केजरीवाल ने 'राजस्थान' को दिया ईमानदार सरकार का भरोसा, तिरंगा यात्रा में वसुंधरा-गहलोत पर खूब बरसे

Aam Aadmi Party Rajasthan: आम आदमी पार्टी (आप) ने राजस्थान में अपनी राजनीतिक जमीन को तैयार करने के लिए कमर कस ली हैं। सोमवार (13 मार्च) को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ निकाली। यह यात्रा प्रदेश की राजधानी गुलाबी नगरी ‘जयपुर’ में निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। यात्रा जयपुर के सांगानेरी गेट से निकलकर बापू बाजार होते हुए रामलीला मैदान पर जाकर खत्म हुई।

यात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर शब्दभेदी बाण छोड़े। केजरीवाल ने दोनों पार्टियों को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। साथ ही कहा कि 1993 से कांग्रेस-बीजेपी ने बारी-बारी से राजस्थान को लूटा हैं। केजरीवाल ने कहा ये दोनों सत्ता में आने से पहले एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते है और सत्ता पाने के बाद किसी को जेल नहीं भेजते क्योंकि दोनों एक ही हैं। आप नेता ने कहा बीजेपी-कांग्रेस दोनों में सेटिंग है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही पार्टियों में सीएम कुर्सी की लड़ाई चल रही है।

Kejriwal accuses Vasundhara Raje and Ashok Gehlot during rally in Rajasthan
Kejriwal accuses Vasundhara Raje and Ashok Gehlot during rally in Rajasthan

दिल्ली जैसे स्कूल-अस्पताल का दिया भरोसा

केजरीवाल ने कहा मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूल ठीक कर दिए तो इन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्हें जेल भेज दिया। ये स्कूल नहीं बना सकते। राजस्थान में भी दिल्ली जैसे शानदार स्कूल-अस्पताल बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए ‘आप’ की ईमानदार सरकार को लाना होगा।

Kejriwal accuses Vasundhara Raje and Ashok Gehlot during rally in Rajasthan
Kejriwal accuses Vasundhara Raje and Ashok Gehlot during rally in Rajasthan

66 साल के कांग्रेस-बीजेपी राज पर बोले केजरीवाल

तिरंगा यात्रा में जनता को केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान को 48 साल कांग्रेस ने और 18 साल भाजपा ने लूटा हैं। ऐसे में ये दोनों ही ये नहीं कह सकते कि इन्हें मौका नहीं दिया। 48 साल बहुत होते हैं और 18 साल भी बहुत होते हैं। इन सब के बाबजूद हम यह देख सकते हैं कि राजस्थान का क्या हाल है ? केजरीवाल ने कहा राजस्थान में बहुत गरीब हैं। किसान-मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को अपनी फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं। बेरोजगारी और महंगाई है और पेपर लीक हो रहे हैं। पूरे राजस्थान का बहुत बुरा हाल है।

प्रदेश में हाल ही में हुई शहीदों की विधवाओं की हड़ताल पर केजरीवाल ने कहा…

शहीदों की विधवा जब अपना हक मांगने जाती हैं, तो बेइज्जत करके वापस भेज दिया जाता है। 1993 से लेकर आज तक राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनती आई है। लोगों ने बारी-बारी कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया और बारी-बारी दोनों ने राजस्थान को लूटा।

वसुंधरा और गहलोत की अच्छी बनती है: केजरीवाल

यात्रा के दौरान केजरीवाल ने बीजेपी-कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि यहां अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे की खूब अच्छी दोस्ती हैं। अशोक गहलोत पर थोड़ी आंच आ जाए तो वसुंधरा राजे पूरी भाजपा को खड़ा कर देती है। इसी बीच सुनने में आया था कि भाजपा वाले वसुंधरा राजे को हटा रहे हैं तो अशोक गहलोत ने उनके समर्थन में पूरी कांग्रेस को लगा दिया। यह दोनों अलग-अलग पार्टियां नहीं हैं, एक ही हैं ‘अशोक गहलोत-वसुंधरा राजे पार्टी। आप नेता ने तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में कुछ ऐसा ही हाल है ‘राजस्थान चाहे जिसकी सरकार बना ले लेकिन सरकार वसुंधरा-गहलोत की चलेगी।’

Kejriwal accuses Vasundhara Raje and Ashok Gehlot during rally in Rajasthan
Kejriwal accuses Vasundhara Raje and Ashok Gehlot during rally in Rajasthan
भगवंत मान ने ‘आप’ को बताया जनता का विकल्प

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी-कांग्रेस ने बारी-बारी से पांच-पांच साल राजस्थान को लूटा हैं। अभी तक जनता के पास कोई विकल्प नहीं था लेकिन भगवान ने अब झाड़ू भेज दी हैं जो इस गंदगी की सफाई करेगा। मान ने कहा 16 मार्च को पंजाब में ‘आप’ की सरकार को एक साल पूरे हो जायेंगे। वहां जनता ने ‘आप’ को 117 में से 92 सीटें दी थी। बीजेपी को केवल दो सीट मिली। राजस्थान में भी जनता झाड़ू चलाने को तैयार है।

यह भी पढ़े:

Aam Aadmi Party Rajasthan: 13 मार्च को जयपुर में हुंकार भरेगी ‘आप’, केजरीवाल और मान करेंगे विशाल रैली

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो