Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, सिर और पैर में आई गंभीर चोट

Rishabh Pant Accident..

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गये हैं। उन्हें सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। हादसे के बाद उनकी कार में आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई हैं। पंत का चेहरे पर भी गंभीर चोट हैं। डॉक्टर्स का कहना हैं कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जायेगी। इलाज के पंत को देहरादून रेफर  किया गया है। बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत उत्तराखंड से दिल्ली लौट रहे, तभी यह हादसा हुआ। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई और पूरी तरह जलकर बेकार हो गई हैं।

Rishabh Pant Accident
Rishabh Pant Accident

पंत के सिर और पैर में गंभीर चोट

25 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के सड़क हादसे में गंभीर चोटे आई हैं। पंत के सिर और पैर के साथ-साथ पीठ में भी काफी चोट लगी हैं। कार के डिवाइडर से टकराने के बाद कार में आग लग गई। इस दौरान ऋषभ पंत को गाड़ी से बाहर निकलना बड़ा मुश्किल हो गया था। लेकिन जैसे-तैसे शीशा तोड़कर गाड़ी से निकाला। दिल्ली रोड के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुरुआती इलाज देने के बाद उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया है। जिस गाड़ी से ऋषभ पंत दिल्ली की तरफ अपने घर लौट रहे थे। वह मर्सिडीज कार थी, जोकि हादसे में पूरी तरह जल गई हैं। गाड़ी का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। हादसे के बाद पंत की कार से कुछ पैसे भी सड़क पर गिर गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उठा लिया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Rishabh Pant
Rishabh Pant

हादसे के बाद आई ऋषभ पंत की पहली प्रतिक्रिया

पंत को अस्पताल में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकालकर कार के विजुअल दिखाए। इस पर पंत ने कहा- बस, बच गया मैं तो। पंत ने यह भी कहा कि वे मां को सरप्राइज देने जा रहे थे। अस्पताल आने के बाद जब उनकी मां को यह बताया गया तो उन्होंने भी कहा- हां, ऋषभ ऐसे ही करता है। मुझे सरप्राइज देते रहता है। ऋषभ पूरी तरह होश में थे।

पुलिस से लेकर डॉक्टरों तक, सभी से वे ठीक से बात कर रहे थे। अस्प्ताल में उनका एक्सरे हुआ। उन्हें लग रहा था कि पैर टूट गया है। माथे पर भी चोट थी। तुरंत ऑर्थोपेडिक डॉक्टर को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि हड्डी नहीं टूटी है, मांसपेशियों और लिगामेंट की चोट है।

पंत हादसे पर आई BCCI की पहली प्रतिक्रिया

बीसीसीआई ने बताया कि ऋषभ पंत के सिर पर दो कट लगे हैं। उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी पीठ पर घर्षण की चोट लगी है। पंत की हालत स्थिर बनी हुई है। बीसीसीआई ऋषभ के परिवार से लगातार संपर्क में है, जबकि मेडिकल टीम ऋषभ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है। बोर्ड यह देखेगा कि ऋषभ को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल मिले और उसे इस दर्दनाक दौर से बाहर आने के लिए हर संभव सहायता मिले।

कुछ दिनों पहले ही टीम से हुए थे बाहर

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलु सीरीज के लिए ऋषभ पंत को हाल ही में भारत की वनडे और टी20 टीम से बाहर किया गया था। उनका दोनों फॉर्मेट में पिछले कुछ से प्रदर्शन बेहद खराब रहा हैं। इसी आधार पर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज में चुना नहीं गया हैं।

यह भी पढ़े: पीएम नरेंद्र मोदी की मां का निधन। PM Narendra Modi’s mother passed away

 

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो