WPL Auction में सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें किसे मिली कितनी कीमत

WPL Auction: 2023 महिला प्रीमियर लीग की नीलामी सोमवार को मुंबई में समाप्त हो गई। इस नीलामी में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। नीलामी में हिस्सा लेने वाले कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों की बोली लगी। वहीं, पांच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर इसे खरीदने में 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। अंत में 35 लाख दिल्ली के वॉलेट में, पांच लाख गुजरात के वॉलेट में और 10 लाख बैंगलोर के वॉलेट में रह गए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने अधिकतम 18 खिलाड़ी खरीदे। इस बीच मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ी खरीदे।

नीलामी में 160 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से केवल 30 खिलाड़ियों को बोली मिली। वहीं, नीलामी में 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिके। नीलामी में, फ्रेंचाइजियों ने 20 खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़ से अधिक खर्च किया। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने दो से तीन करोड़ रुपये और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये से अधिक में खरीदा।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

नीलामी में स्मृति मंधाना (RCB) टॉप सेलर रहीं। उन्हें RCB की तरफ से 3.40 करोड़ रुपये का ऑफर प्राप्त हुआ।

Natalie Sciver
Natalie Sciver

इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी।

Ashley Gardner
Ashley Gardner
Deepti Sharma-Jemima Rodriguez-Shefali Verma
Deepti Sharma-Jemima Rodriguez-Shefali Verma

भारत की दीप्ति शर्मा को (UPW) 2.60 करोड़ रुपये का ऑफर मिला। जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज (DC) 2.20 करोड़ रुपये में और शेफाली वर्मा (DC) 2 करोड़ रुपये में बिकी।

Beth Mooney
Beth Mooney

ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जायंट्स (GGT) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। इन पर फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा बोली लगाई।

यह भी पढ़े: यहां देखें WPL नीलामी में बिकी सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो