पीएम नरेंद्र मोदी की मां का निधन। PM Narendra Modi's mother passed away

PM Narendra Modi’s mother passed away..

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ‘हीराबेन’ का निधन हो गया हैं। उन्होंने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हुआ। बुधवार को अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी मां का हालचाल लेने अहमदाबाद आये भी थे। लेकिन आज उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके यूं छोड़ जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं।

pm-modi-mother-health

राहुल गांधी ने दुःख व्यक्त किया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मां के निधन पर जताया दुख

हीराबा ने घर चलाने के लिए दूसरों के घरों में बर्तन भी मांजे

Prahlad Modi
Prahlad Modi

पीएम मोदी (PM Modi) के भाई प्रह्लाद मोदी (Prahlad Modi) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मां हीरा बा सभी तरह के घरेलू उपचार जानती थीं। वडनगर के छोटे बच्चों और महिलाओं का इलाज करती थीं। कई महिलाएं अपनी परेशानी दूसरों को बताने के बजाय हीरा बा को बताती थीं। मां जरूर अनपढ़ थीं, लेकिन पूरा गांव उन्हें डॉक्टर कहता था। हीरा बा चाहती थीं कि उनके सभी बच्चे पढ़ लिखकर शिक्षित बनें।

 

 

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो