तैराकी में पांच Gold Medal जीतकर R Madhavan के बेटे ने किया कमाल, तस्वीरें देख लोग दे रहे बधाई ...

भारतीय अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत ने देश का नाम रोशन किया है। वेदांत एक स्पोर्ट्स पर्सन हैं। वेदांत ने तैराकी चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। जिसकी खुशी जाहिर करते हुए अभिनेता आर माधवन ने इवेंट से अपने बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा …

“ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत को भारत के लिए पांच स्वर्ण (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर में) के साथ दो पीबी मिले। यह इवेंट मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2023 में इस हफ्ते कुआला लुंपुर में आयोजित किया गया था। हम उत्साहित हैं और प्रदीप सर के बहुत आभारी हैं।”

R Madhavan's son Vedant won five gold medals in swimming championship
R Madhavan’s son Vedant won five gold medals in swimming championship
तैराकी चैंपियनशिप में वेदांत का कमाल
(Vedant feat in swimming championship)

बता दे वेदांत ने इस सप्ताह के अंत में मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होने तैराकी में पांच गोल्ड मेडल जीते है। आर माधवन द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वेदांत भारत के राष्ट्रीय ध्वज और पांच गोल्ड मेडल के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह मां सरिता बिरजे के साथ भी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

फैंस ने दी बधाई

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘जो लोग सोचते हैं कि एक एक्टर का बेटा एक्टर ही बनेगा, यह उन लोगों के लिए एक जवाब है। बधाई हो सर।’

यह भी पढ़े:

Sex Worker role of Bollywood: सेक्स वर्कर के किरदार में जान फूंकने वाली हीरोइनों के बारे में जानिये, बटोरी थी तालियां

WWE wrestler Veer Mahan furious on Bollywood: बॉलीवुड पर भड़के वीर महान, फिल्मों के बहिष्कार पर बोले…

भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश से मिला प्यार, ‘दमा दम मस्त कलंदर’ गाने से Runa Laila ने मचाया था तहलका

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो