आईपीएल में फुटबॉल जैसा नियम। impact Player Rules in IPL...
impact Player Rules in IPL
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग से सबक लेते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम (impact player rules) लागू करने का फैसला किया हैं। जिसके तहत क्रिकेट आईपीएल में भी फुटबॉल की तरह प्लेयर रिप्लेसमेंट (player replacement) देखने को मिलेगा। बीसीसीआई इस आइडिया पर अमल करने की तैयारी कर रहा है। इस नियम के लागू होने के बाद एक टीम में 12 खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। हालांकि नियमों के मुताबिक सिर्फ 10 विकेट ही आउट माने जायेंगे। बीसीसीआई ने आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजीज को इस नियम को लेकर अधिसूचना भेज दी है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड आगामी आईपीएल संस्करण में इम्पैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rules) करना चाहता हैं। जिसमें खेल की सेटिंग के आधार पर टी-20 मैच के दौरान टीमें अपने प्लेइंग इलेवन से एक खिलाड़ी को बदल सकती हैं। बीसीसीआई ने अपने एक बयान में यह स्पष्ट किया हैं। बोर्ड के मुताबिक जल्द ही नए नियम को विस्तार से समझा जाएगा।

बीसीसीआई ने अपने सर्कुलर में लिखा कि,
टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ नए आयामों को लागू करना आवश्यक है। जो इस प्रारूप को अधिक आकर्षक बनाएंगे। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि टैक्टिकल सब्स्टीट्यूशन का नियम ठीक उसी तरह का होगा, जैसे घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू किया गया था।
क्या हैं इम्पैक्ट प्लेयर नियम
(Impact Player Rules in IPL 2023)

मैच में टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तान को 4-4 सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के नाम बताने होंगे। जिसमें से दोनों टीमें अपनी प्लेइंग इलेवन में से किसी एक रेगुलर खिलाड़ी को हटाकर सिलेक्टेड चार सब्स्टीट्यूट में से किसी एक को बीच मैच में मौका दे सकेगी। फिर भी मैदान पर एक समय में सिर्फ 11 खिलाड़ी ही खेलते दिखाई देंगे। नियम के मुताबिक हटाया गया खिलाड़ी पूरा मैच खेलेगा। लेकिन मैच से बाहर सीट पर जाने के बाद, बदला गया खिलाड़ी मैदान पर वापस नहीं आ सकेगा। ध्यान देने वाली बात यह हैं कि दोनों टीमें 14वें ओवर तक ही खिलाड़ी को बदल सकती हैं।

नियम क्या कहता है?
नियम के तहत किसी भी खिलाड़ी को बदला जा सकता है। भले ही वह बल्लेबाजी करके आउट हो गया हो, जो खिलाड़ी मैदान पर सब्स्टीट्यूट के रूप में आएगा वह अपनी बैटिंग या निर्धारित कोटे के चार ओवर भी फेंकेगा। अगर कोई खिलाड़ी किसी आउट हो चुके बल्लेबाज की जगह पर आता है तो शेष टीम में बचे बैटिंग के प्लेयर्स में से किसी एक को बल्लेबाजी छोड़नी होगी। इसी साल दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में अपने खिलाडी ऋतिक शौकीन को इम्पैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rules) के तहत रिप्लेस किया था. यह भारत के किसी भी टी20 टूर्नामेंट में पहला प्रयोग था।
Comments
Post a Comment