Live Scorecard IPL 2023 14th Match SRH vs PBKS: सनराइजर्स की पहली जीत, पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया

TeamScoreWicketOver4s6sExtra RunResult
SRH145217.12230WON
PBKS1439201766LOSS

सनराइजर्स हैदराबाद की 8 विकेट से जीत
(Sunrisers Hyderabad win by 8 wickets)

आईपीएल 2023 का 14वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत लिया है। मैच में हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। पंजाब द्वारा दिए गए 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने महज 17.1 ओवर में दो विकेट खोकर 145 रन मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद की इस जीत में राहुल त्रिपाठी के नाबाद 74 रन (48 गेंद, 10 चौके-3 छक्के) और एडेन मारक्रम के नाबाद 37 रन (21 गेंद, 6 चौके) अहम रहे। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सनराइजर्स हैदराबाद का सही साबित हुआ। हैदराबाद के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों को एक के बाद एक करते हुए आउट किया। लेकिन दूसरे छोर पर जमे रहे कप्तान शिखर धवन को हैदराबाद का कोई भी गेंदबाज हिला नहीं सका। यही वजह थी कि शिखर धवन ने पारी के अंत तक टिककर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने 12 चौके और 5 छक्कों की मदद से 66 गेंदों में नाबाद 99 रन की पारी खेल दी। यदि यह पारी नहीं आती तो पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर 100 रन भी पार नहीं हो पाता।

हैदराबाद के लिए मयंक मारकंडे ने सर्वाधिक 4 ओवर में 15 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा उमरान मलिक और मार्को जानसन को दो-दो विकेट हाथ लगे। वही एक विकेट भुवनेश्वर कुमार के खाते में दर्ज हुआ।

राहुल त्रिपाठी का 35 गेंदों में अर्धशतक
(Rahul Tripathi half-century in 35 balls)

राहुल त्रिपाठी ने 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से महज 35 गेंदों में 50* रन बना अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

  • हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा। मयंक अग्रवाल 21 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर सैम कुरेन द्वारा लपके गए।
  • हैदराबाद का पहला विकेट गिरा। हेरी ब्रूक 13 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर बोल्ड आउट हुए।

पंजाब किंग्स ने दिया 144 रन का लक्ष्य
(Punjab Kings gave a target of 144 runs)

कप्तान शिखर धवन की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन का स्कोर खड़ा किया। अब जीत के लिए सनराइजर्स को 144 रन बनाने होंगे। हैदराबाद की तरफ से मैच में अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली। उनके लिए स्पिनर मयंक मारकंडे ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट, उमरान मलिक और मार्को जानसेन को दो-दो सफलताएं हाथ लगी।

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan
शिखर धवन के नाबाद 99* रन
(Shikhar Dhawan unbeaten 99 runs)

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने आज सनराइजर्स के खिलाफ काफी साहसिक पारी खेली। धवन ने अकेले ही अपनी टीम के कुल स्कोर 143 में से 99 खुद ने बनाये। उनको क्रीज पर दूसरी छोर पर किसी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। शिखर धवन ने अपनी इस पारी में 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 66 गेंदों में नाबाद 99 रन ठोके। उनका स्ट्राइक रेट 150.00 का रहा।

शिखर धवन का 42 गेंदों में अर्धशतक
(Shikhar Dhawan half-century in 42 balls)

शिखर धवन ने संघर्षपूर्ण पारी के दौरान 42 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतकीय पारी में शिखर ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 53* रन बना पचासा पूरा किया।

  • पंजाब किंग्स को नौवां झटका। नाथन एलिस बिना कोई रन बनाये मयंक मारकंडे की गेंद पर बोल्ड आउट हुए।
  • पंजाब किंग्स का 8वां विकेट गिरा। राहुल चाहर बिना खाता खोले मयंक मारकंडे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
  • हरप्रीत कौर के रूप में पंजाब का सातवां विकेट गिरा। वह 1 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर बोल्ड आउट हुए।
Mayank Markande
Mayank Markande
  • शाहरुख खान 4 रन बनाकर आउट हुए। वह मयंक मारकंडे की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। यह पंजाब का छठवां विकेट हैं।
Umran Malik
Umran Malik
  • इम्पैक्ट प्लेयर सिकंदर रजा के रूप में पंजाब का पांचवा विकेट गिरा। वह पांच रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर मयंक अग्रवाल द्वारा लपके गए।
  • सैम करेन के रूप में पंजाब को चौथा झटका। वह तीन चौके और एक छक्के की मदद से 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मयंक मारकंडे ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराया।
  • पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा। जितेश शर्मा 4 रन बनाकर हुए आउट। वह मार्को जानसेन की गेंद पर एडेन मार्करम द्वारा कैच आउट हुए।
Matthew Short is dismissed by Marco Jansen.
Matthew Short is dismissed by Marco Jansen.
  • मैथ्यू शॉर्ट के रूप में पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा। वह महज 1 रन बनाकर मार्को जानसेन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। 
Prabhsimran Singh was dismissed by Bhuvneshwar Kumar.
Prabhsimran Singh was dismissed by Bhuvneshwar Kumar.
  • भुवनेश्वर कुमार ने मैच की पहली गेंद पर दिया पंजाब किंग्स को झटका। उन्होंने सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को 0 पर एलबीडब्ल्यू आउट किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम कुरन, नाथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
(Hyderabad won the toss and chose bowling)
Live Scorecard IPL 2023 14th Match SRH vs PBKS
Live Scorecard IPL 2023 14th Match SRH vs PBKS

IPL 2023 14th Match SRH vs PBKS: आईपीएल 2023 का 14वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला आज रविवार-9 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जायेगा। पंजाब के कप्तान शिखर धवन और एसआरएच के कप्तान एडम मार्करम के बीच टक्कर रोमांचक होने की उम्मीद व्यक्त की जा सकती है। दोनों ही टीमें अभी तक दो-दो मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें पंजाब ने दोनों में जीत और हैदराबाद को दोनों मने हार मिली है। ऐसे में सनराइजर्स जरुर कहेगी कि वह आज अपने होम ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मैच को जीतकर अपना खाता खोले।

यह भी पढ़े:

Tino Best Story: प्लेबॉय बनकर इस क्रिकेटर ने बनाये 650 से ज्यादा लड़कियों के साथ संबंध, ऐसा था जीवन सफर

Suyash Sharma Story: केकेआर ने दिया IPL का नया सितारा, डेब्यू मैच में धमाल कर BCCI की नजरों में आया

IPL Flashback Story: गुमनाम हो गई रॉयल्स की आंधी ‘कामरान खान’, फेंका था IPL का पहला सुपर ओवर

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो