राजस्थान में नेताजी का कारनामा, कांग्रेस पार्षद ने महिला को सड़क पर पीटा और बेटी से की अश्लील हरकत
सत्ता मिलते ही अहंकार आना स्वाभाविक हैं। कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी से सामने आया हैं। जहां पर एक कांग्रेस पार्षद ने बीच सड़क पर एक महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। यही नहीं पार्षद पर आरोप हैं कि उसने महिला को बचाने आई उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की और साथ ही अश्लील हरकतें भी की। पार्षद का नाम ‘साहिब मनका’ बताया जा रहा है जोकि रामगढ़ शहर के वार्ड-17 से कांग्रेस पार्टी के चयनित पार्षद है।

पीड़ित महिला को नहीं मिला पुलिस का साथ
पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया हैं। यह वीडियो घटनास्थल पर किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया है। कहा जा रहा है कि घटनाक्रम के बाद पीड़ित महिला ने पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। जिससे परेशान होकर महिला ने फतेहपुर के डिप्टी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पार्षद पर कार्रवाई का आग्रह किया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला के आरोप पर संज्ञान लिया और केस दर्ज किया।
Source: Rajasthan Patrika (Dailymotion)
केस वापस लेने का पार्षद ने बनाया दबाब
घटना 25 मार्च (शनिवार) की बतायी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता बानो रोजा-इफ्तारी की खरीदी करने के लिए बाजार आई थी। इस दौरान पार्षद साहिब मनका ने बानो को रास्ते में रोक लिया। … और शरीफ नाम के व्यक्ति के खिलाफ दर्ज करवाए गए केस को वापस लेने का दवाव बनाया। मना करने पर पार्षद ने महिला को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बचाव में आई महिला की बेटी के साथ भी पार्षद द्वारा बदतमीजी की गई।
कतिथ आरोपी पार्षद साहिब मनका ने कहा कि खुद बानो के खिलाफ थाने में कई केस दर्ज हैं। उसने उनके घर आकर गाली-गलौज और पत्थरबाजी की थी। वहीं, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
*यह खबर कई मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यहां प्रकाशित की गई हैं।*
यह भी पढ़े:
Comments
Post a Comment