WPL 2023: मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर नट साइवर की लव स्टोरी हैं दिलचस्प, किया हैं समलैंगिक विवाह

नट साइवर (Nat Sciver) इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर हैं। जो महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की अहम खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के मैदान पर ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाली नट साइवर दाएं हाथ की बल्लेबाज और दाएं हाथ मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं। नट साइवर के नाम को क्रिकेट की दुनिया में हिंदी पट्टी वाले फैंस अलग-अलग नाम से उच्चारित करते हैं। जैसे: नट साइवर, नताली सिवर, नताली स्किवर, नताली स्किवेर आदि।

Mumbai Indians all-rounder Nat Sciver love story
Mumbai Indians all-rounder Nat Sciver love story

नट साइवर ने किया समलैंगिक विवाह
(Nat Sciver married gay)

20 अगस्त 1992 को नट साइवर का जन्म जापान के टोक्यो में हुआ था। लेकिन वह परिवार के साथ इंग्लैंड जाकर बस गई। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का असवर मिला और वह आज इंग्लैंड महिला क्रिकेट की बड़ी खिलाड़ी हैं। नट साइवर के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वह समलैंगिक महिला है। उन्होंने अपनी ही टीम की तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट (Katherine Brunt) के साथ किया है। जिसके बाद वह अब नट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के नाम से पहचानी जाती हैं। साल 2022 में कैथरीन ब्रंट और नट साइवर ने शादी की। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने साल 2017 में ही रिलेशनशिप शुरू कर दिया था।

Mumbai Indians all-rounder Nat Sciver love story
Mumbai Indians all-rounder Nat Sciver love story

ब्रिटेन में 11 अक्टूबर नेशनल कमिंग आउट डे (एलजीबीटी समूह का दिन) मनाया जाता है। इसी दिन साल 2019 में दोनों ने सगाई का एलान किया था। सगाई के लंबे समय के बाद तक कैथरीन ब्रंट ने तो दुनिया के डर की वजह से सगाई की अंगूठी पहनी तक नहीं थी। लेकिन बाद में उन्होंने सत्य को स्वीकार किया।

Mumbai Indians all-rounder Nat Sciver love story
Mumbai Indians all-rounder Nat Sciver love story

विश्वकप चैंपियन बनने के मौके पर किया था प्रपोज

23 जुलाई 2017 को लार्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच आईसीसी वुमन्स वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। जिसमें इंग्लैंड भारत को हराकर चैंपियन बनी थी। इस जीत के जश्न के दौरान इंग्लैंड की टीम लार्ड्स की बालकनी में मौजूद थी। उसी वक्त कैथरीन ब्रंट ने नट साइवर को प्रपोज किया। नताली ने भी फट से हां कर दी। तभी से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई और डेटिंग का सिलसिला जारी रहा। लेकिन दुनिया के डर से रिश्ता सार्वजानिक नहीं किया।

Mumbai Indians all-rounder Nat Sciver love story
Mumbai Indians all-rounder Nat Sciver love story

इसके बाद दोनों ने साल 2019 में सगाई का एलान किया और शादी का प्लान किया। लेकिन कोरोना की वजह से शादी टल गई, जो साल 2022 में आखिरकार हो गई। विश्वकप फाइनल में नताली सीवर (51 रन) टीम की हाइएस्ट स्कोरर थीं। वहीं कैथरीन ब्रंट ने 34 रनों का योगदान दिया था। कैथरीन और नताली दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर मैरीजाने कैप और डेन वैन निकेर्क को अपना आदर्श मानती हैं। कैप और निकेर्क ने भी आपस में समलैंगिक विवाह किया है।

यह भी पढ़े:

WPL 2023: केरल की आदिवासी बेटी मिन्नू मानी के संघर्ष को सलाम, बाढ़ में बहा घर लेकिन नही मानी हार

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो