WPL 2023: इस्सी वोंग के नाम दर्ज हुई WPL इतिहास की पहली हैट्रिक, परिवार ने वर्ल्ड वॉर में लिया था हिस्सा

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) की पहली हैट्रिक मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग (Issy Wong) के नाम दर्ज हो चुकी हैं। इसी के साथ वोंग को टूर्नामेंट के इतिहास में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस कारनामे के बाद हर कोई मुंबई इंडियंस की इस तेज गेंदबाज के बारे में जानना चाहता है। इस्सी वोंग ने हैट्रिक लेने का कारनामा शुक्रवार, 24 मार्च को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के एलिमिनेटर मैच में किया।

इस मुकाबले के 13वें ओवर में वोंग ने यूपी की किरन नवगिरे, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन के लगातार विकेट अपने नाम किये। उनके इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 72 रनों से मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में मुंबई का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

Issy Wong
Issy Wong

कौन हैं इस्सी वोंग?
(Who is Issy Wong?)

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग इंग्लैंड की इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। वह महज 20 साल की हैं। वोंग विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में खेलने वाली सबसे कम उम्र की विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इंग्लैंड के चेल्सी में वोंग का जन्म हुआ था। उनकी मां क्रिकेट की फ्रीलांस राइटर हैं। वहीं पिता हॉन्गकॉन्ग मूल के हैं।

वोंग के दो ग्रेट अंकल हॉन्गकॉन्ग की पुरुष टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके है। उन्हीं में से एक डोनाल्ड एंडरसन हॉन्गकॉन्ग रक्षा बल में लेफ्टिनेंट हुआ करते थे। जिन्हें सन 1941 में हॉन्गकॉन्ग की लड़ाई के दौरान एक जापानी स्नाइपर ने गोली मार दी थी। इस्सी वोंग की परदादी फीलिस नोलस्को दा सिल्वा ने ब्रिटिश मिलिट्री इंटेलिजेंस के लिए दक्षिणी चीन में जासूसों के द्वितीय विश्व युद्ध के नेटवर्क की भर्ती की और उसे चलाया। युद्ध के बाद उन्हें युनाइटेड किंगडम के सर्वोच्च नागरिक युद्धकालीन पुरस्कार द किंग्स मेडल फॉर सर्विस इन द कॉज ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।

Issy Wong
Issy Wong

इस्सी वोंग का क्रिकेट करियर
(Issy Wong cricket career)

इस्सी वोंग ने अभी तक इंग्लैंड के लिए अभी तक 1 टेस्ट, 3 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम क्रमश: 3, 4 और 7 विकेट दर्ज हैं। वहीं महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने 9 मैच में 12 विकेट अपने नाम कर लिये हैं। वह लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली पेसर हैं।

यह भी पढ़े:

मुंबई इंडियंस की ऑलराउंडर नट साइवर की लव स्टोरी हैं दिलचस्प, किया हैं समलैंगिक विवाह

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो