Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आम आदमी पार्टी का संगठन तैयार, सांसद पाठक बोले-विकल्प बनेगी 'आप'

AAP Rajasthan: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए ‘आप’ ने कमर कस ली है। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन का गठन कर दिया है। 31 मार्च, शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राज्य, लोकसभा और जिला स्तरीय कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

Aam Aadmi Party's organization ready in Rajasthan
Aam Aadmi Party’s organization ready in Rajasthan

यह भी पढ़े:  राजस्थान में नेताजी का बेहूदा कारनामा

सांसद संदीप पाठक ने कहा-

“हम प्रदेश स्तरीय संगठन बनाने का काम शुरू कर चुके हैं। शुक्रवार को राज्य, लोकसभा और जिला स्तरीय 231 कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई गई है। आने वाले दिनों में ब्लॉक स्तरीय संगठन का भी गठन किया जाएगा। उसके बाद सर्कल लेवल, गांव और वार्ड तक जाएंगे। हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी भी बनाएंगे, लेकिन हम बूथ लेवल का मैनेजमेंट और रणनीति साझा नहीं कर सकते।”

संगठन की मजबूती पर बोले-

“कुछ लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि हमारा संगठन ऐसा भी बन सकता है। हम जमीनी स्तर पर काम करते हैं इसीलिए होम वर्क करके एक साथ इतनी बड़ी कार्यकारिणी का गठन कर दिया। भाजपा कहती है कि हमारा संगठन सबसे मजबूत है, BJP में पन्ना प्रमुख से लेकर के ऊपर तक का संगठन है, लेकिन इनके पन्ना प्रमुख केवल पन्नों पर ही रह गए हैं। वास्तविक रूप से संगठन में कोई दम नहीं है। कांग्रेस में कोई कैडर नहीं होता, इस पार्टी की पहचान केवल एक-दो नेताओं तक सीमित होती है और वो भी आपस में लड़ते रहते हैं। इनकी लड़ाई से जनता तंग आ चुकी है।”

आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत को उन्हीं की पार्टी के नेता स्वीकार नहीं करते है। वहीं वसुंधरा राजे भी भाजपा में अपना वर्चस्व खो रही हैं। लोग तो यहां तक भी कहते है कि वसुंधरा राजे खुद नहीं चाहती कि गहलोत सरकार गिरे। पाठक ने कहा कि गहलोत और वसुंधरा की गठबंधन की राजनीति से जनता परेशान हो चुकी है। इसलिए राजस्थान में दोनों पार्टियों के विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी चुनौती देगी।

राइट टू हेल्थ बिल पाठक ने कहा-

“आम आदमी पार्टी की पूरी राजनीति स्वास्थ्य और शिक्षा पर आधारित है। दिल्ली में हमने स्वास्थ्य और शिक्षा में क्रांतिकारी काम किया है। हम राइट टू हेल्थ के पक्ष में हैं, लेकिन जो डॉक्टर हड़ताल कर रहे हैं उनके मुद्दों पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। हम प्रदेश के लोगों को ईमानदार राजनीति देना चाहते हैं, देश में अच्छे लोगों की कमी नहीं है। आम आदमी पार्टी उन अच्छे लोगों को आगे लाना चाहती है, जो देश और राज्य के विकास में साथ दे सकें।”

यह भी पढ़े:

तिरंगा यात्रा में केजरीवाल ने ‘राजस्थान’ को दिया ईमानदार सरकार का भरोसा

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो