IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, 10 करोड़ रुपये का गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

IPL 2023: आगामी आईपीएल सीजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच आईपीएल की प्रथम विजेता फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को तगड़ा झटका लगा हैं। दरअसल, टीम के मुख्य तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह लंबे समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या के बाद सर्जरी करवाई है। 31 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए यह बड़ा नुकसान होगा।

कहा जा रहा है कि सर्जरी के बाद कृष्णा को रिहैबिलिटेशन में काफी समय लगेगा। इस वजह से उन्होंने फ्रेंजाइजी को बता दिया है कि वह आगामी आईपीएल सीजन में उपस्तिथ नहीं रह सकेंगे। जिसके बाद फ्रेंचाइजी की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट की मांग की जा रही हैं। जल्द ही इसकी घोषणा भी होगी। टीम के पास कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, केएम आसिफ, ओबेड मैककॉय, ट्रेंट बोल्ट और जेसन होल्डर जैसे तेज गेंदबाज अभी भी हैं।

Prasidh Krishna
Prasidh Krishna

17 मुकाबलों में प्रसिद्ध ने लिए थे 19 विकेट

राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को 2022 सीजन से पहले 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने 17 मुकाबलों में 19 विकेट लेकर खुद को टीम में मुख्य गेंदबाज के रूप में स्थापित किया था। बीते सीजन टीम फाइनल में पहुंची थी। लेकिन वह खिताब जीतने में नाकाम रही।

Prasidh Krishna
Prasidh Krishna

प्रसिद्ध कृष्णा का आईपीएल करियर
(Prasidh Krishna IPL Career)

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला करते थे। कृष्णा ने साल 2018 से लेकर 2021 तक का सीजन केकेआर के लिए खेला। इसके बाद वह राजस्थान रॉयल्स के सदस्य बने। राजस्थान के लिए खेले महज एक ही सीजन में उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जलवा बिखेरा और 17 मैचों में 19 विकेट चटकाकर टीम का मुख्य हथियार बने। प्रसिद्ध ने अभी तक के अपने आईपीएल करियर में कुल 51 मुकाबले खेले है जिसमें उनके नाम 8.92 की इकॉनमी रेट से कुल 49 विकेट दर्ज हैं।

Prasidh Krishna
Prasidh Krishna

प्रसिद्द कर चुके हैं इंटरनेशनल डेब्यू

26 वर्षीय प्रसिद्द कृष्णा ने आईपीएल में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में भी अपनी जगह बनाई हैं। हालांकि, वह अधिक प्रतिस्पर्धा होने की वजह से अभी भी वह भारत की इंटरनेशनल टीम के स्थापित गेंदबाज बनने में असफल रहे हैं। 23 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया और भारत के लिए वनडे कैप पहनने वाले 234वें खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्होंने अपना आखरी वनडे जिम्बाब्बे के खिलाफ 20 अगस्त 2022 को खेला है। अभी तक के अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में प्रसिद्ध ने 14 मैच खेले है और 21 विकेट दर्ज किये हैं। वह टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल नहीं खेल सके हैं।

यह भी पढ़े:
WPL Auction में सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें किसे मिली कितनी कीमत

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो