, ऐसे में उसे दर्शकों का पूरा सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। लखनऊ सुपर जायंट्स केएल राहुल के नेतृत्व में अपने तीन में दो मुकाबले जीत चुकी है। वही आरसीबी भी दो में एक में जीती है और एक में हारी है।

यह भी पढ़े

Tino Best Story: प्लेबॉय बनकर इस क्रिकेटर ने बनाये 650 से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध, ऐसा था जीवन सफर

TV और मोबाइल पर IPL 2023 की Live Streaming देखने के लिए 7 सबसे बढ़िया एप्लीकेशन

IPL Live 2023 Free में कैसे देखें- आईपीएल मैच फ्री में देखने का तरीका

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो