Aam Aadmi Party Rajasthan: 13 मार्च को जयपुर में हुंकार भरेगी 'आप', केजरीवाल और मान करेंगे विशाल रैली

Aam Aadmi Party Rajasthan: राजस्थान में आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए हुंकार भरना शुरू कर दिया है। पार्टी ने प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारने का फैसला लिया हैं। इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की राजस्थान इकाई ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार, 13 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जयपुर आ रहे हैं।

 

केजरीवाल और भगवंत मान की इस रैली को ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ कहा जा रहा हैं। यह रैली बापू बाजार में चौड़ा रास्ता स्तिथ प्रसिद्ध रामलीला मैदान पर आयोजित होगी। पार्टी की प्रदेश इकाई ने इस रैली में जनता को आमंत्रित करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाने, बांटने शुरू कर दिए हैं। साथ ही कार्यकर्त्ता वाहन रैली निकालकर जनता को रैली में आने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं। रैली की तैयारियां प्रदेश चुनाव प्रभारी और दिल्ली विधायक विनय मिश्रा कर रहे हैं।

Rally of Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann on March 13 in Rajasthan
Rally of Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann on March 13 in Rajasthan

दिसंबर में होने हैं विधानसभा चुनाव

दिसंबर 2023 में राजस्थान के विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं। ऐसे में पार्टी के लिए 13 मार्च को होने वाली ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ एक जरिया हैं, जनता के मन को भांपने का।

केजरीवाल राजस्थान में दिल्ली मॉडल को जनता के सामने रखेंगे। हाल ही में सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पार्टी की छवि पर आई आंच से जनता के मन को सकारात्मक मोड़ पर लाना, उनके लिए चुनौती हैं।

Arvind Kejriwal
Arvind Kejriwal

कौन होगा ‘आप’ का मुख्यमंत्री चेहरा?

एक सवाल सभी के मन में हैं और वो हैं राजस्थान में आम आदमी पार्टी का सीएम फेस कौन होगा। पार्टी चुनाव की तैयारियां कर रही हैं लेकिन उसके पास कोई भी ऐसा बड़ा चेहरा नहीं हैं जो प्रदेश में पार्टी को नेतृत्व देने की क्षमता रखता हो। हालांकि, चुनावों की तारीख आने में अभी एक उचित समय शेष हैं। ऐसे में उम्मीद लगायी जा रही हैं कि कोई न कोई चेहरा मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में पार्टी जनता के सामने लेकर आएगी।

Sachin Pilot Join AAP!
Sachin Pilot Join AAP!

सचिन पायलट ज्वाइन करेंगे ‘आप’!

राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी हैं कि ‘सचिन पायलट’ आम आदमी पार्टी का सीएम फेस हो सकते है। दरअसल, राजस्थान में सत्तासीन कांग्रेस सरकार में सीएम गहलोत गुट और पायलट गुट बने हुए है। दोनों गुटों की लड़ाई जगजाहिर हैं।

एक तरफ गहलोत सचिन पायलट को प्रदेश की राजनीति में उभरने देना नहीं चाहते है तो वहीं दूसरी तरफ सचिन पायलट को पार्टी आलाकमान से भी सिर्फ लगातार आश्वाशन मिल रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि पायलट को ‘आम आदमी पार्टी’ ज्वाइन करनी चाहिए। यदि ये संभावनाएं सच साबित होती हैं तो राजस्थान में ‘आप’ के पास सचिन पायलट का चेहरा लाभकारी होगा।

यह भी पढ़े:

Varun Gandhi: सरकार पर बरसे सांसद वरुण गांधी, बोले-सब बिक जायेगा तो गरीब के बच्चों को नौकरी कौन देगा

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो