IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने दी भारत को वनडे में 'सबसे बड़ी' हार। India's 'biggest' defeat in ODIs

IND vs AUS: भारत को वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी हार नसीब हुई हैं। आंध्र प्रदेश के वाईएस राजा रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम (YS Raja Reddy Cricket Stadium) में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए इस वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की पारी पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। भारत के सभी खिलाड़ी महज 26 ओवर ही खेल पाए और ऑल आउट हो गए। भारतीय पारी मैच में 117 रन पर सिमटी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में भारत को पारी में 234 गेंद शेष रहते हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य 11 ओवर में 121 रन बना हासिल किया।

Australia gave India the 'biggest' defeat in ODIs
Australia gave India the ‘biggest’ defeat in ODIs

ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस और चुनी गेंदबाजी

तीन मैचों की वनडे सीरीज का यह दूसरा मुकाबला था। पहला मुकाबला भारत जीत चुका था, जिसमें ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कप्तानी की थी। दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा था, जिसमें रोहित शर्मा की वापसी हुई थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निश्चय किया।

भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। लेकिन कंगारु गेंदबाज मिशेल स्टार्क और सीन एबॉट की खतरनाक गेंदबाजी के सामने न तो भारत के ओपनर टिके और ना ही कोई और बल्लेबाज। थोड़ा बहुत मान-सम्मान रखा विराट (31), अक्षर (29) जडेजा (16) और कप्तान रोहित शर्मा (13) ने। बाकी और कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं सका। पूरी भारतीय पारी में सिर्फ 9 चौके और 2 छक्के लगे। जिसमें सभी 2 छक्के ऑलराउंडर अक्षर पटेल के बल्ले से निकले। जिन्होंने पारी अंत में 100 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंदों में 29 रन नाबाद बनाये।

मिशेल स्टार्क ने गेंद से बरपाया कहर

भारतीय पारी को समेटने में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Michelle Stark) की अहम भूमिका रही। उन्होंने मैच में 8 ओवर गेंदबाजी की और 6.63 की इकॉनमी रेट से 53 रन खर्च करते हुए 5 विकेक्ट हासिल किये। स्टार्क ने 8 में से 1 ओवर मेडन फेंका। उनके खाते में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और मोहम्मद सिराज का विकेट आया। स्टार्क का साथ दिया सीन एबॉट (Sean Abbott) और नाथन एलिस (Nathan Ellis) ने। सीन एबॉट ने 6 ओवर में 3.83 की इकॉनमी रेट से 23 रन खर्च कर 3 विकेट और नाथन एलिस ने 5 ओवर में 2.60 की इकॉनमी रेट से 13 रन देकर 2 विकेट लिए।

Australia gave India the 'biggest' defeat in ODIs
Australia gave India the ‘biggest’ defeat in ODIs

50 ओवर की पारी में भारत की टीम महज 26 ओवर खेल सकी। भारतीय टीम ने 10 विकेट खोकर 117 रन का स्कोर खड़ा किया। अब ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 118 रन का आसान सा लक्ष्य था। जिसे उसने बिना विकेट खोये चेस कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श की ओपनर जोड़ी ने शानदार साझेदारी कर महज 11 ओवर में 121 रन बना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें सर्वाधिक रन मिशेल मार्श ने बनाये। उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौके-6 छक्के और 183.33 की स्ट्राइक रेट से 66 रन ठोके। वही ट्रैविस हेड ने 170 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों में 10 चौके लगाते हुए 51 रनों की नाबाद पारी खेली।

Australia gave India the 'biggest' defeat in ODIs
Australia gave India the ‘biggest’ defeat in ODIs

50-50 ओवरों का वनडे कुल 37 ओवर में सिमटा

50-50 ओवरों का यह वनडे मैच कुल 37 ओवर में ही समाप्त हो गया। कुल 100 ओवर में से 26 ओवर भारत ने और ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर खेले। पूरे मैच में 234 गेंद शेष रह गई। मैच को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम क्या और भारत की वनडे क्रिकेट की उसकी सबसे हार देकर इतिहास रच दिया।

Australia gave India the 'biggest' defeat in ODIs
Australia gave India the ‘biggest’ defeat in ODIs
ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास

भारतीय टीम की वनडे में यह गेंद शेष रहने के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। ऑस्ट्रेलिया ने पारी में 234 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2019 में ऐसा किया था। तब उसने 212 गेंद शेष रहते टीम इंडिया को हराया था। इसके अलावा भारत के खिलाफ किसी टीम ने सबसे कम ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में 14.4 ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर भारत को 2019 में हराया था।

यह भी पढ़े:

WPL 2023 11th Match DC vs RCB: दिल्ली ने बैंगलोर को 6 विकेट से रौंदा, एलिस पेरी का पचासा बेकार

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो