Manoj Bhandge: जानिए कौन हैं मनोज भंडगे, जिन पर ऑक्शन में RCB ने 20 लाख रुपये दांव पर लगा दिए

Who is Manoj Bhandge…

मनोज भंडगे (Manoj Bhandge) भारत के युवा ऑलराउंडर क्रिकेटर है। जिन्हें IPL 2023 Auction में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने खेमे में शामिल किया हैं। मनोज पहली बार आईपीएल में भाग ले रहे हैं। उन्हें आरसीबी ने ऑक्शन में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये की कीमत में खरीदा हैं।

Who is Manoj Bhandge
Who is Manoj Bhandge

आरसीबी के खेमे में आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इस सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू कर पाते हैं या नहीं। मनोज एक ऑलराउंडर प्लेयर है, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करते हैं। भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की काफी जरूरतें है। यदि मनोज IPL में प्रभाव छोड़ते है तो उनके लिए मौके होंगे।

मनोज का जन्म 5 अक्टूबर 1998 को कर्नाटक के रायचूर ज़िले में हुआ। वह अभी महज 24 साल के है। वह कर्नाटक के लिए घरेलु क्रिकेट खेलते हैं। मनोज बल्लेबाजी के दौरान गेंद को हवा में दूर तक मार सकने में सक्षम हैं। साथ ही वह गेंदबाजी से विकेट चटका टीम की नैया पार लगाने का माद्दा रखते है। उन्हें घरेलू क्रिकेट में तेजतर्रार बल्लेबाजी और स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। अब वह फाइनली आईपीएल में एंट्री कर रहे है, जो उनके लिए बड़ा अवसर हैं।

Who is Manoj Bhandge
Who is Manoj Bhandge

मनोज भंडगे का डोमेस्टिक करियर
(Manoj Bhandge domestic career)

24 वर्षीय युवा ऑलराउंडर ने कर्नाटक के लिए साल 2019 में टी-20 खेलना शुरू किया था। उसके बाद से लेकर अब तक वह 15 मैच खेले है। जिसमें उनके नाम बल्लेबाजी में 7 चौके और 8 छक्कों के साथ कुल 116 रन दर्ज हैं। वही गेंद के साथ मनोज 8 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

बात करे, मनोज भंडगे के लिस्टए करियर की तो बता दे उन्होंने अभी तक खेले 10 मैचों में 90.5 की स्ट्राइक रेट से कुल 143 रन बनाये है। वही गेंद से वह 5 विकेट निकालने में सफल रहे हैं। उनका लिस्टए में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 35 रन का रहा हैं।

यह भी पढ़े:
Nishant Sindhu: जानिए कौन हैं ऑलराउंडर निशांत सिंधु, जिन्हें CSK ने ऑक्शन में 60 लाख रुपये में खरीदा

Comments

Popular posts from this blog

UP Police Bharti Exam Dates: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट रिलीज, पढ़े पूरी डिटेल्स

बिना परीक्षा 4000 से ज्यादा पदों पर रेलवे में निकली भर्तियां, अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन

IPL 2024 के Rajasthan Royals मैच टिकट करें ऑनलाइन बुक, इन 6 स्टेप्स को करें फॉलो